logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, चांडिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट | ओदिनांक : 25 अगस्त 2026 सरायकेला-खरसावाँ। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, बालू के अवैध भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा लगातार जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 25 अगस्त को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियां सामने आने पर खनन विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी ने कहा कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं छापेमारी अभियान आगे भी नियमित और सतत रूप से जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अवैध खनन अथवा खनिजों के अवैध परिवहन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सरायकेला-खरसावाँ में अवैध बालू के कारोबार पर खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

1 day ago
user_Ravi Gupta
Ravi Gupta
सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
1 day ago
7ed362db-0ec5-4685-8126-d432382d370c

चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, चांडिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट | ओदिनांक : 25 अगस्त 2026 सरायकेला-खरसावाँ। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, बालू के अवैध भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा लगातार जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 25 अगस्त को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण

346f0c94-e084-48b3-889e-543dd6bd4293

एवं छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियां सामने आने पर खनन विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी ने कहा कि अवैध खनन,

0ef255c8-e67a-47e7-b2dd-f67823b82fac

भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं छापेमारी अभियान आगे भी नियमित और सतत रूप से जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अवैध खनन अथवा खनिजों के अवैध परिवहन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सरायकेला-खरसावाँ में अवैध बालू के कारोबार पर खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर कालूराम चौक, बस स्टैंड, राजा घर, पुराना सिविल कोर्ट, पोस्ट ऑफिस रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजबांध इमामबाड़ा, सरायकेला टाटा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए लंगर का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। सरायकेला से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    4
    सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन।
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से 
रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
जुलूस मस्जिद से शुरू होकर कालूराम चौक, बस स्टैंड, राजा घर, पुराना सिविल कोर्ट, पोस्ट ऑफिस रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजबांध इमामबाड़ा, सरायकेला टाटा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए लंगर का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
सरायकेला से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    6 hrs ago
  • विधायक सोनाराम सिंकू बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, चाईबासा में हुआ भव्य स्वागत #कांग्रेस #सोनारामसिंकू #चाईबासा #कांग्रेसजिलाध्यक्ष #भव्यस्वागत #विधायकसोनारामसिंकू #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासान्यूज़ #कांग्रेसपार्टी #झारखंडकांग्रेस #राजनीति #KolhanBreakingNews
    1
    विधायक सोनाराम सिंकू बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, चाईबासा में हुआ भव्य स्वागत 
#कांग्रेस #सोनारामसिंकू #चाईबासा #कांग्रेसजिलाध्यक्ष #भव्यस्वागत #विधायकसोनारामसिंकू #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासान्यूज़ #कांग्रेसपार्टी #झारखंडकांग्रेस #राजनीति #KolhanBreakingNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    1 hr ago
  • लोनी में भाजपा का यह वो विकास है जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं लोनी में भाजपा का यह वो विकास है जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं
    1
    लोनी में भाजपा का यह वो विकास है
जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं
लोनी में भाजपा का यह वो विकास है
जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं
    user_Mohammad Adnan
    Mohammad Adnan
    Local News Reporter गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की अध्यक्ष नीतू साहू के साथ महिलाओं और छात्राओं ने थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की छात्राओं ने अपने हाथ से बनाया हुआ राखी पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बाँधा। मौके पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन जैसे पर्व पर उन्हें राखी बांधकर सम्मानित करना समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है। बाईट - नीतू साहू, अध्यक्ष, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो बाईट - डॉ० शरणदीप कौर, सदस्य, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो बाईट - एकल महिला समिति करंजो की छात्राएं
    2
    चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। 

चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। 
चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की अध्यक्ष नीतू साहू के साथ महिलाओं और छात्राओं ने थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की छात्राओं ने अपने हाथ से बनाया हुआ राखी पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बाँधा। मौके पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन जैसे पर्व पर उन्हें राखी बांधकर सम्मानित करना समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है।
बाईट - नीतू साहू, अध्यक्ष, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो
बाईट - डॉ० शरणदीप कौर, सदस्य, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो
बाईट - एकल महिला समिति करंजो की छात्राएं
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    6 hrs ago
  • jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... #viral #jlkm jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews | jlkm | jiladarpan | viralvideochallenge
    1
    jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल....
#viral #jlkm
jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल....
धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews  | jlkm | jiladarpan  | viralvideochallenge
    user_Bishnu mahapatra
    Bishnu mahapatra
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    32 min ago
  • jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... #viral #controversy jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... जिला_दर्पण 📲 9471102055 (wa) धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews | jlkm | jiladarpan | viralvideochallenge
    1
    jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल....
#viral #controversy 
jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल....
जिला_दर्पण 📲 9471102055 (wa)
धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews | jlkm | jiladarpan  | viralvideochallenge
    user_Jila Darpan
    Jila Darpan
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    59 min ago
  • *चक्रधरपुर थाना परिसर में पुलिस जवानों को बांधी गई राखी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव* चक्रधरपुर | चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन के अवसर पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन का पर्व इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया गया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की नीतू साहू ने की। इस दौरान महिलाओं ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी कर उनकी लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य तथा सुरक्षित सेवा की कामना की। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में रक्षा बंधन के अवसर पर उन्हें राखी बांधना सिर्फ एक पर्व मनाना नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने का संदेश है। वहीं, पुलिस पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सौहार्द तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। रक्षा बंधन के इस आयोजन ने थाना परिसर में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ पुलिस और आम लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की। चक्रधरपुर थाना परिसर में आयोजित यह रक्षा बंधन उत्सव सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष नीतू साहू, दिप्पी कौर, कांचन छाबरा, ममता अग्रवाल, सबिता चुंग , सुषमा साव, मोनिका साव, किरन चौहान, पूनम देवी, मंजू मिश्रा, मीना भागेरिया, आशा कुमारी सहित महिलाएं एवं युवती उपस्थित रही।
    1
    *चक्रधरपुर थाना परिसर में पुलिस जवानों को बांधी गई राखी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव*


चक्रधरपुर | चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन के अवसर पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया।
चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन का पर्व इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया गया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की नीतू साहू ने की। इस दौरान महिलाओं ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी कर उनकी लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य तथा सुरक्षित सेवा की कामना की।
महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में रक्षा बंधन के अवसर पर उन्हें राखी बांधना सिर्फ एक पर्व मनाना नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने का संदेश है।
वहीं, पुलिस पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सौहार्द तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
रक्षा बंधन के इस आयोजन ने थाना परिसर में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ पुलिस और आम लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की।
चक्रधरपुर थाना परिसर में आयोजित यह रक्षा बंधन उत्सव सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष नीतू साहू, दिप्पी कौर, कांचन छाबरा, ममता अग्रवाल, सबिता चुंग , सुषमा साव, मोनिका साव, किरन चौहान, पूनम देवी, मंजू मिश्रा, मीना भागेरिया, आशा कुमारी सहित महिलाएं एवं युवती उपस्थित रही।
    user_Jay Kumar
    Jay Kumar
    Local News Reporter चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    1 hr ago
  • दिल्ली के बाद अब पटना में 6 साल के आदित्य Zen Alpha ने छात्रों को लेकर किया SP से बहस बोले सम्राट चौधरी को.. दिल्ली के बाद अब पटना में 6 साल के आदित्य Zen Alpha ने छात्रों को लेकर किया SP से बहस बोले सम्राट चौधरी को.. #ZenAlpha #samratchaudhary #BiharPolice #BiharNews #
    1
    दिल्ली के बाद अब पटना में 6 साल के आदित्य Zen Alpha ने छात्रों को लेकर किया SP से बहस बोले सम्राट चौधरी को..


दिल्ली के बाद अब पटना में 6 साल के आदित्य Zen Alpha ने छात्रों को लेकर किया SP से बहस बोले सम्राट चौधरी को..
#ZenAlpha #samratchaudhary #BiharPolice #BiharNews #
    user_Mohammad Adnan
    Mohammad Adnan
    Local News Reporter गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.