Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश के आलोट में राजपूत युवा संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण महाअभियान का आगाज किया गया है। प्रकृति को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत संगठन ने 51 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस महाअभियान की जानकारी संवाददाता ठा शंभू सिंह तंवर द्वारा दी गई है।
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
मध्यप्रदेश के आलोट में राजपूत युवा संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण महाअभियान का आगाज किया गया है। प्रकृति को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत संगठन ने 51 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस महाअभियान की जानकारी संवाददाता ठा शंभू सिंह तंवर द्वारा दी गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंदसौर जिले के शामगढ़ में रविवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने नगर में साइकिल चलाकर नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाई। 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरुआत की और साइकिलिस्ट यूथ के साथ मिलकर नगर का भ्रमण किया। इस भव्य आयोजन के दौरान उन्होंने नगर की जनता को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशे के दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के इस अभियान का नगर की जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गरोठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम स्नेही मिश्रा, सीतामऊ के एसडीओपी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र सहित नगर परिषद अध्यक्ष, साइकिल यूथ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वुमन पावर सोसायटी की महिला पदाधिकारी और गायत्री परिवार संस्थाओं के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- रतलाम में जडवासा से बांगरोद होकर खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले भक्तों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी के बीच अपना सफर तय करना पड़ रहा है।1
- प्रतापगढ़ के जर्जर घोषित राउमावि कनाड़ के भवन में विद्यालय संचालन की समस्या का जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल के प्रयासों से रविवार को वैकल्पिक समाधान निकाल लिया गया। तेतरवाल पूर्व सीबीईओ महेश जैन, वर्तमान सीबीईओ चौथमल मीणा और आरपी के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रशासक पूर्व सरपंच उदयलाल डामोर, ग्रामीणों तथा स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षित स्थान की उपलब्धता पर चर्चा की। गांव में कोई बड़ा सार्वजनिक या निजी भवन उपलब्ध न होने के कारण सर्वसहमति से तय किया गया कि कक्षा 9 से 12 का संचालन पास के राउमावि लालगढ़ में किया जाएगा, जबकि कक्षा 1 से 8 का संचालन गांव के सामुदायिक भवन में होगा। इसके बाद डीईओ तेतरवाल ने ग्रामीणों और स्टाफ के साथ सामुदायिक भवन का जायजा लिया। भवन में सफाई और घास कटाई की जरूरत महसूस होने पर डीईओ के आग्रह पर स्वयं की पहल से शुरू हुए सामूहिक श्रमदान के जरिए महज 20 मिनट में पूरा परिसर साफ कर दिया गया। पूर्व सरपंच और ग्रामीणों ने अस्थायी शौचालय तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। जिला शिक्षा अधिकारी तेतरवाल ने मौके से ही समसा के एईएन और जेईएन को भवन का अवलोकन कर सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया। इस मौके पर कार्यवाहक संस्था प्रधान गीतिका जैन, प्रशासक सरपंच उदयलाल डिंडोर, उप सरपंच किशन डिंडोर सहित कई शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके साथ ही डीईओ ने जिले के सभी सीबीईओ, पीईईओ और संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के मौसम में सतर्क रहें, जर्जर घोषित भवनों को जमींदोज करवाएं और विद्यार्थियों को उनमें कतई न बिठाएं।1
- आगर मालवा जिले को एक नई सौगात मिली है, जहाँ जिले के प्रभारी मंत्री ने सांदीपनि विद्यालयों के नवीन भवनों का लोकार्पण किया है।1
- आगर में बीते तीन महीनों से सफाई का काम नहीं हुआ है। सफाई न होने की वजह से परेशानी बढ़ रही है और जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई कार्य करवाने की मांग की गई है।1
- शिवसेना नेता संजय शिरसाथ ने छत्रपति संभाजी नगर में सीजेपी नेता अभिजीत दीपके के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।1
- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक कोई चर्चा नहीं होगी।1
- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी विशेष अभियान 2.0' के तहत गरोठ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीराम सनेही मिश्रा व एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 173 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में केमिकल जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सउनि धन्नालाल योगी को मिली मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव व टीम ने रणजीत सिंह के खेत पर बने बाड़े में दबिश दी। मौके से 30 वर्षीय रणजीत सिंह (निवासी पावटी) और 37 वर्षीय ईश्वर सिंह (निवासी ढाकनी) को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से ₹1.73 लाख मूल्य की 173 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ-साथ ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त 12.750 किग्रा हाइड्रोक्लोरिक एसिड, 6.460 किग्रा एमएमए केमिकल और 5.360 किग्रा एमडीसी केमिकल जब्त किया। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त दो कारें (वेन्यू MP14-ZE-2197 और स्विफ्ट MP14-CC-4035) तथा ₹1.50 लाख कीमत के चार एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। मामले में चार अन्य आरोपी दीपक गुर्जर (निवासी गोघटपुर), विक्रम उर्फ गुड्डुसिंह (निवासी बरखेड़ी मिट्ठू), राजेन्द्र सिंह (निवासी बर्डीया अमरा) और राजु लाला (निवासी सुरजनी) फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।4