logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी जीएसटी इनवॉयस पर आयरन स्क्रैप परिवहन, दो गिरफ्तार आजमगढ़। थाना कन्धरापुर पुलिस ने जीएसटी चोरी एवं संगठित आर्थिक अपराध से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में कर अपवंचन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 सितम्बर 2025 को राज्यकर सचल दल, आजमगढ़ के सहायक आयुक्त (प्रभारी) श्री अविनाश चन्द्र राय द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट दो वाहनों—UP14GT6325 एवं P810HX4887—को जांच हेतु रोका गया था। वाहनों में आयरन स्क्रैप (HSN 7204) लदा हुआ था। जांच में पाया गया कि अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर “Old Iron Teen Tapper Scrap” का परिवहन किया जा रहा था। प्राथमिक जांच में सर्वश्री विद्या ट्रेडर्स (रायपुर, छत्तीसगढ़), सर्वश्री अविराज ट्रेडिंग (शिमला, हिमाचल प्रदेश) तथा श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी (पटना, बिहार) समेत अन्य संगठित फ्रॉडस्टर समूहों की संलिप्तता सामने आई। इस संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण एवं तकनीकी जांच में दो अभियुक्तों की भूमिका स्पष्ट हुई। 18 फरवरी 2026 को पुलिस ने विजय कुमार यादव (55 वर्ष), निवासी जनपद श्रावस्ती तथा अविराज शर्मा (21 वर्ष), निवासी लखनऊ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अविराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर पैन, आधार एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी पंजीयन कराया गया था। विभागीय जांच में फर्म कूटरचित पाई गई, जबकि उसके नाम पर माल की खरीद दर्शाकर राजस्व को क्षति पहुंचाई गई। सीडीआर विश्लेषण में विजय कुमार यादव की घटना के समय अन्य संदिग्धों से निरंतर संपर्क की पुष्टि हुई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2)—के अंतर्गत अपराध कारित होने के प्रमाण प्राप्त होने की बात कही है। अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 रमेश कुमार (थाना कन्धरापुर), हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल (साइबर थाना आजमगढ़), का0 विकास कुमार (साइबर थाना आजमगढ़) एवं का0 अमित कुमार जायसवाल (थाना कन्धरापुर) शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित आर्थिक अपराधों एवं कर अपवंचन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

1 hr ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

फर्जी जीएसटी इनवॉयस पर आयरन स्क्रैप परिवहन, दो गिरफ्तार आजमगढ़। थाना कन्धरापुर पुलिस ने जीएसटी चोरी एवं संगठित आर्थिक अपराध से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में कर अपवंचन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 सितम्बर 2025 को राज्यकर सचल दल, आजमगढ़ के सहायक आयुक्त (प्रभारी) श्री अविनाश चन्द्र राय द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट दो वाहनों—UP14GT6325 एवं P810HX4887—को जांच हेतु रोका गया था। वाहनों में आयरन स्क्रैप (HSN 7204) लदा हुआ था। जांच में पाया गया कि अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर “Old Iron Teen Tapper Scrap” का परिवहन किया जा रहा था। प्राथमिक जांच में सर्वश्री विद्या ट्रेडर्स (रायपुर, छत्तीसगढ़), सर्वश्री अविराज ट्रेडिंग (शिमला, हिमाचल प्रदेश) तथा श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी (पटना, बिहार) समेत अन्य संगठित फ्रॉडस्टर समूहों की संलिप्तता सामने आई। इस संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण एवं तकनीकी जांच में दो अभियुक्तों की भूमिका स्पष्ट हुई। 18 फरवरी 2026 को पुलिस ने विजय कुमार यादव (55 वर्ष), निवासी जनपद श्रावस्ती तथा अविराज शर्मा (21 वर्ष), निवासी लखनऊ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अविराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर पैन, आधार एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी पंजीयन कराया गया था। विभागीय जांच में फर्म कूटरचित पाई गई, जबकि उसके नाम पर माल की खरीद दर्शाकर राजस्व को क्षति पहुंचाई गई। सीडीआर विश्लेषण में विजय कुमार यादव की घटना के समय अन्य संदिग्धों से निरंतर संपर्क की पुष्टि हुई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2)—के अंतर्गत अपराध कारित होने के प्रमाण प्राप्त होने की बात कही है। अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 रमेश कुमार (थाना कन्धरापुर), हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल (साइबर थाना आजमगढ़), का0 विकास कुमार (साइबर थाना आजमगढ़) एवं का0 अमित कुमार जायसवाल (थाना कन्धरापुर) शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित आर्थिक अपराधों एवं कर अपवंचन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़। थाना कन्धरापुर पुलिस ने जीएसटी चोरी एवं संगठित आर्थिक अपराध से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में कर अपवंचन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 सितम्बर 2025 को राज्यकर सचल दल, आजमगढ़ के सहायक आयुक्त (प्रभारी) श्री अविनाश चन्द्र राय द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट दो वाहनों—UP14GT6325 एवं P810HX4887—को जांच हेतु रोका गया था। वाहनों में आयरन स्क्रैप (HSN 7204) लदा हुआ था। जांच में पाया गया कि अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर “Old Iron Teen Tapper Scrap” का परिवहन किया जा रहा था। प्राथमिक जांच में सर्वश्री विद्या ट्रेडर्स (रायपुर, छत्तीसगढ़), सर्वश्री अविराज ट्रेडिंग (शिमला, हिमाचल प्रदेश) तथा श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी (पटना, बिहार) समेत अन्य संगठित फ्रॉडस्टर समूहों की संलिप्तता सामने आई। इस संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण एवं तकनीकी जांच में दो अभियुक्तों की भूमिका स्पष्ट हुई। 