Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nanesvrrykanatmore
More news from दिल्ली and nearby areas
- देवरिया में महिला शक्ति का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां जिले की अध्यक्ष अलका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की मांग की। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में अधिक भागीदारी दी जाए और 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।1
- *पत्रकारिता की आड़ में पुलिस चौकी में हंगामा, वीडियो वायरल* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* *कौशाम्बी जनपद* सराय अकिल थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी में पत्रकारिता की आड़ में गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस कर्मियों से बहस और अभद्रता करता दिखाई दे रहा है जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति पुलिस टेबल पर रखे एक शिकायती पत्र की गोपनीयता भंग करने की कोशिश कर रहा था। इसी बात को लेकर चौकी में विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद SHO सराय अकिल ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे व्यक्ति को फटकार लगाई और स्थिति को नियंत्रित किया वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुछ लोग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि चौकी में अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है फिलहाल पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Nanesvrrykanatmore1
- गाजियाबाद की एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर कथित तौर पर दुष्कर्म और जबरन निकाह कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आदिल अहमद नामक युवक महिला को अलीगढ़ बुलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर महिला पर दबाव बनाया गया। शिकायत के मुताबिक, होटल मालिक, रिसेप्शनिस्ट समेत अन्य लोगों ने कथित तौर पर जबरन निकाह कराने में सहयोग किया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Brajvir Singh1
- महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल संसद में गिर गया, जिससे देश की 50% आबादी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इस बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, लेकिन पास होने के लिए जरूरी आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया। आखिर क्यों नहीं पास हो पाया ये ऐतिहासिक बिल? किसकी रही अहम भूमिका? जानिए इस वीडियो में पूरी सच्चाई। 👉 वीडियो को अंत तक जरूर देखें 👍 Like करें | 🔁 Share करें | 🔔 Channel को Subscribe करें SBharatNews : झूठ के खिलाफ...जंग 🇮🇳1
- *पत्रकारिता की आड़ में पुलिस चौकी में हंगामा, वीडियो वायरल* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* *कौशाम्बी जनपद* सराय अकिल थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी में पत्रकारिता की आड़ में गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस कर्मियों से बहस और अभद्रता करता दिखाई दे रहा है जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति पुलिस टेबल पर रखे एक शिकायती पत्र की गोपनीयता भंग करने की कोशिश कर रहा था। इसी बात को लेकर चौकी में विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद SHO सराय अकिल ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे व्यक्ति को फटकार लगाई और स्थिति को नियंत्रित किया वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुछ लोग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि चौकी में अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है फिलहाल पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- राजस्थान के अजमेर में एफएसएसएआई (fssai) अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए करीब 2000 किलो मिलावटी मिठाई को नष्ट कराया। मिलावटी मिठाई को जल स्रोत में बहाकर नष्ट किए जाने की घटना के बाद इस कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने की कार्रवाई जरूरी है, लेकिन निस्तारण का तरीका भी पर्यावरण मानकों के अनुरूप होना चाहिए। मामले को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया और अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों पर चर्चा तेज हो गई है।1
- अंबेडकर नगर के बसखारी क्षेत्र के मसणा बाजार में बड़ा हादसा टला, लखनऊ से जहांगीरगंज जा रही देवगढ़ बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 10–12 यात्री घायल, स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया राहत-बचाव अभियान, सभी घायलों का इलाज जारी, जनहानि नहीं हुई।1