ईद-मिलाद-उन-नबी, मरहबा या नबी के नारों से गूंजा बाघमारा, निकला भव्य जुलूस मोहम्मदी बाघमारा. ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर बाघमारा क्षेत्र पूरी तरह से पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गूंज उठा। रजा जामा मस्जिद कमेटी के तत्वावधान में और मस्जिद के इमाम मो. समीर इदरीसी, मो. अजीन तथा मो. दिलकश रजा की रहनुमाई में एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस बाघमारा हटिया टांड़ से शुरू होकर रथटांड़, अंसारी मोहल्ला, जयरामडीह के रास्ते तेलोटांड पहुंचा। इसके बाद डुमरा मोड़ से वापसी करते हुए काली मंदिर तेलोटांड और बाघमारा बाजार अंबेडकर चौक से होते हुए लुतीपहाड़ी तक भ्रमण किया गया। जुलूस में दावत-ए-इस्लामी मदरसा के बच्चों की पारंपरिक वेशभूषा और उनका अनुशासित अंदाज हर किसी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह लंगर और शर्बत की व्यवस्था जुलूस के पूरे मार्ग में जगह-जगह शिरनी और शर्बत का खास इंतजाम किया गया था। इसके अलावा बाघमारा रथटांड़, अंसारी मोहल्ला, तेलोटांड, बाघमारा बाजार, जयराम खान मोहल्ला और हटिया टांड़ में स्थानीय लोगों द्वारा लजीज लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रशासन और कमिटी का सराहनीय सहयोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने के लिए बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार के दिशा-निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी और बाघमारा पुलिस जनसहयोग समिति के सदस्य पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में रजा जामा मस्जिद कमेटी के सदर मो. परवेज, सचिव तनवीर आलम, मो. मिराज, फैयाज खान, इसरार टेलर, जफर आलम, मो. फिरोज, मेराज खान, मो. सरफराज, मुख्तार सिद्दीकी, मो. रौनक, ललन अंसारी, सुल्तान खान, मो. आजाद, मो. इमरान, बबलू अंसारी, सनाव्वर सिद्दीकी, मो. सुभानी, मो. फैजान, मो. आदिल, मो. एजाज, मो. साहिल, मो. तबरेज अंसारी, नसीम खान, भोला खान समेत कमेटी के अन्य सदस्य सक्रिय रहे। वहीं, बाघमारा पुलिस जनसहयोग समिति की ओर से सचिव विजय शर्मा, बैजनाथ यादव, धनेश्वर ठाकुर, पोरेश चौबे, जीवन महतो, चंदन मिश्रा आदि ने भी अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

- छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग1
- डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?1
- क्या चाहती है झारखण्ड सरकार? #jpsc #jssc #jharkhand #ranchi #news1
- कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा1
- अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है! अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!1
- पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।1
- धनबाद में 16 वर्षों से भाईचारे की मिसाल पेश कर रही नौजवान कमेटी, मिलादुन्नबी पर किया श्रद्धालुओं का स्वागत धनबाद: ईद-उल-मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर शहर में आपसी सौहार्द, सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश पर नौजवान कमेटी की ओर से विशाल जन-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंतिम नबी का संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम, करुणा, दया और ऊँच-नीच का भेद मिटाने का है। पिछले 16 वर्षों से लगातार जारी इस सेवा यात्रा के तहत कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। जिस क्षेत्र में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता था, वहाँ आज कमेटी के युवाओं ने एम्बुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और शीतल जल की व्यवस्था कर मिसाल कायम की। कार्यक्रम में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कमेटी के प्रतिनिधि सोहराब खान और उनकी टीम ने कहा कि हमें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है, लेकिन जब हम एक 'भारतीय मुसलमान' के रूप में देश की सेवा करते हैं, तो यह गर्व दोगुना हो जाता है। धनबाद के युवाओं ने एक सुर में संदेश दिया कि हमारा वतन हमारी पहचान है और देश की प्रगति व सामाजिक सौहार्द के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे। बाइट: सोहराब खान2
- धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।1