18 फरवरी 2026 को पुलिस ने विजय कुमार यादव (55 वर्ष), निवासी जनपद श्रावस्ती तथा अविराज शर्मा (21 वर्ष), निवासी लखनऊ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अविराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर पैन, आधार एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी पंजीयन कराया गया था। विभागीय जांच में फर्म कूटरचित पाई गई, जबकि उसके नाम पर माल की खरीद दर्शाकर राजस्व को क्षति पहुंचाई गई। सीडीआर विश्लेषण में विजय कुमार यादव की घटना के समय अन्य संदिग्धों से निरंतर संपर्क की पुष्टि हुई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2)—के अंतर्गत अपराध कारित होने के प्रमाण प्राप्त होने की बात कही है। अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 रमेश कुमार (थाना कन्धरापुर), हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल (साइबर थाना आजमगढ़), का0 विकास कुमार (साइबर थाना आजमगढ़) एवं का0 अमित कुमार जायसवाल (थाना कन्धरापुर) शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित आर्थिक अपराधों एवं कर अपवंचन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    1
    आजमगढ़। थाना कन्धरापुर पुलिस ने जीएसटी चोरी एवं संगठित आर्थिक अपराध से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में कर अपवंचन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 सितम्बर 2025 को राज्यकर सचल दल, आजमगढ़ के सहायक आयुक्त (प्रभारी) श्री अविनाश चन्द्र राय द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट दो वाहनों—UP14GT6325 एवं P810HX4887—को जांच हेतु रोका गया था। वाहनों में आयरन स्क्रैप (HSN 7204) लदा हुआ था। जांच में पाया गया कि अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर “Old Iron Teen Tapper Scrap” का परिवहन किया जा रहा था।
प्राथमिक जांच में सर्वश्री विद्या ट्रेडर्स (रायपुर, छत्तीसगढ़), सर्वश्री अविराज ट्रेडिंग (शिमला, हिमाचल प्रदेश) तथा श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी (पटना, बिहार) समेत अन्य संगठित फ्रॉडस्टर समूहों की संलिप्तता सामने आई। इस संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण एवं तकनीकी जांच में दो अभियुक्तों की भूमिका स्पष्ट हुई। 18 फरवरी 2026 को पुलिस ने विजय कुमार यादव (55 वर्ष), निवासी जनपद श्रावस्ती तथा अविराज शर्मा (21 वर्ष), निवासी लखनऊ को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि अविराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर पैन, आधार एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी पंजीयन कराया गया था। विभागीय जांच में फर्म कूटरचित पाई गई, जबकि उसके नाम पर माल की खरीद दर्शाकर राजस्व को क्षति पहुंचाई गई। सीडीआर विश्लेषण में विजय कुमार यादव की घटना के समय अन्य संदिग्धों से निरंतर संपर्क की पुष्टि हुई।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2)—के अंतर्गत अपराध कारित होने के प्रमाण प्राप्त होने की बात कही है। अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 रमेश कुमार (थाना कन्धरापुर), हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल (साइबर थाना आजमगढ़), का0 विकास कुमार (साइबर थाना आजमगढ़) एवं का0 अमित कुमार जायसवाल (थाना कन्धरापुर) शामिल रहे।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित आर्थिक अपराधों एवं कर अपवंचन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जेल से छूटते ही डांस करते दिखे राजपाल यादव राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीधे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां वह अपनी भतीजी की मेहंदी फंक्शन में डांस करते नजर आए
    1
    जेल से छूटते ही डांस करते दिखे राजपाल यादव
राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीधे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां वह अपनी भतीजी की मेहंदी फंक्शन में डांस करते नजर आए
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Azamgarh, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Azamgarh khujiya bajar kasba Sarai ka main nivasi hun mere gaon mein 5 sal se koi bhi Kam nahin hua Hai jitne bhi sab log Hain bahut Garib hai Kisi ki himmat nahin Hoti Hai bolane ke liye Pradhan ke pass koi Sarkar Se Hi main kahana chahta hun Safai surakshit hona chahie ki nahin
    1
    Azamgarh khujiya bajar kasba Sarai ka main nivasi hun mere gaon mein 5 sal se koi bhi Kam nahin hua Hai jitne bhi sab log Hain bahut Garib hai Kisi ki himmat nahin Hoti Hai bolane ke liye Pradhan ke pass koi Sarkar Se Hi main kahana chahta hun Safai surakshit hona chahie ki nahin
    user_Shamshad Khan
    Shamshad Khan
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। सभासद सुलेमान अंसारी तथा मासूम आज़मी सहित अन्य लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में देरी, तकनीकी खामियां और दस्तावेजों के सत्यापन में बाधा के कारण आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
    1
    जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।
