logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर में पुराने शिक्षकों को TET से छूट की बड़ी मांग उठी,#rajasthan #dholpur_news #latestupdates धौलपुर में पुराने शिक्षकों को TET से छूट की बड़ी मांग उठी,#rajasthan #dholpur_news #latestupdates

1 hr ago
user_Etv9 national news
Etv9 national news
News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
1 hr ago

धौलपुर में पुराने शिक्षकों को TET से छूट की बड़ी मांग उठी,#rajasthan #dholpur_news #latestupdates धौलपुर में पुराने शिक्षकों को TET से छूट की बड़ी मांग उठी,#rajasthan #dholpur_news #latestupdates

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 अवैध आरा मशीनें जब्त,#rajasthan #dholpur_news #latestupdate धौलपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 अवैध आरा मशीनें जब्त,#rajasthan #dholpur_news #latestupdate
    1
    धौलपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 अवैध आरा मशीनें जब्त,#rajasthan #dholpur_news #latestupdate
धौलपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 अवैध आरा मशीनें जब्त,#rajasthan #dholpur_news #latestupdate
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    43 min ago
  • टोंक जिले के दूनी में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा 28 जून 2026 को ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले 'सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026' की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऊंचा ग्राम में निर्णायक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए। जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट और बैनर डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की गई। बैठक के समापन के बाद, सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का पहला निमंत्रण अर्पित किया और आयोजन की सफलता, समाज की उन्नति तथा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। इसी अवसर पर समारोह के सांकेतिक पंपलेट का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी बनेगा। इस बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, दूनी तहसील मंत्री अशोक माली, सह सचिव हरी शंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, सह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली और राजेश माली सहित निर्णायक समिति के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समिति ने समाज के सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम से जुड़ने तथा सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के इस महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।
    1
    टोंक जिले के दूनी में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा 28 जून 2026 को ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले 'सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026' की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऊंचा ग्राम में निर्णायक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए।

जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट और बैनर डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की गई।

बैठक के समापन के बाद, सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का पहला निमंत्रण अर्पित किया और आयोजन की सफलता, समाज की उन्नति तथा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। इसी अवसर पर समारोह के सांकेतिक पंपलेट का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी बनेगा।

इस बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, दूनी तहसील मंत्री अशोक माली, सह सचिव हरी शंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, सह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली और राजेश माली सहित निर्णायक समिति के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समिति ने समाज के सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम से जुड़ने तथा सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के इस महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई और हुडको ऋण से प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। उनके इस 'नायक' फिल्म जैसे अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पैदल ही दौरा शुरू किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर ने आयुक्त को अगले 10 दिनों में नालों से प्लास्टिक कचरा साफ करने और 2 दिन के भीतर नालों से निकले कचरे को उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल कार्य वाले स्थानों पर व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी करने को कहा। कलेक्टर ने नगर परिषद से छत्रपुरा तक पैदल दौरा कर छत्रपुरा नाले का जायजा लिया और सफाई निरीक्षक को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कचरा नालों में न डालकर कचरा गाड़ी में ही डालें। उनके निरीक्षण के बाद जेसीबी से नालों की सफाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, आयुक्त ब्रजेश राय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    1
    बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई और हुडको ऋण से प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। उनके इस 'नायक' फिल्म जैसे अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पैदल ही दौरा शुरू किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कलेक्टर ने आयुक्त को अगले 10 दिनों में नालों से प्लास्टिक कचरा साफ करने और 2 दिन के भीतर नालों से निकले कचरे को उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल कार्य वाले स्थानों पर व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी करने को कहा। कलेक्टर ने नगर परिषद से छत्रपुरा तक पैदल दौरा कर छत्रपुरा नाले का जायजा लिया और सफाई निरीक्षक को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कचरा नालों में न डालकर कचरा गाड़ी में ही डालें। उनके निरीक्षण के बाद जेसीबी से नालों की सफाई शुरू हो चुकी है।

