logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लक्सर में अवैध खनन पर प्रशासन मौन! सूरज ढलते ही सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, कार्रवाई पर उठे सवाल। (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर क्षेत्र से, जहां अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।लक्सर क्षेत्र में सूरज ढलते ही कथित तौर पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही तेज हो जाती है। भारी भरकम वाहन तेज रफ्तार में सड़कों से गुजरते नजर आते हैं,जिससे सड़क सुरक्षा और हादसों का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर शिकायतें सामने आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। शाम होते ही खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखाई देते हैं।इन वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से जहां सड़कें क्षतिग्रस्त होने की आशंका है, वहीं राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।अब सवाल यह है कि आखिर सूरज ढलने के बाद ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर निगरानी क्यों नहीं बढ़ाई जाती? क्या संबंधित विभागों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

6 hrs ago
user_Rajesh kumar
Rajesh kumar
लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
6 hrs ago

लक्सर में अवैध खनन पर प्रशासन मौन! सूरज ढलते ही सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, कार्रवाई पर उठे सवाल। (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर क्षेत्र से, जहां अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।लक्सर क्षेत्र में सूरज ढलते ही कथित तौर पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही तेज हो जाती है। भारी भरकम वाहन तेज रफ्तार में सड़कों से गुजरते नजर आते हैं,जिससे सड़क सुरक्षा और हादसों का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर शिकायतें सामने आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। शाम होते ही खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखाई देते हैं।इन वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से जहां सड़कें क्षतिग्रस्त होने की आशंका है, वहीं राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।अब सवाल यह है कि आखिर सूरज ढलने के बाद ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर निगरानी क्यों नहीं बढ़ाई जाती? क्या संबंधित विभागों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • hridwarहर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट हर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
    1
    hridwarहर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
हर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • सुरेंद्र कोली की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | हरिद्वार निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद परिजन हरिद्वार पहुंचे। शनिवार को सुरेंद्र कोली का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #सुरेंद्रकोली #हरिद्वार #उत्तराखंड #BreakingNews #ShraddhaTVnetwork
    1
    सुरेंद्र कोली की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | हरिद्वार
निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद परिजन हरिद्वार पहुंचे। शनिवार को सुरेंद्र कोली का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#सुरेंद्रकोली #हरिद्वार #उत्तराखंड #BreakingNews #ShraddhaTVnetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • 20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ कनखल पुलिस ने एक शराब तस्कर दबोचा कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा दिनांक 18.09.2026 की रात्रि अवैध शराब की तस्करी करते हुए 01 तस्कर को हिरासत मे लिया। आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का बरामद किए गए। तस्कर के विरुद्ध कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 355/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* चन्दन कुमार पुत्र स्व0 नरेश कुमार निवासी हरिजन बस्ती, कनखल, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार *बरामदगी* 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का *पुलिस टीम* 1. का0 विशन चौहान 2. का0 जितेन्द्र राणा
    1
    20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ कनखल पुलिस ने एक शराब तस्कर दबोचा
कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा दिनांक 18.09.2026 की रात्रि अवैध शराब की तस्करी करते हुए 01 तस्कर को हिरासत मे लिया।
आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का बरामद किए गए। तस्कर के विरुद्ध कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 355/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
चन्दन कुमार पुत्र स्व0 नरेश कुमार
निवासी हरिजन बस्ती, कनखल, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार
*बरामदगी*
20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का
*पुलिस टीम*
1. का0 विशन चौहान
2. का0 जितेन्द्र राणा
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • बिजनौर: बब्बू लंगड़ा गैंग पर पुलिस का शिकंजा जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले में गैंग से जुड़े मामलों में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं और गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इसी क्रम में गैंग से कथित रूप से जुड़ी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    बिजनौर: बब्बू लंगड़ा गैंग पर पुलिस का शिकंजा

जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले में गैंग से जुड़े मामलों में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

