logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार मऊ में नाले की सफाई नहीं होने से किसानों की धान की फसल जलमग्न होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष प्रभावित हो रही है। आरोप है कि छोटी नहर से तमसा नदी में गिरने वाला पानी नाले में जाम होने के कारण खेतों तक पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि कई वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है, जबकि पहले मई-जून में इसकी सफाई कराई जाती थी। ज्ञापन में अदरी, सिखौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर गोदना समेत करीब आठ गांवों के किसानों के प्रभावित होने की बात कही गई है। किसानों ने नाले की सफाई और जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की है।

1 hr ago
user_KHABARE ABHI TAK
KHABARE ABHI TAK
पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार मऊ में नाले की सफाई नहीं होने से किसानों की धान की फसल जलमग्न होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष प्रभावित हो रही है। आरोप है कि छोटी नहर से तमसा नदी में गिरने वाला पानी नाले में जाम होने के कारण खेतों तक पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि कई वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है, जबकि पहले मई-जून में इसकी सफाई कराई जाती थी। ज्ञापन में अदरी, सिखौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर गोदना समेत करीब आठ गांवों के किसानों के प्रभावित होने की बात कही गई है। किसानों ने नाले की सफाई और जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के क्रम में सोमवार को मऊ जनपद में भी कांग्रेसजनों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा— “लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि किसी भी प्रकार का संदेह पैदा होता है तो उसका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी किसी भी ऐसी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे आम मतदाता के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हों। आज का यह धरना-प्रदर्शन और विरोध केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की आवाज है। हम मांग करते हैं कि मतदाता सूची में किए गए बदलावों और SIR प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा हो। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी।” धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च भी निकाला। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाया।
    2
    राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला 
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के क्रम में सोमवार को मऊ जनपद में भी कांग्रेसजनों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा—
“लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि किसी भी प्रकार का संदेह पैदा होता है तो उसका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी किसी भी ऐसी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे आम मतदाता के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हों।
आज का यह धरना-प्रदर्शन और विरोध केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की आवाज है। हम मांग करते हैं कि मतदाता सूची में किए गए बदलावों और SIR प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा हो।
कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी।”
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च भी निकाला। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में मऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किए जाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। जाम हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
    1
    मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में
मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में
मऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किए जाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। जाम हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली [ग्राम पंचायत चकउथ] 40 साल पुराना पंचायत भवन तेज बारिश के कारण जमींदोज हो गया है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्राम प्रधान गोपी कुमार और प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है ## 🚨 मऊ क्रांति ग्राउंड रिपोर्ट: तेज बारिश से ढहा चकउथ का 40 साल पुराना पंचायत भवन; प्रधान प्रतिनिधि विजय बागी बोले— 'दलित बस्ती होने के कारण नेताओं ने फेर ली नजर' मऊ (विशेष ब्यूरो): जनपद मऊ के दोहरीघाट विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकउथ से विकास के दावों की पोल खोलती हुई एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते ग्राम सभा का करीब 40 वर्ष पुराना जर्जर पंचायत भवन भरभरा कर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त भवन के भीतर कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा प्रशासनिक हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ग्राम प्रधान गोपी कुमार और प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत के पुराने नेतृत्व