logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खीचन/फलोदी ट्यूबवेल पर रह रहे किसान का घर जला, आग से मचा हड़कंप | ट्यूबवेल पर बने घर में भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख शिवलाल राम मेघवाल, जो खीचन से करीब दो किलोमीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर रहता था, उसके घर में आज करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । हादसे में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

9 hrs ago
user_Sachin vyas
Sachin vyas
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

खीचन/फलोदी ट्यूबवेल पर रह रहे किसान का घर जला, आग से मचा हड़कंप | ट्यूबवेल पर बने घर में भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख शिवलाल राम मेघवाल, जो खीचन से करीब दो किलोमीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर रहता था, उसके घर में आज करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । हादसे में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ट्यूबवेल पर बने घर में भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख शिवलाल राम मेघवाल, जो खीचन से करीब दो किलोमीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर रहता था, उसके घर में आज करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । हादसे में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
    1
    ट्यूबवेल पर बने घर में भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख
शिवलाल राम मेघवाल, जो खीचन से करीब दो किलोमीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर रहता था, उसके घर में आज करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । हादसे में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की पहल: 81 दिव्यांगजनों को मिले 144 सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम गुरुवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए ब्लॉक कोलायत में एक विशेष सहायता वितरण शिविर का आयोजन किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पूर्व में चिन्हित 81 दिव्यांगजनों को कुल 144 जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सामान्य ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), बैसाखी एवं छड़ी जैसे आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों के वितरण से दिव्यांगजन न केवल दैनिक जीवन की गतिविधियों को आसानी से संचालित कर सकेंगे, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में भी सक्रिय भूमिका निभा पाएंगे। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार कोलायत पुनम कंवर ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान और पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविर न केवल सहायता वितरण तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ओर से अधिकारी श्री एस. के. तिवारी ने बताया कि कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास में भी सक्रिय योगदान देना है। इस अवसर पर एलिम्को टीम के श्री हरीश कुमार एवं श्री अमित कुमार उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मोहम्मद इस्माईल, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री भरतदान चारण और श्री देवकिशन सहित अन्य कार्मिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान लाभार्थियों और उनके परिजनों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी। कई दिव्यांगजन पहली बार मोटराइज्ड ट्राई साइकिल या श्रवण यंत्र प्राप्त कर भावुक हो उठे। यह पहल न केवल सहायता वितरण का कार्यक्रम रही, बल्कि सामाजिक समावेशन और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण भी बनी।
    1
    एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की पहल: 81 दिव्यांगजनों को मिले 144 सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम
गुरुवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए ब्लॉक कोलायत में एक विशेष सहायता वितरण शिविर का आयोजन किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पूर्व में चिन्हित 81 दिव्यांगजनों को कुल 144 जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सामान्य ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), बैसाखी एवं छड़ी जैसे आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों के वितरण से दिव्यांगजन न केवल दैनिक जीवन की गतिविधियों को आसानी से संचालित कर सकेंगे, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में भी सक्रिय भूमिका निभा पाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार कोलायत पुनम कंवर ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान और पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविर न केवल सहायता वितरण तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया।
