Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगी जी के आदेश के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही मुड़िया बाबा कुटी के महंत पर बार-बार जानलेवा हमले व धमकियां वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बावजूद भी पुलिस FIR लिखने को तैयार नहीं। गांव शाहपुर बरा ब्लाक गिलौला जिला श्रावस्ती उत्तर प्रदेश
अपना सन्त-समाज सनातनी अखाड़ा TV (योगी वासुकीनाथ)
योगी जी के आदेश के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही मुड़िया बाबा कुटी के महंत पर बार-बार जानलेवा हमले व धमकियां वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बावजूद भी पुलिस FIR लिखने को तैयार नहीं। गांव शाहपुर बरा ब्लाक गिलौला जिला श्रावस्ती उत्तर प्रदेश
- अपना सन्त-समाज सनातनी अखाड़ा TV (योगी वासुकीनाथ)भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेशआदेश आदेश3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुड़िया बाबा कुटी के महंत पर बार-बार जानलेवा हमले व धमकियां वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बावजूद भी पुलिस FIR लिखने को तैयार नहीं। गांव शाहपुर बरा ब्लाक गिलौला जिला श्रावस्ती उत्तर प्रदेश1
- बंठीहवा चौराहा से ग्राउंड रिपोर्ट 👉 जनता बोली – सपा को हराना आसान नहीं! क्या इस बार भी वही नतीजा आएगा या बदलेगा पूरा खेल? 🤔 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर दें1
- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी श्रावस्ती l थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तौआव पुरवा दाखिला नरपतपुर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद रिजवान शेख पुत्र हसन शेख ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस द्वारा बताया गया कि तहरीर प्राप्त कर ली गई है तथा विधिक प्रक्रिया के तहत शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या मानसिक तनाव की स्थिति में तुरंत अपने परिजनों व स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।1
- इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में *थाना सिरसिया पुलिस व SSB* द्वारा *सुइया बॉर्डर* पर तथा *थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB* द्वारा *असनहरिया बॉर्डर* पर संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं निगरानी और अधिक प्रभावी हुई है। श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या *डायल 112* पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- बलरामपुर जोकहिया बाईपास चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी है। प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है1
- Post by Latest news india1
- बहराइच। फूंस के कच्चे मकान में लगी भीषण आग देखते ही देखते पूरी गृहस्थी जलकर खाक सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा नंदलाल पुत्र मोतीलाल के घर में अचानक लगी आग दोपहर में उठीं तेज लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर बुझाई आग घर में रखा सारा सामान जलकर राख करीब 30 हजार रुपये का हुआ नुकसान हल्का लेखपाल को दी गई घटना की सूचना।1
- श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज–5 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना सहित महिला थाना व शक्ति मोबाइल टीम द्वारा स्कूलों, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल व संवाद के माध्यम से महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर सुरक्षा के तहत सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी व फर्जी कॉल से बचाव के उपाय बताते हुए 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 181, 112, 108, 1098, 102 व 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।इसके अलावा CCTNS व UPCOP ऐप की ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों व साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी भी साझा कर पंपलेट वितरित किए गए।1