को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ## 📌 नेताओं ने हमेशा की अनदेखी, चुनावी वादे निकले खोखले घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जुझारू प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी का दर्द छलक उठा। उन्होंने बेहद आक्रोशित लहजे में कहा, "क्षेत्र में चुनाव आते ही नेताओं का तांता लग जाता है। इस क्षेत्र में बहुत से ग्राम प्रधान बने, विधायक, सांसद और जिला पंचायत सदस्य आए और चले गए, लेकिन आज तक किसी भी बड़े जनप्रतिनिधि की नजर इस अत्यंत महत्वपूर्ण पंचायत भवन पर नहीं पड़ी। इस भवन की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन सबने इसे नजरअंदाज कर दिया।" ## 🛑 'दलित बस्ती होने के कारण लोग आने से कतराते हैं' — बड़ा आरोप प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने सीधे तौर पर समाज और राजनीति के ठेकेदारों की मानसिकता पर प्रहार करते हुए एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि लोग हमारी ग्राम सभा में आना ही नहीं चाहते हैं। हमारे गांव को हमेशा उपेक्षा की नजर से देखा गया क्योंकि मेरा गांव एक दलित बस्ती है। नेताओं और अधिकारियों के लिए यह सिर्फ एक वोट बैंक का जरिया है, यही वजह है कि आज 40 साल पुरानी सरकारी इमारत बारिश के पानी में बह गई, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।" ## 💼 वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी ने की तुरंत नए भवन की मांग इस पूरी घटना पर ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग कर रहे 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री एवं 'मऊ क्रांति' के विशेष जिला संवाददाता पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी ने जिला प्रशासन और शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। अब्दुल रहमान इदरीसी ने अपनी विशेष रिपोर्ट में कहा कि डिजिटल मंच "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" हमेशा शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने मऊ के जिलाधिकारी (DM) से मांग की है कि चकउथ ग्राम सभा की इस दलित बस्ती की उपेक्षा को तुरंत बंद किया जाए और गिरे हुए भवन के स्थान पर तत्काल प्रभाव से एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त 'नए पंचायत भवन' के निर्माण की स्वीकृति दी जाए ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यों के लिए भटकना न पड़े। ------------------------------ मुख्य ग्राउंड रिपोर्टर: अब्दुल रहमान इदरीसी (प्रचार मंत्री - उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं जिला संवाददाता - मऊ क्रांति) आधिकारिक डिजिटल आवाज: "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" (फेसबुक पेज) ------------------------------ #Hashtags For #Social #Media: #MauNews #DohriGhat #Chakauth #PanchayatBhawan #GramPradhan #DalitBasti #UpravaNews #MauKranti #Samachar #BreakingNews #UttarPradeshGovernment #BahujanKiAwaaz #AdministrativeNegligence #RainDamage ------------------------------
    3
    जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली [ग्राम पंचायत चकउथ] 40 साल पुराना पंचायत भवन तेज बारिश के कारण जमींदोज हो गया है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्राम प्रधान गोपी कुमार और प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है
## 🚨 मऊ क्रांति ग्राउंड रिपोर्ट: तेज बारिश से ढहा चकउथ का 40 साल पुराना पंचायत भवन; प्रधान प्रतिनिधि विजय बागी बोले— 'दलित बस्ती होने के कारण नेताओं ने फेर ली नजर'
मऊ (विशेष ब्यूरो):
जनपद मऊ के दोहरीघाट विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकउथ से विकास के दावों की पोल खोलती हुई एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते ग्राम सभा का करीब 40 वर्ष पुराना जर्जर पंचायत भवन भरभरा कर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त भवन के भीतर कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा प्रशासनिक हादसा हो सकता था।
इस घटना के बाद ग्राम प्रधान गोपी कुमार और प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत के पुराने नेतृत्व को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
## 📌 नेताओं ने हमेशा की अनदेखी, चुनावी वादे निकले खोखले
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जुझारू प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी का दर्द छलक उठा। उन्होंने बेहद आक्रोशित लहजे में कहा, "क्षेत्र में चुनाव आते ही नेताओं का तांता लग जाता है। इस क्षेत्र में बहुत से ग्राम प्रधान बने, विधायक, सांसद और जिला पंचायत सदस्य आए और चले गए, लेकिन आज तक किसी भी बड़े जनप्रतिनिधि की नजर इस अत्यंत महत्वपूर्ण पंचायत भवन पर नहीं पड़ी। इस भवन की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन सबने इसे नजरअंदाज कर दिया।"
## 🛑 'दलित बस्ती होने के कारण लोग आने से कतराते हैं' — बड़ा आरोप
प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने सीधे तौर पर समाज और राजनीति के ठेकेदारों की मानसिकता पर प्रहार करते हुए एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि लोग हमारी ग्राम सभा में आना ही नहीं चाहते हैं। हमारे गांव को हमेशा उपेक्षा की नजर से देखा गया क्योंकि मेरा गांव एक दलित बस्ती है। नेताओं और अधिकारियों के लिए यह सिर्फ एक वोट बैंक का जरिया है, यही वजह है कि आज 40 साल पुरानी सरकारी इमारत बारिश के पानी में बह गई, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।"
