प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी का ‘A’ कैटेगरी में चयन कटनी, 25 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी को प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए ‘A’ कैटेगरी में चयनित किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल तथा माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महाविद्यालय का चयन किया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के औपचारिक संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही युवाओं के साथ टू-वे अर्थात दोतरफा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई, नोडल अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठन अधिकारी डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. सरदार दिवाकर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी का ‘A’ कैटेगरी में चयन कटनी, 25 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी को प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए ‘A’ कैटेगरी में चयनित किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल तथा माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महाविद्यालय का चयन किया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के औपचारिक संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही युवाओं के साथ टू-वे अर्थात दोतरफा
संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई, नोडल अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठन अधिकारी डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. सरदार दिवाकर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- * * *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया, स्लीमनाबाद पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त* कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुभाग विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची महुआ शराब का नष्टीकरण/जब्ती की कार्रवाई की गई। *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट* अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में एसडीओपी श्री वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही एवं विजयराघवगढ़ थाना पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 265 कंटेनरों में भरा करीब 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 4,000 रुपये, का भी मौके पर नष्टीकरण किया गया। *स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम सिहुड़ी में दी दबिश* थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में ग्राम सिहुड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मीना बाई सपेरा के कब्जे से 09 लीटर तथा सरस्वती बाई सपेरा के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 6,400 रुपये, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एवं मौके पर अवैध शराब निर्माण सामग्री महुआ-लाहन नष्ट किया गया। *सराहनीय भूमिका* बरही की कार्रवाई में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि दिनेश सिंह बघेल, सउनि देवचंद भलावी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्लीमनाबाद की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उनि काशीराम झारिया, मथुरा प्रसाद, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक अभिषेक एवं म.आर. नेहा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।3
- बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन1
- कटनी नगर//- माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। माँ नर्मदा नदी में बाढ़ माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे स्थित माता का मंदिर पानी में डूब गया। श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 🙏🌺🙇2
- कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल *छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल* कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है। *वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल* मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। *ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप* अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *🔶 भारत दिनभर🔶*2
- नगर निगम के निर्माण कार्यों में कथित कमीशन का दबाव! ठेकेदार ने सब इंजीनियर पर लगाए गंभीर 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*,💥 नगर निगम के निर्माण कार्यों में कथित कमीशन का दबाव! ठेकेदार ने सब इंजीनियर पर लगाए गंभीर आरोप कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों से जुड़े कथित कमीशन के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है। ठेकेदार चंद्रेश शुक्ला ने नगरनिगम के सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर शिकायत करते हुए 19 महीने तक हर माह 35 हजार रुपए देने का दावा किया है। ठेकेदार के मुताबिक यह रकम करीब 6 लाख 65 हजार रुपए होती है। मामला अब पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त और विजिलेंस विभाग जबलपुर तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता चंद्रेश शुक्ला का आरोप है कि नगर निगम से मिले अलग-अलग निर्माण कार्यों के कमीशन के रूप में 5 लाख पचास हजार का हिसाब ठेकेदार पर निकालकर उसे प्रतिमाह 35000 रुपए देने का दबाव बनाया गया। ठेकेदार का दावा है कि भुगतान प्रभावित होने की आशंका के चलते उसने करीब 19 महीने तक हर महीने 35 हजार रुपए दिए। शिकायत के मुताबिक मई 2026 तक यह राशि करीब 6 लाख 65 हजार रुपए पहुंच गई। ठेकेदार का आरोप है कि उक्त रकम को ब्याज की रकम बताकर सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव द्वारा साढ़े पांच लाख रुपए की अतिरिक्त रकम वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। मामला यहीं नहीं रुका। ठेकेदार ने कथित रूप से गाली-गलौज, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब उसने आगे रकम देने से इनकार किया तो नगर निगम में उसके लंबित भुगतान रोक दिए गए। हालांकि, शिकायत में लगाए गए इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब इस शिकायत ने नगर निगम की भुगतान प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता ने कथित लेन-देन के साक्ष्य और गवाह होने का दावा किया है। ऐसे में जांच में बैंकिंग लेन-देन, बिल भुगतान, माप पुस्तिका, कार्यादेश और संबंधित निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता की जांच अहम होगी। ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक कटनी, नगर निगम आयुक्त, विजिलेंस विभाग जबलपुर और कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारी किसकी तय होती है।3
- कटनी नगर//- अतिवृष्टि में कच्चा मकान गिरा पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने की की अपील.... अतिवृष्टि में कच्चा मकान गिरा, पीएम आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने की मांग रीठी/कटनी। रीठी तहसील क्षेत्र के ग्राम मड़िया नंबर-2 निवासी अजय सिंह गोंड ने अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला कलेक्टर को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन के अनुसार अजय सिंह गोंड, पिता श्री इमरत सिंह गोंड, ग्राम पंचायत बरियारपुर के निवासी हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। आवेदन में बताया गया है कि 16 अगस्त 2026 को हुई अतिवृष्टि के कारण उनका कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिसमें उनका परिवार निवास करता था। वर्तमान में परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आवेदक का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है। अजय सिंह गोंड ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, जबकि वे योजना के लिए पात्र हैं। उन्होंने कलेक्टर से अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मद्देनजर आपदा राहत राशि प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची अथवा अतिरिक्त सूची में नाम जोड़कर पक्का मकान स्वीकृत करने की मांग की है। आवेदन में संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है। आवेदक ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से उनके परिवार को सिर छिपाने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। आवेदन दिनांक 18 अगस्त 2026 को प्रस्तुत किया गया है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़4
- *सोने चांदी के जेवरातों से भरा बैग लेकर अस्पताल पहुंचा आवारा कुत्ता!* जिला चिकित्सालय में कुत्ते का एक हैरान करने वाला सीसीटीवी सामने आया है, अस्पताल के वार्ड में करीब 4 लाख की कीमत के जेवरात से भरा बैग लेकर घूमता दिखाई दिया आवारा कुत्ता, बताया जा रहा है कि जेवरात से भरा बैग अस्पताल परिसर से गायब हुआ था, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग बरामद कर पीडित को सौप दिया!1