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ओर से अधिकारी श्री एस. के. तिवारी ने बताया कि कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास में भी सक्रिय योगदान देना है।
इस अवसर पर एलिम्को टीम के श्री हरीश कुमार एवं श्री अमित कुमार उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मोहम्मद इस्माईल, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री भरतदान चारण और श्री देवकिशन सहित अन्य कार्मिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के दौरान लाभार्थियों और उनके परिजनों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी। कई दिव्यांगजन पहली बार मोटराइज्ड ट्राई साइकिल या श्रवण यंत्र प्राप्त कर भावुक हो उठे। यह पहल न केवल सहायता वितरण का कार्यक्रम रही, बल्कि सामाजिक समावेशन और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण भी बनी।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • एक प्राइवेट कंपनी की क्रेन की वजह से 11 केवी बिजली की लाइन टूट गई। इससे खेतों में लगी मोटर और उसके पार्ट्स जल गए। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
    1
    एक प्राइवेट कंपनी की क्रेन की वजह से 11 केवी बिजली की लाइन टूट गई। इससे खेतों में लगी मोटर और उसके पार्ट्स जल गए। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का खुलासा करने के लिए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश जी पासवान स्वयं समीक्षा कर रहे हैं जांच पड़ताल अब अंतिम चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं जल्द ही खुलासा हो पायेगा
    1
    jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का खुलासा करने के लिए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश जी पासवान स्वयं समीक्षा कर रहे हैं  जांच पड़ताल अब अंतिम चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं जल्द ही खुलासा हो पायेगा
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • "इस ठुल्ले का क्या नाम है ? एसआई है या सीआई ? मैं अभी इसकी...." रेजिडेंट डॉक्टर का हाईलेवल ड्रामा। पुलिस कानइक़बाल बुलंद रहे… जागते रहो… आमजन पर “राजकार्य में बाधा” का ब्रह्मास्त्र फौरन चलाने वाली व्यवस्था जब किसी रसूखदार के सामने दंडवत हो जाए, तो समझ लीजिए कि "ज़मीर की फाइल स्थायी रूप से बंद हो चुकी है"… और अगर मामला पुलिस विभाग का हो, तो फिर प्रमाण की आवश्यकता ही क्या ! और ज़मीर की बात करे या न करे सोचने का प्रश्न है ? वायरल वीडियो में नज़ारा बड़ा शिक्षाप्रद है। रेज़िडेंट साहब गालियाँ टेक रहे हैं। कैंटीन वाला बेचारा गरीबड़ा सही, पर जब बात माँ-बहन तक पहुँची तो उसका खून भी खौल उठा। पहले उसने “पावर” के चरणों में अपना ईगो विसर्जित किया, मगर इज़्ज़त पर आई तो सीना ठोककर खड़ा हो गया। दूसरी तरफ खाकी वर्दी… युवक पूरी क्लास ले रहा है— “ये एसआई है? या सीआई? मैं इसकी…!” और आश्चर्य देखिए...उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं! संकेत साफ है, पीछे पावर बहुत बड़ा है। वरना पुलिस अपनी ऐसी भद्द यूँ हल्के में पिटवाती? चेले-चपाटे “बॉस-बॉस” जपते रहे… और मानना पड़ेगा—बॉस सच में बॉस निकला, केवल नाम का नहीं बल्कि पळका ऐसा पड़ा कि मामले में समझौते भी हो गए, वीडियो वायरल होकर बॉसगिरी को चार चाँद भी लग गए। राजकार्य में बाधा तो दूर, मजाल है कोई शांतिभंग में भी उठा ले! आमजन में विश्वास… अपराधियों में भय… जय हो खाकी की। 🙏
    1
    "इस ठुल्ले का क्या नाम है ? एसआई है या सीआई ? मैं अभी इसकी...." रेजिडेंट डॉक्टर का हाईलेवल ड्रामा।
पुलिस कानइक़बाल बुलंद रहे…
जागते रहो…
आमजन पर “राजकार्य में बाधा” का ब्रह्मास्त्र फौरन चलाने वाली व्यवस्था जब किसी रसूखदार के सामने दंडवत हो जाए, तो समझ लीजिए कि "ज़मीर की फाइल स्थायी रूप से बंद हो चुकी है"… और अगर मामला पुलिस विभाग का हो, तो फिर प्रमाण की आवश्यकता ही क्या ! और ज़मीर की बात करे या न करे सोचने का प्रश्न है ?
वायरल वीडियो में नज़ारा बड़ा शिक्षाप्रद है। रेज़िडेंट साहब गालियाँ टेक रहे हैं। कैंटीन वाला बेचारा गरीबड़ा सही, पर जब बात माँ-बहन तक पहुँची तो उसका खून भी खौल उठा। पहले उसने “पावर” के चरणों में अपना ईगो विसर्जित किया, मगर इज़्ज़त पर आई तो सीना ठोककर खड़ा हो गया।
दूसरी तरफ खाकी वर्दी… युवक पूरी क्लास ले रहा है—
“ये एसआई है? या सीआई? मैं इसकी…!”