## 💼 वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी ने की तुरंत नए भवन की मांग
इस पूरी घटना पर ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग कर रहे 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री एवं 'मऊ क्रांति' के विशेष जिला संवाददाता पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी ने जिला प्रशासन और शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
अब्दुल रहमान इदरीसी ने अपनी विशेष रिपोर्ट में कहा कि डिजिटल मंच "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" हमेशा शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने मऊ के जिलाधिकारी (DM) से मांग की है कि चकउथ ग्राम सभा की इस दलित बस्ती की उपेक्षा को तुरंत बंद किया जाए और गिरे हुए भवन के स्थान पर तत्काल प्रभाव से एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त 'नए पंचायत भवन' के निर्माण की स्वीकृति दी जाए ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यों के लिए भटकना न पड़े।
------------------------------
मुख्य ग्राउंड रिपोर्टर:
अब्दुल रहमान इदरीसी
(प्रचार मंत्री - उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं जिला संवाददाता - मऊ क्रांति)
आधिकारिक डिजिटल आवाज: "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" (फेसबुक पेज)
------------------------------
#Hashtags For #Social #Media:
#MauNews #DohriGhat #Chakauth #PanchayatBhawan #GramPradhan #DalitBasti #UpravaNews #MauKranti #Samachar #BreakingNews #UttarPradeshGovernment #BahujanKiAwaaz #AdministrativeNegligence #RainDamage
------------------------------
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मधुबन एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित मऊ । सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक टीमों द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र मधुबन एवं घोसी के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के साढ़े 9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संवाद, गीत एवं अभिनय के जरिए सरकार की उपलब्धियों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
    4
    सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मधुबन एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मऊ । सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक टीमों द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र मधुबन एवं घोसी के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के साढ़े 9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संवाद, गीत एवं अभिनय के जरिए सरकार की उपलब्धियों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • असम पुलिस ने CJP नेता आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गुवाहाटी में वॉलंटियर्स मीट-अप से पहले कार्रवाई CJP का आरोप - हिमंता सरकार स्कूलों की हकीकत से डरी रांका समेत कई कार्यकर्ता डिस्पर से उठाए गए गुवाहाटी में असम पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के Leader आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है। आज रविवार को पार्टी का पहला क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीट-अप होने वाला था। पुलिस ने चौधरी टीला के पास सड़कें बैरिकेड कर दीं और रांका समेत कई स्वयंसेवकों को बस में बैठाकर ले गई। CJP का आरोप है कि हिमंता बिस्वा शर्मा की सरकार स्कूल ठीक करो अभियान और सरकारी स्कूलों की असल तस्वीर दिखाने से घबरा गई है। रांका ने हिरासत से पहले कहा - “हिमंता डर गए हैं कि अगर स्कूलों की हकीकत देश देख लेगा तो मुश्किल हो जाएगी।”
    1
    असम पुलिस ने CJP नेता आशुतोष रांका को हिरासत में लिया
गुवाहाटी में वॉलंटियर्स मीट-अप से पहले कार्रवाई
CJP का आरोप - हिमंता सरकार स्कूलों की हकीकत से डरी
रांका समेत कई कार्यकर्ता डिस्पर से उठाए गए


गुवाहाटी में असम पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के Leader आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है।  आज रविवार को पार्टी का पहला क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीट-अप होने वाला था। पुलिस ने चौधरी टीला के पास सड़कें बैरिकेड कर दीं और रांका समेत कई स्वयंसेवकों को बस में बैठाकर ले गई।  CJP का आरोप है कि हिमंता बिस्वा शर्मा की सरकार स्कूल ठीक करो अभियान और सरकारी स्कूलों की असल तस्वीर दिखाने से घबरा गई है।  रांका ने हिरासत से पहले कहा - “हिमंता डर गए हैं कि अगर स्कूलों की हकीकत देश देख लेगा तो मुश्किल हो जाएगी।”
    user_HS KUSHAWAHA
    HS KUSHAWAHA