इस दौरान उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, आयुक्त ब्रजेश राय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    Hindoli, Bundi•
    11 hrs ago
  • सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी में वाणिज्य कर विभाग (GST) की टीम ने निजी कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। जयपुर से पहुंची टीम द्वारा शहर के तीन कोचिंग संस्थानों – डीएस साइंस एकेडमी, केलम इंस्टीट्यूट और केडीआरएस संस्थानों पर जांच की जा रही है। यह कार्रवाई वाणिज्य कर विभाग की आयुक्त आनंदी के नेतृत्व में चल रही है। जीएसटी टीम संस्थानों के रिकॉर्ड, फीस से संबंधित दस्तावेज और कर चोरी से जुड़े कागजातों की गहनता से जांच कर रही है। यह कार्रवाई ताजपुर रोड स्थित निजी संस्थान सहित नसिया कॉलोनी स्थित संस्थानों में भी जारी है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग को इन संस्थानों के संबंध में टैक्स से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कार्रवाई कर रही टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। गौरतलब है कि ये कोचिंग संस्थान छात्रों को मेडिकल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के बड़े-बड़े दावे करते रहे हैं। फिलहाल जीएसटी टीम जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी में वाणिज्य कर विभाग (GST) की टीम ने निजी कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। जयपुर से पहुंची टीम द्वारा शहर के तीन कोचिंग संस्थानों – डीएस साइंस एकेडमी, केलम इंस्टीट्यूट और केडीआरएस संस्थानों पर जांच की जा रही है। यह कार्रवाई वाणिज्य कर विभाग की आयुक्त आनंदी के नेतृत्व में चल रही है।

जीएसटी टीम संस्थानों के रिकॉर्ड, फीस से संबंधित दस्तावेज और कर चोरी से जुड़े कागजातों की गहनता से जांच कर रही है। यह कार्रवाई ताजपुर रोड स्थित निजी संस्थान सहित नसिया कॉलोनी स्थित संस्थानों में भी जारी है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग को इन संस्थानों के संबंध में टैक्स से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

