Shuru
Apke Nagar Ki App…
लक्ष्मीपुर टीम मुटवाकला सरपंच कप टूर्नामेंट में बनी फाइनल विजेता पन्ना / ग्राम पंचायत मुटवाकला में आज दिन गुरुवार को मुटवाकला सरपंच कप फाइनल टूर्नामेंट खेला गया था जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मीपुर टीम ने निर्धारित ओवरों 161 रन का प्रतिद्वंदी टीम ककरहा को लक्ष्य दिया गया था जिसमें अंतिम ओवर में अंतिम विकेट गिरने के बाद फाइनल मुकाबले को लक्ष्मीपुर टीम ने अपने नाम कर लिया और सरपंच कप टूर्नामेंट की विजेता बन गई इस सरपंच कप टूर्नामेंट में आस पास की 16 टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच के मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर भाजपा ककरेहटी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा विशिष्ट अतिथि महामंत्री संजय खरे आयोजक सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रधान यादव , रंजीत यादव और आस पास के क्षेत्र ने सैकड़ों नागरिक दर्शन के रूप में शामिल हुए
Media panna atul Raikwar
लक्ष्मीपुर टीम मुटवाकला सरपंच कप टूर्नामेंट में बनी फाइनल विजेता पन्ना / ग्राम पंचायत मुटवाकला में आज दिन गुरुवार को मुटवाकला सरपंच कप फाइनल टूर्नामेंट खेला गया था जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मीपुर टीम ने निर्धारित ओवरों 161 रन का प्रतिद्वंदी टीम ककरहा को लक्ष्य दिया गया था जिसमें अंतिम ओवर में अंतिम विकेट गिरने के बाद फाइनल मुकाबले को लक्ष्मीपुर टीम ने अपने नाम कर लिया और सरपंच कप टूर्नामेंट की विजेता बन गई इस सरपंच कप टूर्नामेंट में आस पास की 16 टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच के मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर भाजपा ककरेहटी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा विशिष्ट अतिथि महामंत्री संजय खरे आयोजक सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रधान यादव , रंजीत यादव और आस पास के क्षेत्र ने सैकड़ों नागरिक दर्शन के रूप में शामिल हुए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- यातायात पुलिस को देखते भागे रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली; पन्ना में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना नंबर और ओवरलोड रेत से भरे 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले रेत के ट्रैक्टरों पर आज गुरूवार 5 फरवरी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। यातायात पुलिस की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए रेत से भरी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। ये वाहन न केवल ओवरलोड थे, बल्कि बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटे भर रहे थे। *नियम विरुद्ध पार्किंग पर कार्रवाई* यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि शासन द्वारा रेत वाहनों के व्यवस्थित खड़ा करने के लिए रेत मंडी का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद चालक अपने वाहनों को यहाँ-वहाँ सड़कों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आज की कार्यवाही मुख्य रूप से इन अव्यवस्थित और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर केंद्रित रही। *खनिज विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट* पुलिस ने पकड़े गए सभी 9 वाहनों को अभिरक्षा में लेकर आगामी वैधानिक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। यातायात प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।4
- पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा; खड़े ट्रक में वैन की भीषण भिड़ंत, युवक की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत! जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत सारंगपुर के पास आज बुधवार 4 फरवरी को रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने रूह कंपा दी। तेज रफ्तार और बदकिस्मती का ऐसा मेल हुआ कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। *पंचर ट्रक बना मौत का फंदा* जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक CG-31, C-1793 पहाड़ीखेरा से बांस लोड करके पन्ना की ओर आ रहा था। सारंगपुर के पास अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर उसका पहिया बदलने लगा। किसे पता था कि किनारे खड़ा यह ट्रक कुछ ही देर में मौत का सबब बन जाएगा। *रफ्तार का कहर: वैन के उड़े परखच्चे* इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से ही आ रही एक तेज रफ्तार मारुति ओमनी (MP-04, CA-8208) अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह धंस गया। *दिल दहला देने वाला मंजर* घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम (हेड कांस्टेबल अरुण सिंह और पायलट सचिन कुशवाहा) मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे युवक की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वैन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। *इलाके में हड़कंप, जांच जारी* हादसे के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों का हुजूम जमा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फरार वैन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक खड़ा करते समय सुरक्षा मानकों (जैसे इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर) का पालन किया गया था या नहीं। वही मृत युवक कहा कि है उसकी भी शिनाख्त की जा रही है।1
- *कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को किया निलंबित* *एसआईआर कार्य में लापरवाही एवं प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई कार्रवाई* ------------- कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अजयगढ़ डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग अजयगढ़ अभिषेक धर द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। संभाग कमिश्नर ने उक्त अधिकारियों का कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का द्योतक पाए जाने तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियमों के उल्लंघन पर निलंबन की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुक्रम में दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर एसआईआर का आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। नियुक्त अतिरिक्त एईआरओ द्वारा आईडी नहीं बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के प्रतिवेदन पर निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा था। संभागायुक्त ने जिला कलेक्टर के प्रस्ताव के अवलोकन और परिशीलन उपरांत प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा वर्गीयकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर निलंबन की कार्यवाही की है।1
- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला जी के ओजस्वी उद्बोधन1
- Post by Tulsee das lo4
- We Sapport UGC1
- Post by Rajesh Kumar prajapati rajesh1
- अजयगढ़ थाना परिषर में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत पर्यटन स्तरीय कार्यशाला का आयोजन । यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और आधार संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अजयगढ़ को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना था, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित पर्यटन अनुभव सुनिश्चित करते हुए। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ और चर्चाएँ: सबसे पहले आधार संस्था और परियोजना का विस्तृत परिचय दिया गया। आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर सपना शुक्ला तथा परियोजना से जुड़ी महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। अजयगढ़ के पर्यटन को प्रमोट करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अजयगढ़ को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने, तथा महिलाओं-लड़कियों को विभिन्न स्तरों पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर संवाद हुआ। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर फोकस: कार्यशाला में निम्नलिखित स्थलों के प्रमोशन और सुरक्षा पर चर्चा हुई: खोया तालाब अजय पाल का किला (अजयगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला, जो विंध्य पर्वत पर स्थित है और चंदेल काल से जुड़ा है) सरस्वती मंदिर के आसपास का क्षेत्र पुलिस विभाग ने जोर दिया कि पर्यटन स्थलों की सुरक्षा में आमजन का सहयोग आवश्यक है। तभी अजयगढ़ को सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। सुझाव और प्रस्ताव: पर्यटन स्पॉट्स के आसपास फूड स्टॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल स्थापित करने से पर्यटक अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। एसडीओपी महोदय ने सुझाव दिया कि यदि अजयगढ़ में कम से कम 5 महिलाएँ ई-रिक्शा चालक बनें, तो महिला पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। राजपूत मैडम ने ऊर्जा डेस्क तथा विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उपस्थित प्रमुख व्यक्ति: एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया एएसआई रतिराम प्रजापति एएसआई एचसी राठौर सावित्री राजपूत मैडम अन्य पुलिस अधिकारी आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी क्लस्टर कॉर्डिनेटर सपना शुक्ला पत्रकार बंधु कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग यह कार्यशाला अजयगढ़ (जो खजुराहो संकुल से जुड़ा पर्यटन क्षेत्र है) को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय समुदाय की भागीदारी से पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी।2