गुस्साई मधुमक्खियों ने ली एक की जान तीन को किया जख्मी,मची भगदड़ अंबेडकरनगर। बसखारी जलालपुर मार्ग के किनारे जीवत गांव के निकट स्थित औघड़ बाबा मंदिर पर लगे साप्ताहिक मेले में अचानक क्रोधित मधुमक्खियों के ताण्डव से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गयी। इस बीच उनके झुण्ड के हमले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया गया कि जलालपुर कोतवाली के जीवत गांव के किनारे में औघड़ बाबा मंदिर पर परिसर में मधुमक्खियों के हमले में सन्तराम प्रजापति निवासी कुठमा थाना क्षेत्र कटका गम्भीर रूप से घायल हुए। जिन्हें आनन फानन में बसखारी सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वे परिवार सहित मंदिर में दर्शन के लिए आये थे। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेले के दिन दुकान लगाने वाले हनुमान गुप्ता निवासी किछौछा डिहवा,रामविलास गुप्ता निवासी गोलपुर थाना क्षेत्र जलालपुर और जगदम्बा निवासी किछौछा थाना बसखारी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी घायलों का इलाज जारी है। बताया गया कि मंदिर परिसर में जामुन के विशाल पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। जहां से क्रोधित होकर अचानक मधुमक्खियों के झुण्ड ने आक्रामक होकर श्रद्धालुओं पर हमला किया। मधुमक्खियां क्रोधित क्यों हुई इसका स्पष्ट कारण पता लगा। अनुमान है कि या तो वे धुएं से आक्रामक हुईं अथवा किसी शरारती तत्व ने पत्थर मारा होगा।फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सन्तराम की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- उजड़ते वनो जंगलो पर बयान देने से क्यों बच रहे हैं वन विभाग के अधिकारी डॉक्टर मेला का कैमरे पर बड़ा बयान लगातार वन माफियाओं की खबर चलने के बावजूद भी वन अधिकारी धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों क्यों देशवासियों के दुश्मन बने पड़े है वन विभाग के अधिकारी #india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #dmambedkarnagar #viral #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #viral #video #reels #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #UPPolice #DFO #RFO MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi UP Police Ambedkarnagar Police अम्बेडकरनगर पुलिस1
- अम्बेडकरनगर-जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित औघड़ बाबा स्थान के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का झुंड अचानक आक्रामक हो गया और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।2
- चौकीदार का बेटा बना आईएएस ऑफिसर -आंखें नम पर सीने में गर्व - देखिए... विपिन देव यादव का खास इंटरव्यू सिर्फ एबीएन न्यूज प्लस पर1
- Post by Shiva Rava2
- अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम जीवत स्थित घोर बाबा मंदिर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1