यातायात पुलिस को देखते भागे रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली; पन्ना में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना नंबर और ओवरलोड रेत से भरे 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले रेत के ट्रैक्टरों पर आज गुरूवार 5 फरवरी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। यातायात पुलिस की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए रेत से भरी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। ये वाहन न केवल ओवरलोड थे, बल्कि बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटे भर रहे थे। *नियम विरुद्ध पार्किंग पर कार्रवाई* यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि शासन द्वारा रेत वाहनों के व्यवस्थित खड़ा करने के लिए रेत मंडी का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद चालक अपने वाहनों को यहाँ-वहाँ सड़कों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आज की कार्यवाही मुख्य रूप से इन अव्यवस्थित और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर केंद्रित रही। *खनिज विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट* पुलिस ने पकड़े गए सभी 9 वाहनों को अभिरक्षा में लेकर आगामी वैधानिक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। यातायात प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
यातायात पुलिस को देखते भागे रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली; पन्ना में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना नंबर और ओवरलोड रेत से भरे 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले रेत के ट्रैक्टरों पर आज गुरूवार 5 फरवरी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। यातायात पुलिस
की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए रेत से भरी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। ये वाहन न केवल ओवरलोड थे, बल्कि बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटे भर रहे थे। *नियम विरुद्ध पार्किंग पर कार्रवाई* यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि शासन द्वारा रेत वाहनों के व्यवस्थित खड़ा करने के
लिए रेत मंडी का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद चालक अपने वाहनों को यहाँ-वहाँ सड़कों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आज की कार्यवाही मुख्य रूप से इन अव्यवस्थित और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर केंद्रित रही। *खनिज विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट* पुलिस ने पकड़े गए सभी
9 वाहनों को अभिरक्षा में लेकर आगामी वैधानिक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। यातायात प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
- ओबीसी एससी एसटी के टुकड़ों पर पलने वाले उन्हीं के खिलाफ कोर्ट जा रहा है उन्हें की हक अधिकार आरक्षण का विरोध कर रहे1
- अनियंत्रित चार पहिया पेड़ से टकराई वाहन हुआ छतीग्रस्त, कोई नहीं हुआ हताहत अजयगढ़ के खंदिया मंदिर के पास की है घटना3
- सिमरिया सुबह से भीषण ठंड की वजह से लोगों का बुरा हाल लोगों घरों में रहने को मजबूर। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त लगातार तापमान गिरा। आज का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।1
- अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी की कीमत तय की जाती है पर हमारे देश की सरकार ही तय करती है कि दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हमारे देश की अहमियत क्या है।। पर नाकाम मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी नहीं कर पाई रोजगार नहीं दे पाई मंहगाई नियंत्रण नहीं कर पाई।। दुनिया के देश अपने किसानों को सब्सिडी देते है हमारे यहां की सरकार विद्युत विभाग द्वारा प्रकरण देती है समय से खाद्य नहीं दे पाती है।।1
- स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन1
- #उत्तर प्रदेश #बांदा जिला# नरैनी में #बाजार 🥦🥦 से# सब्जी महंगी हुई लोगों ने किया #हंगामा#लोग हो गए परेशान 🍅🍅🥦😅😂😂🥦🍅1
- [05/02, 9:22 am] Rupesh Bhai News: पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा; खड़े ट्रक में वैन की भीषण भिड़ंत, युवक की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत! जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत सारंगपुर के पास आज बुधवार 4 फरवरी को रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने रूह कंपा दी। तेज रफ्तार और बदकिस्मती का ऐसा मेल हुआ कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। *पंचर ट्रक बना मौत का फंदा* जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक CG-31, C-1793 पहाड़ीखेरा से बांस लोड करके पन्ना की ओर आ रहा था। सारंगपुर के पास अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर उसका पहिया बदलने लगा। किसे पता था कि किनारे खड़ा यह ट्रक कुछ ही देर में मौत का सबब बन जाएगा। *रफ्तार का कहर: वैन के उड़े परखच्चे* इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से ही आ रही एक तेज रफ्तार मारुति ओमनी (MP-04, CA-8208) अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह धंस गया। *दिल दहला देने वाला मंजर* घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम (हेड कांस्टेबल अरुण सिंह और पायलट सचिन कुशवाहा) मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे युवक की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वैन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। *इलाके में हड़कंप, जांच जारी* हादसे के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों का हुजूम जमा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फरार वैन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक खड़ा करते समय सुरक्षा मानकों (जैसे इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर) का पालन किया गया था या नहीं। वही मृत युवक कहा कि है उसकी भी शिनाख्त की जा रही है।1
- दिनांक 9 फरवरी 2026को यूजीसी के समर्थन में सतना चलो एससी एसटी ओबीसी पिछड़ा वर्ग सबको शिक्षा में समानता का अधिकार सबको हक सबको अधिकार मिले जागो कलेक्ट सतना चलो1
- पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहद्रा चौकी अंतर्गत कोठी–मझगवां मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से लदे ट्रक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो मोहंद्रा से कोठी की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक कोठी से मोहंद्रा की ओर आ रहा था। मझगवां के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश पिता विश्वनाथ कटेंहा उम्र 44 वर्ष एवं यश यादव पिता प्रीतम यादव उम्र 10 वर्ष, दोनों निवासी मोहद्रा, की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं पुलिस की सहायता से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया। घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं सूचना मिलने पर मोहंद्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1