Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंगलपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव निवासी सोनपाल (42) पुत्र उदय सिंह मंगलवार देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह बाइक से शिकंदरा-झींझक मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही वह हवाशपुर नदी के पुल के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुमार पंकज
मंगलपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव निवासी सोनपाल (42) पुत्र उदय सिंह मंगलवार देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह बाइक से शिकंदरा-झींझक मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही वह हवाशपुर नदी के पुल के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंगलपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव निवासी सोनपाल (42) पुत्र उदय सिंह मंगलवार देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह बाइक से शिकंदरा-झींझक मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही वह हवाशपुर नदी के पुल के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- हवासपुर गांव के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुरासी गांव निवासी सोनपाल सेंगुर नदी के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- हनुमान की मूर्ति खंडित होने पर जताई नाराजगी राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना के अफसरिया गांव के समीप सड़क किनारे स्थापित हनुमान की मूर्ति खंडित मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। हनुमान मूर्ति के सेवादार ने एक के एक युवक पर संदेह जाहिर कर आक्रोश जताया। जानकारी पर पहुंचे भोगनीपुर सीओ ने सिकन्दरा से नायाब तहसीलदार सुधीर कुमार ने लोगों को समझाकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेवादार ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अफसरिया की मडैया निवासी नाथूराम ने पुलिस को बताया कि अफसरिया स्थित एक स्थान पर हनुमान की मूर्ति स्थापित है। उसने वहा मंदिर का स्वरूप देकर अपना जीवन जीर्णोद्धार के लिए समर्पित किया है। मंगलवार को एक युवक ने हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर भोगनीपुर सीओ संजय कुमार मौके पर पहुँचें। सेवादार को समझाकर घटना की जांच का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- रसूलाबाद कानपुर देहात। होलिका दहन के बाद दूसरे दिन धुरेड़ी पर्व पर रंग गुलाल उड़ाया गया बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी रंग खेल इसके साथ ही भाग गायन हुआ और मिष्ठान वितरित किया गया। रसूलाबाद क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का पर्व हुआ इसके एक दिन बाद धूरेली पर्व पर बुधवार को गांव में लोग एक दूसरे से गले मिले रंग अबीर लगाया। इसके बाद बैठकर फाग का गायन हुआ ढोलक झीका की तान पर लोगों ने जमकर फाग के गीत गाए। इससे हमारी पुरानी परंपरा जीवित दिख रही है। कहीं-कहीं पूरे गांव में घूम-घूम कर फाग गायन हुआ और लोगों ने अपने घरों में रंग अबीर लगाकर सभी फाग गायको का स्वागत किया इसके साथ ही गुजिया चिप्स पीड़ा मिष्ठान का वितरण हुआ। कई जगहों पर शांति पूर्ण ढंग से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।1
- औरैया के एरवाकटरा पुलिस को होली पर शरारती तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक हबीब खा, उपनिरीक्षक विमल कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के कटरा तिराह से लेकर सराफा बाजार, किशनी रोड सहित बाजारों में फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से आपसी भाईचारा के बीच त्यौहार मनाने की अपील की।1
- औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पर एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर शार्ट सर्किट होने से आग लग गई देखते देखते आग ने लपटे पकड़ ली मालिक आशुतोष गुप्ता जैसे हीं दुकान पहुंचते है तो आग तीव्र थीं तत्काल फायर बिग्रेड को कॉल किया... अधिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब तक भारी नुकसान हो चूका था...1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मालतीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला ओमकार कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ओमकार अपने साथियों गुलशन, सुनील, अनुज, सर्वेश, कन्हैया, शिवनारायण, श्रीकृष्ण, अर्पित तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में प्रेमा देवी सहित चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1