इसी क्रम में गैंग से कथित रूप से जुड़ी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चांदपुर (बिजनौर ) सर्राफ की दुकान से जेवर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार: 2 को पकड़ा, पांच की तलाश में पुलिस, चोरी के जेवर और दो कारें बरामद
    1
    चांदपुर (बिजनौर ) सर्राफ की दुकान से जेवर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार: 2 को पकड़ा, पांच की तलाश में पुलिस, चोरी के जेवर और दो कारें बरामद
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश! सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, ग्रामीणों से की बातचीत और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के रोणी हरजीपुर गांव में तेंदुए की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। तेंदुए के आतंक की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों से तेंदुए की मौजूदगी और हालिया घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी चिंताओं और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी और स्थिति पर नजर रखने की बात कही। ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुए की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। #Muzaffarnagar #LeopardAlert #Charthawal #WildlifeNews #UPNews
    1
    चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश! सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, ग्रामीणों से की बातचीत और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के रोणी हरजीपुर गांव में तेंदुए की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। तेंदुए के आतंक की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से तेंदुए की मौजूदगी और हालिया घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी चिंताओं और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी और स्थिति पर नजर रखने की बात कही।
ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुए की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#Muzaffarnagar #LeopardAlert #Charthawal #WildlifeNews #UPNews
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्लग - हत्या की आशंका एंकर - निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव मिलने के बाद उसके परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए हैं। बड़ा भाई, बेटा और गांव के चार पांच लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने सुरेंद्र कोली की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में सुरेंद्र कोली का शव बरामद हुआ है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बाइट - नारायण सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्लग - हत्या की आशंका एंकर - निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव मिलने के बाद उसके परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए हैं। बड़ा भाई, बेटा और गांव के चार पांच लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने सुरेंद्र कोली की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में सुरेंद्र कोली का शव बरामद हुआ है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बाइट - नारायण सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
    1
    स्लग - हत्या की आशंका

एंकर - निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव मिलने के बाद उसके परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए हैं। बड़ा भाई, बेटा और गांव के चार पांच लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने सुरेंद्र कोली की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में सुरेंद्र कोली का शव बरामद हुआ है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बाइट - नारायण सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
स्लग - हत्या की आशंका
एंकर - निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव मिलने के बाद उसके परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए हैं। बड़ा भाई, बेटा और गांव के चार पांच लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने सुरेंद्र कोली की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में सुरेंद्र कोली का शव बरामद हुआ है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बाइट - नारायण सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • बाण गंगा नदी में लगातार खनन! दिन-दहाड़े खनन का आरोप, प्रशासन की निगरानी पर सवाल लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र में शेरपुर बेला और चंदपुरी के बीच बाण गंगा नदी में लगातार खनन गतिविधियों का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी क्षेत्र में दिन-दहाड़े खनन किया जा रहा है। मामले की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। संवाददाता — सचिन कुमार लोकेशन — लक्सर, उत्तराखंड #LaksarNews #BaanGanga #UttarakhandNews #MiningNews #ShraddhaTV
    1
    बाण गंगा नदी में लगातार खनन! दिन-दहाड़े खनन का आरोप, प्रशासन की निगरानी पर सवाल
लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र में शेरपुर बेला और चंदपुरी के बीच बाण गंगा नदी में लगातार खनन गतिविधियों का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी क्षेत्र में दिन-दहाड़े खनन किया जा रहा है।
मामले की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
संवाददाता — सचिन कुमार
लोकेशन — लक्सर, उत्तराखंड
#LaksarNews #BaanGanga #UttarakhandNews #MiningNews #ShraddhaTV
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • हरिद्वार लक्सर रोड पर हाथी और गाड़ी की टक्कर बाल बाल बची ड्यूटी पर नहीं था कोई भी विभागीयकर्मचारी, खर्राटों भरी कुंभकर्णी नींद के साथ सोया वन विभाग।
    1
    हरिद्वार लक्सर रोड पर हाथी और गाड़ी की टक्कर बाल बाल बची ड्यूटी पर नहीं था कोई भी विभागीयकर्मचारी, खर्राटों भरी कुंभकर्णी नींद के साथ सोया वन विभाग।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.