अंबेडकर नगर में CCTV ने खोल दी चोर की पोल! घर में चोरी की नीयत से घुसा युवक गिरफ्तार नवीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर निवासी बबलू रजक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अंबेडकर नगर स्थित एक घर में युवक चोरी की नीयत से घुसा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई देने पर उसकी पहचान की गई और त्वरित छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Aurangabad #Nabinagar #BiharPolice #CCTV #CrimeNews #TheftAttempt #PoliceAction #Arrest #BiharNews #LatestNews
अंबेडकर नगर में CCTV ने खोल दी चोर की पोल! घर में चोरी की नीयत से घुसा युवक गिरफ्तार नवीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर निवासी बबलू रजक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अंबेडकर नगर स्थित एक घर में युवक चोरी की नीयत से घुसा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई देने पर उसकी पहचान की गई और त्वरित छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Aurangabad #Nabinagar #BiharPolice #CCTV #CrimeNews #TheftAttempt #PoliceAction #Arrest #BiharNews #LatestNews
- औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर, 2026) की सफpलता को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित** औरंगाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA), पटना के निर्देशानुसार दिनांक **12 सितम्बर, 2026** को आयोजित होने वाली **राष्ट्रीय लोक अदालत** की सफल तैयारी एवं अधिकाधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद के तत्वावधान में जिले के सभी थाना प्रभारियों (SHO) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने की। बैठक में **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) श्री लाल बिहारी पासवान**, **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति तान्या पटेल** तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुलह योग्य मामलों की पहचान कर **कम-से-कम 20 मामलों** को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित कर संबंधित न्यायालय को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया जाए, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी जाए तथा आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से अधिकाधिक मामलों में सहमति बनाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यायालय से निर्गत नोटिसों का **समयानुसार एवं प्रभावी तामिला** हो, ताकि कोई भी पक्षकार सूचना के अभाव में राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने से वंचित न रहे। **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान** ने कहा कि आपसी समझौते से विवादों का समाधान होने पर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, समय एवं धन की बचत होती है तथा समाज में भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपील की कि वे सुलह योग्य मामलों में पक्षकारों को समझाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव** ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार करे, पक्षकारों से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व अधिक से अधिक मामलों में सहमति स्थापित कराने का प्रयास करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में थाना स्तर पर पक्षकारों के बीच सहमति बनाना कठिन प्रतीत हो अथवा प्रभावी **मध्यस्थता (Mediation)** की आवश्यकता महसूस हो, तो ऐसे मामलों को बिना विलंब **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद** को भेजा जाए, ताकि प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिसों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित किया जाए, तामिला प्रतिवेदन समय पर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराया जाए तथा न्यायालय, थाना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर **प्री-लिटिगेशन मामलों** को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संदर्भित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल मामलों के निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी विश्वास, सौहार्द, भाईचारा एवं न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त अभियान है। इसलिए सभी थाना प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाएँ। बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने, अधिकाधिक सुलह योग्य मामलों को चिन्हित करने, नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने, पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर मामलों को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आश्वासन दिया।1
- स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !1
- Please 🥺 support me 😭🙏 cilap kassting please 10k share karna please 🥺 comment and like1
- स्मार्ट मीटर पोल पे मेंन लाइन नहीं देने देने के संबंध में ओर बिजली विभाग। पैसा मागने के संबंध में श्रीमान जी विद्युत विभाग हमारे ग्राम पंचायत इतिमहा प्रखण्ड नासरीगंज pin code 821310 है जो इतिमहा गांव में मीटर लगा दिया गया है जो अब तक मीटर में लाइट नहीं आया है 7 दिन होगया अभी तक लाइट नहीं आया ओर तो ओर मीटर लगाने वाला भी 200 रुपया का चार्ज मांगा जो कि 150 रुपए में मना गया ओर मीटर लगा दिया पर पोल से अभी लाइट नहीं दिया लाइट देने के भी 200 रुपया भी मांग रहे है श्री मान जी अभी तक पोल से तार नहीं भी जोड़ा गया है ओर नया मीटर हमारे दिवाल पे ताक रहा है लाइन का तो श्री मान जी ऐसे कैसे चलेगा जो हम बिल पे करने को भी तैयार हु और लाइन देने का पोल से पैसा भी मांग रहा है ये कैसा न्याय है हमारे सरकार से यही अनुरोध है कि बिजली विभाग पे। जांच हो बिन पैसा का कोई काम नहीं होता सर बिजली विभाग में जांच हो1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती मनाई गई हसपुरा प्रखंड के देवचंद उच्च विद्यालय डिंडीर के सभागार में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद इकाई के बैनर तले मनाई गई1
- कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीएम नाबार्ड उदय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एलडीएम संतोष कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गोदाम निर्माण, मशरूम खेती, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी एवं राज्य फसल योजना के अंतर्गत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने पर बल दिया, ताकि किसान आधुनिक कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें। बैठक में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बैंक अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आरसेटीआई गया के निदेशक जन्मजय कुमार, एलडीएम संतोष कुमार, प्रबंधक नीरज कुमार, मुकेश कुमार शर्मा (पीएनबी), मंतोष कुमार (एसबीआई), शैलेश कुमार, निशांत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- माली थाना पुलिस ने चरण एवं बड़हरा से दो अजमानतीय वारंटियों को दबोचा नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो अजमानतीय वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदर्शन चौधरी (पिता- घनश्याम चौधरी), ग्राम चरण एवं सूदय कुमार (पिता- गणेश प्रजापति), ग्राम बड़हरा के रूप में हुई है। दोनों माली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में बीते रात्रि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया है। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Nabinagar #MaliThana #PoliceAction #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #AurangabadNews #NBWWarrant #Justice #BiharNews1
- पति की मौत पर रो-रोकर मचाया मातम, फिर निकली वही कातिल! गोह पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 4 जुलाई की रात 23 वर्षीय सन्नी कुमार की संदिग्ध मौत को पहले हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। शुरुआत में मृतक की पत्नी पल्लवी कुमारी ने दावा किया था कि उसके पति की मौत बिस्तर से गिरने के कारण हुई है। इतना ही नहीं, उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों, गले पर मिले निशानों और वैज्ञानिक जांच के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के दौरान पल्लवी कुमारी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Bihar #Goh #CrimeNews #BreakingNews #MurderMystery #PoliceInvestigation #BiharPolice #ViralNews #CrimeUpdate #Justice1