logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाइटेंसन लाइट के करंट से मौत पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाईन के करंट से मौत राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना क्षेत्र के बीरवल का पुर्वा गाँव में मंगलवार सुबह लकड़ी तोडने को आम के पेड़ पर चढे एक युवक की पेड़ से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पेड़ पर तार में शव चिपका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ततारपुर गाँव के मजरा बीरवल के पुर्वा गाँव निवासी कपूर सिंह (45) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह गांव किनारे खलिहान में आम के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के बीच से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से कपूर सिंह की मौत हो गई। पेड़ पर शव लिपटा देख किसानों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि कपूर सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार को होली के चलते वह गाँव किनारे लकड़ी तोड़ने गये थे। हादसे से मृतक की माँ निर्मला देवी, भाई रामसिंह, श्री कृष्ण, मोहन, सोहन बिलखते रहे। मृतक की पत्नी निर्मला की बर्षो पहले मौत हो चुकी है। बेटा श्रषि , पवन, अंशू, बेटियां शिवानी व साधना बिलखते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइन ढीली होकर लटक रही है। विभाग के तार न कसने की वजह से हादसा हुआ है। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।

14 hrs ago
user_Patrkar ekbal ahmad
Patrkar ekbal ahmad
Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाइटेंसन लाइट के करंट से मौत पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाईन के करंट से मौत राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना क्षेत्र के बीरवल का पुर्वा गाँव में मंगलवार सुबह लकड़ी तोडने को आम के पेड़ पर चढे एक युवक की पेड़ से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पेड़ पर तार में शव चिपका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम

के लिए भेजा है। ततारपुर गाँव के मजरा बीरवल के पुर्वा गाँव निवासी कपूर सिंह (45) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह गांव किनारे खलिहान में आम के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के बीच से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से कपूर सिंह की मौत हो गई। पेड़ पर शव लिपटा देख किसानों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि कपूर सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार

4a68d540-54b9-4c36-9082-afcb6a143451

को होली के चलते वह गाँव किनारे लकड़ी तोड़ने गये थे। हादसे से मृतक की माँ निर्मला देवी, भाई रामसिंह, श्री कृष्ण, मोहन, सोहन बिलखते रहे। मृतक की पत्नी निर्मला की बर्षो पहले मौत हो चुकी है। बेटा श्रषि , पवन, अंशू, बेटियां शिवानी व साधना बिलखते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइन ढीली होकर लटक रही है। विभाग के तार न कसने की वजह से हादसा हुआ है। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हवासपुर गांव के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुरासी गांव निवासी सोनपाल सेंगुर नदी के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    हवासपुर गांव के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुरासी गांव निवासी सोनपाल सेंगुर नदी के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हनुमान की मूर्ति खंडित होने पर जताई नाराजगी राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना के अफसरिया गांव के समीप सड़क किनारे स्थापित हनुमान की मूर्ति खंडित मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। हनुमान मूर्ति के सेवादार ने एक के एक युवक पर संदेह जाहिर कर आक्रोश जताया। जानकारी पर पहुंचे भोगनीपुर सीओ ने सिकन्दरा से नायाब तहसीलदार सुधीर कुमार ने लोगों को समझाकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेवादार ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अफसरिया की मडैया निवासी नाथूराम ने पुलिस को बताया कि अफसरिया स्थित एक स्थान पर हनुमान की मूर्ति स्थापित है। उसने वहा मंदिर का स्वरूप देकर अपना जीवन जीर्णोद्धार के लिए समर्पित किया है। मंगलवार को एक युवक ने हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर भोगनीपुर सीओ संजय कुमार मौके पर पहुँचें। सेवादार को समझाकर घटना की जांच का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    4
    हनुमान की मूर्ति खंडित होने पर जताई नाराजगी
राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना के अफसरिया गांव के समीप सड़क किनारे स्थापित हनुमान की मूर्ति खंडित मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। हनुमान मूर्ति के सेवादार ने एक के एक युवक पर संदेह जाहिर कर आक्रोश जताया। जानकारी पर पहुंचे भोगनीपुर सीओ ने सिकन्दरा से नायाब तहसीलदार सुधीर कुमार ने लोगों को समझाकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेवादार ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अफसरिया की मडैया निवासी नाथूराम ने पुलिस को बताया कि अफसरिया स्थित एक स्थान पर हनुमान की मूर्ति स्थापित है। उसने वहा मंदिर का स्वरूप देकर अपना जीवन जीर्णोद्धार के लिए समर्पित किया है। मंगलवार को एक युवक ने हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर भोगनीपुर सीओ संजय कुमार मौके पर पहुँचें। सेवादार को समझाकर घटना की जांच का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव निवासी सोनपाल (42) पुत्र उदय सिंह मंगलवार देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह बाइक से शिकंदरा-झींझक मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही वह हवाशपुर नदी के पुल के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    मंगलपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत
मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव निवासी सोनपाल (42) पुत्र उदय सिंह मंगलवार देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह बाइक से शिकंदरा-झींझक मार्ग से अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार जैसे ही वह हवाशपुर नदी के पुल के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • औरैया के एरवाकटरा पुलिस को होली पर शरारती तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक हबीब खा, उपनिरीक्षक विमल कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के कटरा तिराह से लेकर सराफा बाजार, किशनी रोड सहित बाजारों में फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से आपसी भाईचारा के बीच त्यौहार मनाने की अपील की।
    1
    औरैया के एरवाकटरा पुलिस को होली पर शरारती तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी।
एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक हबीब खा, उपनिरीक्षक विमल कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के कटरा तिराह से लेकर सराफा बाजार, किशनी रोड सहित बाजारों में फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से आपसी भाईचारा के बीच त्यौहार मनाने की अपील की।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पर एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर शार्ट सर्किट होने से आग लग गई देखते देखते आग ने लपटे पकड़ ली मालिक आशुतोष गुप्ता जैसे हीं दुकान पहुंचते है तो आग तीव्र थीं तत्काल फायर बिग्रेड को कॉल किया... अधिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब तक भारी नुकसान हो चूका था...
    1
    औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पर एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर शार्ट सर्किट होने से आग लग गई देखते देखते आग ने लपटे पकड़ ली मालिक आशुतोष गुप्ता जैसे हीं दुकान पहुंचते है तो आग तीव्र थीं तत्काल फायर बिग्रेड को कॉल किया... अधिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब तक भारी नुकसान हो चूका था...
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक शिवकुमार गारमेंट्स कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया ।
    2
    औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक शिवकुमार गारमेंट्स कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मालतीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला ओमकार कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ओमकार अपने साथियों गुलशन, सुनील, अनुज, सर्वेश, कन्हैया, शिवनारायण, श्रीकृष्ण, अर्पित तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में प्रेमा देवी सहित चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मालतीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला ओमकार कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ओमकार अपने साथियों गुलशन, सुनील, अनुज, सर्वेश, कन्हैया, शिवनारायण, श्रीकृष्ण, अर्पित तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में प्रेमा देवी सहित चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.