logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में असफलता से आहत युवती ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत शिवराजपुर दुर्गापुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चयन न होने से डिप्रेशन में आकर एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ​घटना ​मृतका हर्षिता यादव उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्री रामलखन यादव, ग्राम दुर्गापुर ​घटना का समय शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे शुक्रवार को घोषित हुए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम में 27 अंक कम आने के कारण चयन न होना स्थानीय प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हर्षिता ने रिजल्ट आने के बाद आहत होकर शनिवार सुबह घर के कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के हुक से फांसी लगा ली परिजनों को जानकारी होते ही वे तुरंत उसे फंदे से उतारकर रामा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कार्डियोलॉजी अस्पताल रेफर किया गया कार्डियोलॉजी में डॉक्टरों ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस मौके पर पहुंचे परिजन शव को लेकर वापस गांव आ गए थे पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पंचायतनामा भरवाया है और आगे की आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है

3 hrs ago
user_Prabhakar Awasthi
Prabhakar Awasthi
Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
3 hrs ago
29a0af47-7575-4960-a123-75e24a082a0f

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में असफलता से आहत युवती ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत शिवराजपुर दुर्गापुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चयन न होने से डिप्रेशन में आकर एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ​घटना ​मृतका हर्षिता यादव उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्री रामलखन यादव, ग्राम दुर्गापुर ​घटना का समय शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे शुक्रवार को घोषित हुए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम में 27 अंक कम आने के कारण चयन न होना स्थानीय प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हर्षिता ने रिजल्ट आने के बाद आहत होकर शनिवार सुबह घर के कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के हुक से फांसी लगा ली परिजनों को जानकारी होते ही वे तुरंत उसे फंदे से उतारकर रामा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कार्डियोलॉजी अस्पताल रेफर किया गया कार्डियोलॉजी में डॉक्टरों ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस मौके पर पहुंचे परिजन शव को लेकर वापस गांव आ गए थे पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पंचायतनामा भरवाया है और आगे की आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई। जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया। सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल
महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत
कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई।
जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया।
सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • ‼️शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पर बड़ा संकल्प! विधायक पंकज गुप्ता बोले सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है विषय।‼️ उन्नाव के शुक्लागंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की विस्थापित प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। स्थानीय गेस्ट हाउस में हुई सभा में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक जी ने कहा बाबा साहब की प्रतिमा सिर्फ प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान में आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुनर्स्थापना जनभावनाओं के अनुरूप कराई जाएगी और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विधायक ने सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    ‼️शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पर बड़ा संकल्प! विधायक पंकज गुप्ता बोले सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है विषय।‼️
उन्नाव के शुक्लागंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की विस्थापित प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। स्थानीय गेस्ट हाउस में हुई सभा में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक जी ने कहा बाबा साहब की प्रतिमा सिर्फ प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान में आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुनर्स्थापना जनभावनाओं के अनुरूप कराई जाएगी और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विधायक ने सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में.... ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ ​बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली... ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ​जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :- ​घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। ​कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :- ​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया। ​पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :- पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची। ​योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे। ​महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :- ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से: ​01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस ​02 बांस के डंडे ​मृतकों के 02 मोबाइल फोन ​चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं। ​एएसपी (पूर्वी) का बयान :- ​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया: ​"थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
    1
    संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में....
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
​बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली...
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
​जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :-
​घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी।
​कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :-
​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया।
​पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :-
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची।
​योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे।
​महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :-
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से:
​01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस
​02 बांस के डंडे
​मृतकों के 02 मोबाइल फोन
​चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं।
​एएसपी (पूर्वी) का बयान :-
​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया:
​"थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    2 hrs ago
  • गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार पर मुकदमा दर्ज कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गुप्त रूप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, शादी तुड़वाने, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास कराने और परिजनों के साथ मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर ठठिया पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार अप्रैल माह में वह खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान श्यामपुर निवासी शिवम यादव ने उसका गुप्त रूप से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उस पर दोस्ती और बाद में शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती का कहना है कि जब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके पिता ने आरोपी के परिवार से शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। पीड़िता के अनुसार जब उसके परिवार ने उसकी शादी थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में तय की तो आरोपी वहां पहुंच गया और कथित रूप से वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 7 जून को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने घर के पीछे बने पशुओं के छप्पर में उसे गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना की शिकायत थाना ठठिया में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने आगे आरोप लगाया कि 14 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी बुआ के साथ खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मक्का के खेत में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो विवाद हो गया। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे शिवम, अनुज, नीरज और सतेन्द्र उसके घर पहुंच गए तथा गाली-गलौज करते हुए उसके पिता के साथ मारपीट की। युवती ने न्यायालय में यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रार्थना पत्र में उसने कुछ पुलिसकर्मियों से आरोपियों की रिश्तेदारी और प्रभाव का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई न होने की बात भी कही है। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप 
गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार पर मुकदमा दर्ज
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गुप्त रूप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, शादी तुड़वाने, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास कराने और परिजनों के साथ मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर ठठिया पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार अप्रैल माह में वह खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान श्यामपुर निवासी शिवम यादव ने उसका गुप्त रूप से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उस पर दोस्ती और बाद में शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती का कहना है कि जब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके पिता ने आरोपी के परिवार से शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा।
पीड़िता के अनुसार जब उसके परिवार ने उसकी शादी थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में तय की तो आरोपी वहां पहुंच गया और कथित रूप से वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 7 जून को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने घर के पीछे बने पशुओं के छप्पर में उसे गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना की शिकायत थाना ठठिया में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
युवती ने आगे आरोप लगाया कि 14 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी बुआ के साथ खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मक्का के खेत में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो विवाद हो गया। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे शिवम, अनुज, नीरज और सतेन्द्र उसके घर पहुंच गए तथा गाली-गलौज करते हुए उसके पिता के साथ मारपीट की।
युवती ने न्यायालय में यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रार्थना पत्र में उसने कुछ पुलिसकर्मियों से आरोपियों की रिश्तेदारी और प्रभाव का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई न होने की बात भी कही है।
ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • बिहार में मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही कल्याण विभाग के डेटा एंट्री ऑपरेटर ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली !! मामला एक SC–ST मुकदमे का था, जिसमें पीड़ित को सरकार की तरफ से पैसा (आर्थिक मदद) दिया जाता है।
    1
    बिहार में मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही कल्याण विभाग के डेटा एंट्री ऑपरेटर ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली !!
मामला एक SC–ST मुकदमे का था, जिसमें पीड़ित को सरकार की तरफ से पैसा (आर्थिक मदद) दिया जाता है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Saturday Site Inspection | Trailer Mounted Concrete Pump Machine Trial | 1200 CUM Concrete Pouring Preparation
    1
    Saturday Site Inspection | Trailer Mounted Concrete Pump Machine Trial | 1200 CUM Concrete Pouring Preparation
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.