सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर कालूराम चौक, बस स्टैंड, राजा घर, पुराना सिविल कोर्ट, पोस्ट ऑफिस रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजबांध इमामबाड़ा, सरायकेला टाटा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए लंगर का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। सरायकेला से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के तत्वावधान में
भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर कालूराम चौक, बस स्टैंड,
राजा घर, पुराना सिविल कोर्ट, पोस्ट ऑफिस रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजबांध इमामबाड़ा, सरायकेला टाटा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंजुमन
इस्लामिया कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए लंगर का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। सरायकेला से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
- jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... #viral jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच ने मंगलवार से तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू की। पहले दिन करीब एक दर्जन विस्थापित गाँवों में पहुँचकर परिवारों की समस्याएँ और सुझाव सुने गए। मंच ने ‘एक मंच, एक मत, एक विचार’ का संदेश दिया। 26 अगस्त को पातकुम अस्पताल से यात्रा सुबह नौ बजे पुनः शुरू होगी | chandilnews | chandildamvisthapit | jiladarpan1
- jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... #viral jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच ने मंगलवार से तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू की। पहले दिन करीब एक दर्जन विस्थापित गाँवों में पहुँचकर परिवारों की समस्याएँ और सुझाव सुने गए। मंच ने ‘एक मंच, एक मत, एक विचार’ का संदेश दिया। 26 अगस्त को पातकुम अस्पताल से यात्रा सुबह नौ बजे पुनः शुरू होगी | chandilnews | chandildamvisthapit | jiladarpan1
- *मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी- उपायुक्त* *जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की* भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिले के सभी नागरिकों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने की अपील की है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सही मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सही एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी केवल निर्वाचन तंत्र की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए संबंधित प्रक्रिया का उपयोग करें। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से आगे बढ़कर इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटे नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को जागरूक एवं सहभागी बनना होगा। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची की जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य एक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में निर्वाचन कर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने स्तर से भी यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि “जागरूक बनें, भागीदारी करें और लोकतंत्र को और मजबूत करें।” मतदाता सूची को सही एवं सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1
- जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।1
- गोला रामगढ़ : जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस इस्लामी नारों और नात-ए-पाक से गूंजा सोसो कलां-मगनपुर1
- रुक्का में घुसे दो जंगली हाथी ग्रामीणों में दहशत रात में सुरक्षित जंगल की ओर भेजने में जुटी रही वन विभाग की टीम1
- यूपी मे चुनाव चालू इसीलिए पैसा और राशन आना शुरू 😂😂😂 यूपी मे चुनाव चालू इसीलिए पैसा और राशन आना शुरू 😂😂😂1
- नशापान और बिना लाइसेंस ड्राइविंग पर कार्रवाई की मांग, ड्राइवर महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Chaibasa: ड्राइवर महासंघ पश्चिमी सिंहभूम कमिटी ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने नशे में वाहन चलाने और बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- इरबा में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ओरमांझी के ईरबा मेदांता अस्पताल के समीप एके लॉज में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 43 वर्षीय एमडी जब्बार अंसारी की मौत हो गई। बीम में लोहे की रॉड डालने के दौरान लंबी रॉड बिजली तार से संपर्क में आ गई, जिससे जब्बार करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली बंद करने में देरी को लेकर नाराजगी जताई।1