Shuru
Apke Nagar Ki App…
खामनई साहब की शहादत के बाद भारत में भी सड़कों पर उतरे लोग, पंजाब के मलेर कोटला में शिया सुन्नी समुदायों ने मिलकर मार्च किया, इसी तरह के प्रदर्शन लखनऊ और कश्मीर में भी हो रहे हैं...
Ahmed Siraj Farooqi
खामनई साहब की शहादत के बाद भारत में भी सड़कों पर उतरे लोग, पंजाब के मलेर कोटला में शिया सुन्नी समुदायों ने मिलकर मार्च किया, इसी तरह के प्रदर्शन लखनऊ और कश्मीर में भी हो रहे हैं...
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kishan Lal jangid1
- खामनई साहब की शहादत के बाद भारत में भी सड़कों पर उतरे लोग, पंजाब के मलेर कोटला में शिया सुन्नी समुदायों ने मिलकर मार्च किया, इसी तरह के प्रदर्शन लखनऊ और कश्मीर में भी हो रहे हैं...1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- एक पुलिस अधिकारी की दिनचर्या का वास्तविक दर्पण इतना कुछ करने के बाद भी पब्लिक पुलिस से ही नाराज रहती है, अपेक्षाएं ज्यादा और समय कम फ़िर भी डटे हुए हैं हम ये ही है आज की पुलिस की कहानी1
- कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर कोटा। शहर के केशवपुरा सेक्टर-7 इलाके में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर छोटे बच्चों को पकड़कर ले जाने की कोशिश करता हुआ नजर आया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, केशवपुरा सेक्टर-7 स्थित एक मकान में किरायेदार के घर में पीछे की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। आरोप है कि उसने घर में मौजूद छोटे बच्चे का हाथ पकड़कर उसे ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान बच्चों के शोर मचाने और किरायेदार के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे की मां दौड़कर मौके पर पहुंची। मां को आता देख अज्ञात व्यक्ति तुरंत घर से बाहर निकलकर फरार हो गया। घबराई मां ने तुरंत दरवाजा बंद किया और शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस पहुंची मौके पर घटना की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों ने क्या कहा? बच्चों के ताऊजी राहुल साहू ने बताया कि वह बाहर गए हुए थे और घर पर पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और बच्चे को उठाकर ले जाने की कोशिश की। आसपास के लोगों के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटा शहर में इस प्रकार की घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आ रही हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संदिग्ध की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बाइट साबिर हुसैन पुलिस अधिकारी6
- चित्तौड़गढ़ 1 मार्च 2026। आगामी त्यौहार होली, रमजान ईद तथा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा व्यापक कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि फ्लैग मार्च में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन में थाना स्तर से लेकर वृत्त स्तर तक के अधिकारी डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह, सदर एसएचओ प्रेम सिंह, महिला थानाधिकारी निधि सहित पुलिस बल, यातायात पुलिस तथा एमबीसी के जवान शामिल रहे। मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस दल ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों से होकर मार्च किया और नागरिकों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है तथा रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाने को दें। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है तथा प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को पारंपरिक उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं, कानून का पालन करें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है।1
- दुबई में अमेरिकी बेस का खौफनाक मंज़र...1