logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन

6 hrs ago
user_Arun Lodhi
Arun Lodhi
पत्रकार Amanganj, Panna•
6 hrs ago

स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन

More news from Panna and nearby areas
  • स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन
    1
    स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भड़के ग्रामीण
तहसीलदार अमानगंज को सौंपा सामूहिक आवेदन
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    पत्रकार Amanganj, Panna•
    6 hrs ago
  • यातायात पुलिस को देखते भागे रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली; पन्ना में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना नंबर और ओवरलोड रेत से भरे 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले रेत के ट्रैक्टरों पर आज गुरूवार 5 फरवरी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। यातायात पुलिस की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए रेत से भरी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। ये वाहन न केवल ओवरलोड थे, बल्कि बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटे भर रहे थे। *​नियम विरुद्ध पार्किंग पर कार्रवाई* ​यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि शासन द्वारा रेत वाहनों के व्यवस्थित खड़ा करने के लिए रेत मंडी का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद चालक अपने वाहनों को यहाँ-वहाँ सड़कों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आज की कार्यवाही मुख्य रूप से इन अव्यवस्थित और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर केंद्रित रही। *​खनिज विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट* ​पुलिस ने पकड़े गए सभी 9 वाहनों को अभिरक्षा में लेकर आगामी वैधानिक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। यातायात प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    4
    यातायात पुलिस को देखते भागे रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली;
पन्ना में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना नंबर और ओवरलोड रेत से भरे 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले रेत के ट्रैक्टरों पर आज गुरूवार 5 फरवरी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। यातायात पुलिस की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए रेत से भरी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। ये वाहन न केवल ओवरलोड थे, बल्कि बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटे भर रहे थे।
*​नियम विरुद्ध पार्किंग पर कार्रवाई*
​यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि शासन द्वारा रेत वाहनों के व्यवस्थित खड़ा करने के लिए रेत मंडी का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद चालक अपने वाहनों को यहाँ-वहाँ सड़कों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आज की कार्यवाही मुख्य रूप से इन अव्यवस्थित और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर केंद्रित रही।
*​खनिज विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट*
​पुलिस ने पकड़े गए सभी 9 वाहनों को अभिरक्षा में लेकर आगामी वैधानिक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। यातायात प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पत्रकार पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा; खड़े ट्रक में वैन की भीषण भिड़ंत, युवक की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत! ​जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत सारंगपुर के पास आज बुधवार 4 फरवरी को रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने रूह कंपा दी। तेज रफ्तार और बदकिस्मती का ऐसा मेल हुआ कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। *​पंचर ट्रक बना मौत का फंदा* ​जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक CG-31, C-1793 पहाड़ीखेरा से बांस लोड करके पन्ना की ओर आ रहा था। सारंगपुर के पास अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर उसका पहिया बदलने लगा। किसे पता था कि किनारे खड़ा यह ट्रक कुछ ही देर में मौत का सबब बन जाएगा। *​रफ्तार का कहर: वैन के उड़े परखच्चे* ​इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से ही आ रही एक तेज रफ्तार मारुति ओमनी (MP-04, CA-8208) अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह धंस गया। *​दिल दहला देने वाला मंजर* ​घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम (हेड कांस्टेबल अरुण सिंह और पायलट सचिन कुशवाहा) मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे युवक की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वैन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। ​ *​इलाके में हड़कंप, जांच जारी* ​हादसे के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों का हुजूम जमा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फरार वैन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक खड़ा करते समय सुरक्षा मानकों (जैसे इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर) का पालन किया गया था या नहीं। वही मृत युवक कहा कि है उसकी भी शिनाख्त की जा रही है।
    1
    पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा;
खड़े ट्रक में वैन की भीषण भिड़ंत, युवक की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत!
​जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत सारंगपुर के पास आज बुधवार 4 फरवरी को रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने रूह कंपा दी। तेज रफ्तार और बदकिस्मती का ऐसा मेल हुआ कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
*​पंचर ट्रक बना मौत का फंदा*
​जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक CG-31, C-1793 पहाड़ीखेरा से बांस लोड करके पन्ना की ओर आ रहा था। सारंगपुर के पास अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर उसका पहिया बदलने लगा। किसे पता था कि किनारे खड़ा यह ट्रक कुछ ही देर में मौत का सबब बन जाएगा।
*​रफ्तार का कहर: वैन के उड़े परखच्चे*
​इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से ही आ रही एक तेज रफ्तार मारुति ओमनी (MP-04, CA-8208) अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह धंस गया।
*​दिल दहला देने वाला मंजर*
​घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम (हेड कांस्टेबल अरुण सिंह और पायलट सचिन कुशवाहा) मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे युवक की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वैन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
​
*​इलाके में हड़कंप, जांच जारी*
​हादसे के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों का हुजूम जमा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फरार वैन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक खड़ा करते समय सुरक्षा मानकों (जैसे इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर) का पालन किया गया था या नहीं। वही मृत युवक कहा कि है उसकी भी शिनाख्त की जा रही है।
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को किया निलंबित* *एसआईआर कार्य में लापरवाही एवं प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई कार्रवाई* ------------- कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अजयगढ़ डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग अजयगढ़ अभिषेक धर द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। संभाग कमिश्नर ने उक्त अधिकारियों का कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का द्योतक पाए जाने तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियमों के उल्लंघन पर निलंबन की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुक्रम में दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर एसआईआर का आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। नियुक्त अतिरिक्त एईआरओ द्वारा आईडी नहीं बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के प्रतिवेदन पर निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा था। संभागायुक्त ने जिला कलेक्टर के प्रस्ताव के अवलोकन और परिशीलन उपरांत प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा वर्गीयकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर निलंबन की कार्यवाही की है।
    1
    *कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को किया निलंबित*
*एसआईआर कार्य में लापरवाही एवं प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई कार्रवाई*
-------------
कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अजयगढ़ डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग अजयगढ़ अभिषेक धर द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। संभाग कमिश्नर ने उक्त अधिकारियों का कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का द्योतक पाए जाने तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियमों के उल्लंघन पर निलंबन की कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुक्रम में दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर एसआईआर का आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। नियुक्त अतिरिक्त एईआरओ द्वारा आईडी नहीं बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के प्रतिवेदन पर निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा था। संभागायुक्त ने जिला कलेक्टर के प्रस्ताव के अवलोकन और परिशीलन उपरांत प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा वर्गीयकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर निलंबन की कार्यवाही की है।
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people Panna, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला जी के ओजस्वी उद्बोधन
    1
    भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला जी के ओजस्वी उद्बोधन
    user_User1193निर्मल लोधी BMKS
    User1193निर्मल लोधी BMKS
    Video Creator Panna, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by Tulsee das lo
    4
    Post by Tulsee das lo
    user_Tulsee das lo
    Tulsee das lo
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • We Sapport UGC
    1
    We Sapport UGC
    user_Jay Jawan Jay Kisan
    Jay Jawan Jay Kisan
    Lawyer देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #सागर मालथोन शराबबंदी के बाबजूद भी शराब माफियाओं के हौसले बुलंद ! सीपुरखास गांव में धड़ल्ले से बिक रही #अवैध शराब, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    1
    #सागर मालथोन शराबबंदी के बाबजूद भी शराब माफियाओं के हौसले बुलंद ! सीपुरखास गांव में धड़ल्ले से बिक रही #अवैध शराब, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    पत्रकार Amanganj, Panna•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.