हालांकि, कार्रवाई कर रही टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। गौरतलब है कि ये कोचिंग संस्थान छात्रों को मेडिकल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के बड़े-बड़े दावे करते रहे हैं। फिलहाल जीएसटी टीम जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यात्री के पास यात्रा का वैध टिकट होने के बावजूद उसके साथ यह घटना हुई। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री और रेलवे कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पीड़ित यात्री ने आरोप लगाया है कि टिकट दिखाने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आई हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी व्यक्त की है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की शिकायत रेलवे प्रशासन को दे दी गई है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना से यात्रियों में रोष व्याप्त है।
    1
    सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यात्री के पास यात्रा का वैध टिकट होने के बावजूद उसके साथ यह घटना हुई। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री और रेलवे कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पीड़ित यात्री ने आरोप लगाया है कि टिकट दिखाने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आई हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी व्यक्त की है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की शिकायत रेलवे प्रशासन को दे दी गई है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना से यात्रियों में रोष व्याप्त है।
    user_Ravi  Dainik bhaskar
    Ravi Dainik bhaskar
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चौथ का बरवाड़ा के ग्राम भेडोला में बुधवार को बाबा रामदेव जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बाबा रामदेव जी के चरणों में पुष्प अर्पित किए और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक बैरवा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन संध्या के साथ धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।
    1
    चौथ का बरवाड़ा के ग्राम भेडोला में बुधवार को बाबा रामदेव जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बाबा रामदेव जी के चरणों में पुष्प अर्पित किए और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक बैरवा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन संध्या के साथ धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर कोटा शहर में विभिन्न धार्मिक और सेवा कार्य आयोजित किए गए। इसी कड़ी में, कॉमर्स कॉलेज चौराहे पर 'गुरु अर्जन देव के शिव' (सेवादारों) द्वारा एक विशाल छबील का आयोजन किया गया। फ्लाईओवर के नीचे आयोजित इस कार्यक्रम में तपती गर्मी के बीच वहाँ से गुजरने वाले सभी राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को बड़े आदर के साथ ठंडा और मीठा शीतल पेय पिलाया गया। इस मौके पर गुरु अर्जन देव जी के एक मुख्य सेवक ने बताया कि यह शीतल पेय पदार्थ वे हर साल इस तपती गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए पिलाते हैं। उनके अनुसार, यह केवल एक पेय नहीं, बल्कि धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के आशीर्वाद के समान है, जिसे प्रसाद स्वरूप सभी राहगीरों में वितरित किया जाता है। यह उल्लेखनीय है कि गुरु अर्जन देव जी ने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए भीषण गर्मी के दिनों में ही अपनी शहादत दी थी। उन्हें जलती हुई तवे पर बिठाकर गर्म रेत डाली गई थी, लेकिन उन्होंने 'तेरा कीआ मीठा लागै' कहकर ईश्वर की रजा को स्वीकार किया। इसी याद में, सिख समुदाय और सेवादार हर साल जेठ के इस महीने में राहगीरों को ठंडा पानी और मीठा दूध (छबील) पिलाकर उनकी आत्मा को शांति पहुँचाते हैं और मानवता की सेवा का संदेश देते हैं। चौराहे पर लगी इस छबील में सुबह से ही सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर आने-जाने वाले को रुकवाकर शीतल जल और शरबत का दान किया गया।
    1
    सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर कोटा शहर में विभिन्न धार्मिक और सेवा कार्य आयोजित किए गए। इसी कड़ी में, कॉमर्स कॉलेज चौराहे पर 'गुरु अर्जन देव के शिव' (सेवादारों) द्वारा एक विशाल छबील का आयोजन किया गया। फ्लाईओवर के नीचे आयोजित इस कार्यक्रम में तपती गर्मी के बीच वहाँ से गुजरने वाले सभी राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को बड़े आदर के साथ ठंडा और मीठा शीतल पेय पिलाया गया।

इस मौके पर गुरु अर्जन देव जी के एक मुख्य सेवक ने बताया कि यह शीतल पेय पदार्थ वे हर साल इस तपती गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए पिलाते हैं। उनके अनुसार, यह केवल एक पेय नहीं, बल्कि धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के आशीर्वाद के समान है, जिसे प्रसाद स्वरूप सभी राहगीरों में वितरित किया जाता है। यह उल्लेखनीय है कि गुरु अर्जन देव जी ने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए भीषण गर्मी के दिनों में ही अपनी शहादत दी थी। उन्हें जलती हुई तवे पर बिठाकर गर्म रेत डाली गई थी, लेकिन उन्होंने 'तेरा कीआ मीठा लागै' कहकर ईश्वर की रजा को स्वीकार किया। इसी याद में, सिख समुदाय और सेवादार हर साल जेठ के इस महीने में राहगीरों को ठंडा पानी और मीठा दूध (छबील) पिलाकर उनकी आत्मा को शांति पहुँचाते हैं और मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।

चौराहे पर लगी इस छबील में सुबह से ही सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर आने-जाने वाले को रुकवाकर शीतल जल और शरबत का दान किया गया।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • धौलपुर में गर्मी के बीच परशुराम शोभायात्रा समिति का सेवा कार्य, लोगों को राहत,#rajasthan #dholpur धौलपुर में गर्मी के बीच परशुराम शोभायात्रा समिति का सेवा कार्य, लोगों को राहत,#rajasthan #dholpur
    1
    धौलपुर में गर्मी के बीच परशुराम शोभायात्रा समिति का सेवा कार्य, लोगों को राहत,#rajasthan #dholpur
धौलपुर में गर्मी के बीच परशुराम शोभायात्रा समिति का सेवा कार्य, लोगों को राहत,#rajasthan #dholpur
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.