और आश्चर्य देखिए...उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं!
संकेत साफ है, पीछे पावर बहुत बड़ा है। वरना पुलिस अपनी ऐसी भद्द यूँ हल्के में पिटवाती? चेले-चपाटे “बॉस-बॉस” जपते रहे… और मानना पड़ेगा—बॉस सच में बॉस निकला, केवल नाम का नहीं बल्कि पळका ऐसा पड़ा कि मामले में समझौते भी हो गए, वीडियो वायरल होकर बॉसगिरी को चार चाँद भी लग गए।
राजकार्य में बाधा तो दूर, मजाल है कोई शांतिभंग में भी उठा ले!
आमजन में विश्वास… अपराधियों में भय…
जय हो खाकी की। 🙏
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • हजरत चांद शाह के उर्स की पूर्व संध्या पर झंडे के रस्म अदा की.. जोधपुर- आसिफ नुरी और मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सोजती गेट स्थित हजरत चांद शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह और हजरत जलालुद्दीन बाबा का उर्स 13 फरवरी शुक्रवार को बाद नमाज ए ईशा तकरीर का प्रोग्राम आयोजित होगा जिसमें कर्नाटक से सैयद मोहम्मद फाजिल अशरफी शिरकत करेंगे और मौलाना साजिद हुसैन रिजवी मौलाना हाफिज जावेद कादरी की देखरेख में उर्स आयोजित होगा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम संयोजक साजिद खान ने बताया कि उर्स की पूर्व संध्या पर मौलाना हाफिज जावेद साहब की सरपरस्ती में झंडा के रस्म अदा की गई इस मौके पर एडवोकेट अब्दुल खालिद,मोहम्मद इकबाल नूरी, मोहम्मद सलीम मुन्ना, समाजसेवी जावेद हुसैन, इरफान कुरैशी,नूर मोहम्मद कुरैशी, मोहम्मद यूसुफ सहित कई अकीलतमंद उपस्थित रहे।
    1
    हजरत चांद शाह के उर्स की पूर्व संध्या पर झंडे के रस्म अदा की..
जोधपुर- आसिफ नुरी और मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सोजती गेट स्थित हजरत चांद शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह और हजरत जलालुद्दीन बाबा का उर्स 13 फरवरी शुक्रवार को बाद नमाज ए ईशा तकरीर का प्रोग्राम आयोजित होगा जिसमें कर्नाटक से सैयद मोहम्मद फाजिल अशरफी शिरकत करेंगे और मौलाना साजिद हुसैन रिजवी मौलाना हाफिज जावेद कादरी की देखरेख में उर्स आयोजित होगा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम संयोजक साजिद खान ने बताया कि उर्स की पूर्व संध्या पर मौलाना हाफिज जावेद साहब की सरपरस्ती में झंडा के रस्म अदा की गई इस मौके पर एडवोकेट अब्दुल खालिद,मोहम्मद इकबाल नूरी, मोहम्मद सलीम मुन्ना, समाजसेवी जावेद हुसैन, इरफान कुरैशी,नूर मोहम्मद कुरैशी, मोहम्मद यूसुफ सहित कई अकीलतमंद उपस्थित रहे।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Ramesh Kanchan
    1
    Post by Ramesh Kanchan
    user_Ramesh Kanchan
    Ramesh Kanchan
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • करीब एक दशक तक ये तीनों बेखौफ होकर अपनी सेवाएं देते रहे, लेकिन हाल ही में जब बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने पुराने सेवा रिकॉर्ड्स की समीक्षा की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
    1
    करीब एक दशक तक ये तीनों बेखौफ होकर अपनी सेवाएं देते रहे, लेकिन हाल ही में जब बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने पुराने सेवा रिकॉर्ड्स की समीक्षा की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.