हिमाचल प्रदेश के नूरपुर पुलिस जिला अंतर्गत मंड इंदौरा (वार्ड नंबर 11) में मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए खनन प्रतिबंध का उल्लंघन कर अवैध खनन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से गैर-कानूनी खनन करने के आरोप में 24 जुलाई 2026 को एफआईआर संख्या 119/2026 पंजीकृत की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि अवैध खनन में संलिप्तता पाए जाने पर मंड इंदौरा निवासी बंटी, शिव, शाकू, लोडर मालिक नरेंद्र सिंह उर्फ बड्डू और नासर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य वाहनों, मशीनरी और संलिप्त सह-आरोपियों की पहचान करने के लिए नियमानुसार विस्तृत जांच जारी है, ताकि आगे की सख्त कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। एएसपी धर्मचंद वर्मा ने कहा कि नूरपुर पुलिस अपने क्षेत्र में नदियों व प्राकृतिक संसाधनों के गैर-कानूनी दोहन और अवैध खनन में शामिल तत्वों के खिलाफ शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- हिमाचल प्रदेश के नूरपुर पुलिस जिला अंतर्गत मंड इंदौरा (वार्ड नंबर 11) में मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए खनन प्रतिबंध का उल्लंघन कर अवैध खनन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से गैर-कानूनी खनन करने के आरोप में 24 जुलाई 2026 को एफआईआर संख्या 119/2026 पंजीकृत की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि अवैध खनन में संलिप्तता पाए जाने पर मंड इंदौरा निवासी बंटी, शिव, शाकू, लोडर मालिक नरेंद्र सिंह उर्फ बड्डू और नासर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य वाहनों, मशीनरी और संलिप्त सह-आरोपियों की पहचान करने के लिए नियमानुसार विस्तृत जांच जारी है, ताकि आगे की सख्त कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। एएसपी धर्मचंद वर्मा ने कहा कि नूरपुर पुलिस अपने क्षेत्र में नदियों व प्राकृतिक संसाधनों के गैर-कानूनी दोहन और अवैध खनन में शामिल तत्वों के खिलाफ शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- सुजानपुर में महाराजा संसार चंद के ऐतिहासिक ताल के जल स्रोत की सफाई का काम शुरू हो गया है। यह सफाई कार्य पंचायत प्रधान रमेश चौधरी और उप प्रधान राजकुमार की अगुवाई में किया जा रहा है।1
- हमीरपुर के गर्ल्स स्कूल के मर्जर को रद्द करने पर श्रेय लेने की होड़ और राजनीतिक विरोधियों पर दर्ज एफआईआर को लेकर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर तंज कसा और कहा कि यह हास्यास्पद है कि कांग्रेस सरकार पहले खुद संस्थानों को बंद या मर्ज करती है और बाद में उन्हें दोबारा खोलकर श्रेय लेने में जुट जाती है। उन्होंने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर दर्ज एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर जगह 'एफआईआर-एफआईआर का खेल' खेल रही है और झूठे मामले दर्ज करके विरोधियों को दबाने का प्रयास कर रही है। विधायक ने नादौन विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे मुख्यमंत्री और देहरा की विधायक से अपने 10 साल के कार्यकाल की ऐच्छिक निधि का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐच्छिक निधि संबंधित विधायक का विशेषाधिकार है जो जरूरतमंदों को दी जाती है, और चुनावों के समय महिला मंडलों को जिस तरह पैसा बांटा गया वह कांगड़ा बैंक का पैसा नहीं है। आशीष शर्मा ने दावा किया कि 2027 में हमीरपुर की 5 सीटों पर भाजपा की जीत होगी और मुख्यमंत्री अपने खुद के विधानसभा क्षेत्र से भी हारेंगे।1
- कुल्लू में गौ सेवा रक्षा दल की टीम द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रचार-प्रसार घर-घर, गाँव और शहर में सभी जगह किया जा रहा है। इस अभियान में गौ सेवक टिकम राम, कमलेश ठाकुर, छापे राम नेगी, विपिन ठाकुर, अजय शर्मा, देव राज, चुनी महंत, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, सतीश राणा, चन्द्र ठाकुर, बेली राम जी, पूर्ण चंद जी, तरुन कुमार, आशु, भवानी दत्त आलू, खूब राम, किशन ठाकुर, कर्म सिंह, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, नीटू राम, राज महंत, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, विपिन, अजय, अमन, अमर ठाकुर, कमलेश ठाकुर, चुनी महंत, गिरिराज बिष्ट, रोहित विष्ट, गुलाब बिष्ट और समस्त गौ सेवक साथी शामिल हैं। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने इस अभियान में शामिल होने के लिए संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है।1
- लगभग 10 वर्ष से कम आयु के नन्हे बच्चों ने अपनी मधुर आवाज़ में भजन प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मासूम चेहरों पर भक्ति के भाव और सुरों की मिठास ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी इस प्रस्तुति के जरिए भक्ति और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नन्हे बच्चों का उत्साह बढ़ाया। सभी ने इन नन्ही प्रतिभाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नन्हे सुरों के इस प्रदर्शन और मनमोहक प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।1
- आगरा के हकीम हाउस खंडहर में दो सांपों की अठखेलियों का हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है, जो स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। वहां मौजूद कई लोगों ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1