Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनांक 9 फरवरी 2026को यूजीसी के समर्थन में सतना चलो एससी एसटी ओबीसी पिछड़ा वर्ग सबको शिक्षा में समानता का अधिकार सबको हक सबको अधिकार मिले जागो कलेक्ट सतना चलो
Jay Jawan Jay Kisan
दिनांक 9 फरवरी 2026को यूजीसी के समर्थन में सतना चलो एससी एसटी ओबीसी पिछड़ा वर्ग सबको शिक्षा में समानता का अधिकार सबको हक सबको अधिकार मिले जागो कलेक्ट सतना चलो
- Jay Jawan Jay Kisanदेवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश🤝1 hr ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अजयगढ़ थाना परिषर में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत पर्यटन स्तरीय कार्यशाला का आयोजन । यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और आधार संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अजयगढ़ को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना था, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित पर्यटन अनुभव सुनिश्चित करते हुए। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ और चर्चाएँ: सबसे पहले आधार संस्था और परियोजना का विस्तृत परिचय दिया गया। आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर सपना शुक्ला तथा परियोजना से जुड़ी महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। अजयगढ़ के पर्यटन को प्रमोट करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अजयगढ़ को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने, तथा महिलाओं-लड़कियों को विभिन्न स्तरों पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर संवाद हुआ। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर फोकस: कार्यशाला में निम्नलिखित स्थलों के प्रमोशन और सुरक्षा पर चर्चा हुई: खोया तालाब अजय पाल का किला (अजयगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला, जो विंध्य पर्वत पर स्थित है और चंदेल काल से जुड़ा है) सरस्वती मंदिर के आसपास का क्षेत्र पुलिस विभाग ने जोर दिया कि पर्यटन स्थलों की सुरक्षा में आमजन का सहयोग आवश्यक है। तभी अजयगढ़ को सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। सुझाव और प्रस्ताव: पर्यटन स्पॉट्स के आसपास फूड स्टॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल स्थापित करने से पर्यटक अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। एसडीओपी महोदय ने सुझाव दिया कि यदि अजयगढ़ में कम से कम 5 महिलाएँ ई-रिक्शा चालक बनें, तो महिला पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। राजपूत मैडम ने ऊर्जा डेस्क तथा विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उपस्थित प्रमुख व्यक्ति: एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया एएसआई रतिराम प्रजापति एएसआई एचसी राठौर सावित्री राजपूत मैडम अन्य पुलिस अधिकारी आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी क्लस्टर कॉर्डिनेटर सपना शुक्ला पत्रकार बंधु कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग यह कार्यशाला अजयगढ़ (जो खजुराहो संकुल से जुड़ा पर्यटन क्षेत्र है) को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय समुदाय की भागीदारी से पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी।2
- पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा; खड़े ट्रक में वैन की भीषण भिड़ंत, युवक की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत1
- अनियंत्रित चार पहिया पेड़ से टकराई वाहन हुआ छतीग्रस्त, कोई नहीं हुआ हताहत अजयगढ़ के खंदिया मंदिर के पास की है घटना3
- सिमरिया सुबह से भीषण ठंड की वजह से लोगों का बुरा हाल लोगों घरों में रहने को मजबूर। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त लगातार तापमान गिरा। आज का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।1
- अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी की कीमत तय की जाती है पर हमारे देश की सरकार ही तय करती है कि दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हमारे देश की अहमियत क्या है।। पर नाकाम मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी नहीं कर पाई रोजगार नहीं दे पाई मंहगाई नियंत्रण नहीं कर पाई।। दुनिया के देश अपने किसानों को सब्सिडी देते है हमारे यहां की सरकार विद्युत विभाग द्वारा प्रकरण देती है समय से खाद्य नहीं दे पाती है।।1
- स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन1
- दिनांक 9 फरवरी 2026को यूजीसी के समर्थन में सतना चलो एससी एसटी ओबीसी पिछड़ा वर्ग सबको शिक्षा में समानता का अधिकार सबको हक सबको अधिकार मिले जागो कलेक्ट सतना चलो1
- लक्ष्मीपुर टीम मुटवाकला सरपंच कप टूर्नामेंट में बनी फाइनल विजेता पन्ना / ग्राम पंचायत मुटवाकला में आज दिन गुरुवार को मुटवाकला सरपंच कप फाइनल टूर्नामेंट खेला गया था जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मीपुर टीम ने निर्धारित ओवरों 161 रन का प्रतिद्वंदी टीम ककरहा को लक्ष्य दिया गया था जिसमें अंतिम ओवर में अंतिम विकेट गिरने के बाद फाइनल मुकाबले को लक्ष्मीपुर टीम ने अपने नाम कर लिया और सरपंच कप टूर्नामेंट की विजेता बन गई इस सरपंच कप टूर्नामेंट में आस पास की 16 टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच के मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर भाजपा ककरेहटी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा विशिष्ट अतिथि महामंत्री संजय खरे आयोजक सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रधान यादव , रंजीत यादव और आस पास के क्षेत्र ने सैकड़ों नागरिक दर्शन के रूप में शामिल हुए2
- पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहद्रा चौकी अंतर्गत कोठी–मझगवां मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से लदे ट्रक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो मोहंद्रा से कोठी की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक कोठी से मोहंद्रा की ओर आ रहा था। मझगवां के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश पिता विश्वनाथ कटेंहा उम्र 44 वर्ष एवं यश यादव पिता प्रीतम यादव उम्र 10 वर्ष, दोनों निवासी मोहद्रा, की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं पुलिस की सहायता से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया। घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं सूचना मिलने पर मोहंद्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1