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जमानिया पीएचसी में लापरवाही: घोर वर्षा के बीच जलजमाव से जूझते अस्पताल में अपना वार्ड छोड़ दूसरे विभाग की कुर्सी पर बैठ मोबाइल चलाने में मस्त रहे वार्ड इंचार्जजमानिया (गाजीपुर)।  Praveen revival स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्र में हुई घोर वर्षा के कारण अस्पताल परिसर में भारी जलजमाव हो गया था, जिससे मरीजों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच दवा और पर्ची वितरण काउंटर पर मरीज अपनी दवाइयां और पर्चियां ले रहे थे, हालांकि राहत की बात यह थी कि उस समय काउंटर पर भीड़-भाड़ काफी कम थी।हैरानी की बात यह रही कि जलजमाव की इस विकट स्थिति के बीच अस्पताल के अधीक्षक (Superintendent) भी परिसर में मौजूद थे, लेकिन उनकी उपस्थिति के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। अपने निर्धारित वार्ड को संभालने और जलजमाव के बीच व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में हाथ बंटाने के बजाय वहां के वार्ड इंचार्ज दूसरे विभाग में आकर बैठ गए। वह दवा काउंटर के ठीक पीछे कुर्सी जमाकर आराम से मोबाइल चलाने में मग्न दिखे। अधीक्षक की मौजूदगी और जलजमाव के संकट के बाद भी ड्यूटी के समय अपना वार्ड खाली छोड़कर दूसरे विभाग में समय काटने और मोबाइल में व्यस्त रहने की यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है।अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने स्वास्थ्य कर्मी की इस कार्यशैली पर गहरा आक्रोश जताया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक तरफ अस्पताल पानी में डूबा है और मरीज परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी में भी कर्मचारियों का ऐसा रवैया स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर करता है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    जमानिया पीएचसी में लापरवाही: घोर वर्षा के बीच जलजमाव से जूझते अस्पताल में अपना वार्ड छोड़ दूसरे विभाग की कुर्सी पर बैठ मोबाइल चलाने में मस्त रहे वार्ड इंचार्जजमानिया (गाजीपुर)।



Praveen revival
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्र में हुई घोर वर्षा के कारण अस्पताल परिसर में भारी जलजमाव हो गया था, जिससे मरीजों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच दवा और पर्ची वितरण काउंटर पर मरीज अपनी दवाइयां और पर्चियां ले रहे थे, हालांकि राहत की बात यह थी कि उस समय काउंटर पर भीड़-भाड़ काफी कम थी।हैरानी की बात यह रही कि जलजमाव की इस विकट स्थिति के बीच अस्पताल के अधीक्षक (Superintendent) भी परिसर में मौजूद थे, लेकिन उनकी उपस्थिति के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। अपने निर्धारित वार्ड को संभालने और जलजमाव के बीच व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में हाथ बंटाने के बजाय वहां के वार्ड इंचार्ज दूसरे विभाग में आकर बैठ गए। वह दवा काउंटर के ठीक पीछे कुर्सी जमाकर आराम से मोबाइल चलाने में मग्न दिखे। अधीक्षक की मौजूदगी और जलजमाव के संकट के बाद भी ड्यूटी के समय अपना वार्ड खाली छोड़कर दूसरे विभाग में समय काटने और मोबाइल में व्यस्त रहने की यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है।अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने स्वास्थ्य कर्मी की इस कार्यशैली पर गहरा आक्रोश जताया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक तरफ अस्पताल पानी में डूबा है और मरीज परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी में भी कर्मचारियों का ऐसा रवैया स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर करता है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_प्रवीन रिवाइवल
    प्रवीन रिवाइवल
    Agricultural organisation गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी सरकार पर हमला, बोले—‘योगी जी को राजनीति की ABCD का पता नहीं’ मऊ। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मऊ में आयोजित ‘संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शाम करीब 4:30 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, किसानों और शराब की दुकानों समेत कई मुद्दे उठाए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “योगी जी को राजनीति की ABCD का पता नहीं है। इसीलिए वह 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम की बात करते रहते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आरएसएस और भाजपा नेताओं द्वारा बताई गई बातों को दोहराते हैं। शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई पर उठाए सवाल मौर्य ने कहा कि सरकार को सरकारी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों की स्थिति सुधारने, बेरोजगारी और महंगाई पर नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में शराब की दुकानों को लेकर भी सरकार से सवाल किए। कार्रवाई में भेदभाव का लगाया आरोप स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जातिगत भेदभाव किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावशाली राजनीतिक या सामाजिक पृष्ठभूमि वाले आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। ‘यूपी बचाओ, भाजपा हटाओ’ के नारे के साथ चुनाव में उतरने का दावा मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ‘यूपी बचाओ, भाजपा हटाओ’ के नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, नौजवानों, रोजगार और जनहित के मुद्दों को प्रमुख मुद्दा बताया। तीसरे मोर्चे की संभावना पर भी चर्चा तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल एक साथ खड़े होते हैं तो तीसरे मोर्चे की संभावना बन सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा राजनीतिक गठजोड़ विभिन्न दलों की भूमिका को जनता के सामने रखने का माध्यम बन सकता है। मौर्य ने किसानों की समस्याओं, उनकी उपज के लाभकारी मूल्य, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और उच्च शिक्षा की लागत जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। नोट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार के संबंध में ऊपर उल्लिखित आरोप एवं राजनीतिक टिप्पणियां स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर आधारित हैं। इन्हें स्वतंत्र रूप से सत्यापित तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप/दावे के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
    2
    मऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी सरकार पर हमला, बोले—‘योगी जी को राजनीति की ABCD का पता नहीं’
मऊ। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मऊ में आयोजित ‘संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शाम करीब 4:30 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, किसानों और शराब की दुकानों समेत कई मुद्दे उठाए।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “योगी जी को राजनीति की ABCD का पता नहीं है। इसीलिए वह 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम की बात करते रहते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आरएसएस और भाजपा नेताओं द्वारा बताई गई बातों को दोहराते हैं।
शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई पर उठाए सवाल
मौर्य ने कहा कि सरकार को सरकारी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों की स्थिति सुधारने, बेरोजगारी और महंगाई पर नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में शराब की दुकानों को लेकर भी सरकार से सवाल किए।
कार्रवाई में भेदभाव का लगाया आरोप
स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जातिगत भेदभाव किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावशाली राजनीतिक या सामाजिक पृष्ठभूमि वाले आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की।
‘यूपी बचाओ, भाजपा हटाओ’ के नारे के साथ चुनाव में उतरने का दावा
मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ‘यूपी बचाओ, भाजपा हटाओ’ के नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, नौजवानों, रोजगार और जनहित के मुद्दों को प्रमुख मुद्दा बताया।
तीसरे मोर्चे की संभावना पर भी चर्चा
तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल एक साथ खड़े होते हैं तो तीसरे मोर्चे की संभावना बन सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा राजनीतिक गठजोड़ विभिन्न दलों की भूमिका को जनता के सामने रखने का माध्यम बन सकता है।
मौर्य ने किसानों की समस्याओं, उनकी उपज के लाभकारी मूल्य, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और उच्च शिक्षा की लागत जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
नोट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार के संबंध में ऊपर उल्लिखित आरोप एवं राजनीतिक टिप्पणियां स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर आधारित हैं। इन्हें स्वतंत्र रूप से सत्यापित तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप/दावे के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local Politician गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार मऊ में नाले की सफाई नहीं होने से किसानों की धान की फसल जलमग्न होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष प्रभावित हो रही है। आरोप है कि छोटी नहर से तमसा नदी में गिरने वाला पानी नाले में जाम होने के कारण खेतों तक पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि कई वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है, जबकि पहले मई-जून में इसकी सफाई कराई जाती थी। ज्ञापन में अदरी, सिखौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर गोदना समेत करीब आठ गांवों के किसानों के प्रभावित होने की बात कही गई है। किसानों ने नाले की सफाई और जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की है।
    1
    मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार
मऊ में नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार
मऊ में नाले की सफाई नहीं होने से किसानों की धान की फसल जलमग्न होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष प्रभावित हो रही है। आरोप है कि छोटी नहर से तमसा नदी में गिरने वाला पानी नाले में जाम होने के कारण खेतों तक पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि कई वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है, जबकि पहले मई-जून में इसकी सफाई कराई जाती थी। ज्ञापन में अदरी, सिखौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर गोदना समेत करीब आठ गांवों के किसानों के प्रभावित होने की बात कही गई है। किसानों ने नाले की सफाई और जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की है।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.