सभासद सुलेमान अंसारी तथा मासूम आज़मी सहित अन्य लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में देरी, तकनीकी खामियां और दस्तावेजों के सत्यापन में बाधा के कारण आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • मऊ। ज्ञान के मन्दिर में अश्लील गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायल। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होते ही क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है। बता दे कि मऊ जनपद के कोईरियापार के कृष्णा देव इंटर कालेज में विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में हुआ था। विद्यालय परिसर में विदाई समारोह के दौरान स्टेज पर अश्लील गाने ओर छात्राओ द्वारा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो गया। इस वायरल वीडियो की क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बना है। कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह के अश्लील गानों पर डांस के दौरान विद्यालय प्रशासन कहा था। विद्यालय प्रशासन द्वारा इसे क्यो नही रोका गया। इसका जिम्मेदार कौन है।
    1
    मऊ। ज्ञान के मन्दिर में अश्लील गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायल। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होते ही क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है। बता दे कि मऊ जनपद के कोईरियापार के कृष्णा देव इंटर कालेज में विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में हुआ था। विद्यालय परिसर में विदाई समारोह के दौरान स्टेज पर अश्लील गाने ओर छात्राओ द्वारा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो गया। इस वायरल वीडियो की क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बना है।  कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह के अश्लील गानों पर डांस के दौरान विद्यालय  प्रशासन कहा था। विद्यालय प्रशासन द्वारा इसे क्यो नही रोका गया।  इसका जिम्मेदार कौन है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Shikhar Yadav
    1
    Post by Shikhar Yadav
    user_Shikhar Yadav
    Shikhar Yadav
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर झूठे आरोप व अभद्र वीडियो अपलोड कर परिवार की मानहानि — मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग सेवा में, श्रीमान् थानाध्यक्ष महोदय, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर। विषय: सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब) पर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक वीडियो अपलोड कर छवि धूमिल करने एवं मानसिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी राम किशोर चौहान पुत्र स्व० रामलाल चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर का स्थायी निवासी एवं सम्मानित नागरिक है। प्रार्थी अपने परिवार सहित गांव में शांतिपूर्वक जीवनयापन कर रहा है। प्रार्थी के ही गांव की निवासी मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर, प्रार्थी एवं उसके परिवार के प्रति ईर्ष्या, जलन एवं द्वेष की भावना रखती हैं। इसी दुर्भावना के चलते वह प्रार्थी के पुत्र विकास एवं भोला पर लगातार झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए वीडियो बनाती हैं। वह छेड़खानी, मारपीट आदि जैसे गंभीर आरोपों का निराधार प्रचार-प्रसार कर रही हैं, जिससे प्रार्थी के परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है। उक्त महिला द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी “Manisha Chauhan 0089” से एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें प्रार्थी एवं उसके पुत्रों के विरुद्ध अपशब्दों, गाली-गलौज एवं अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उक्त वीडियो को जानबूझकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, एवं यूट्यूब) पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे गांव एवं समाज में प्रार्थी के परिवार की छवि धूमिल हो रही है। इस प्रकार का कृत्य न केवल मानहानिकारक है, बल्कि आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त महिला द्वारा निरंतर इस प्रकार के कृत्य से प्रार्थी एवं उसके परिवार को मानसिक तनाव, सामाजिक अपमान एवं भय का वातावरण झेलना पड़ रहा है। अतः श्रीमान्‌जी से सादर निवेदन है कि प्रार्थना-पत्र में वर्णित तथ्यों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड वीडियो की जांच कर मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान के विरुद्ध मानहानि, आईटी एक्ट तथा अन्य सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने हेतु उचित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाए।
    1
    सोशल मीडिया पर झूठे आरोप व अभद्र वीडियो अपलोड कर परिवार की मानहानि — मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग
सेवा में,
श्रीमान् थानाध्यक्ष महोदय,
थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर।
विषय: सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब) पर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक वीडियो अपलोड कर छवि धूमिल करने एवं मानसिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी राम किशोर चौहान पुत्र स्व० रामलाल चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर का स्थायी निवासी एवं सम्मानित नागरिक है। प्रार्थी अपने परिवार सहित गांव में शांतिपूर्वक जीवनयापन कर रहा है।
प्रार्थी के ही गांव की निवासी मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर, प्रार्थी एवं उसके परिवार के प्रति ईर्ष्या, जलन एवं द्वेष की भावना रखती हैं। इसी दुर्भावना के चलते वह प्रार्थी के पुत्र विकास एवं भोला पर लगातार झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए वीडियो बनाती हैं। वह छेड़खानी, मारपीट आदि जैसे गंभीर आरोपों का निराधार प्रचार-प्रसार कर रही हैं, जिससे प्रार्थी के परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है।
उक्त महिला द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी “Manisha Chauhan 0089” से एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें प्रार्थी एवं उसके पुत्रों के विरुद्ध अपशब्दों, गाली-गलौज एवं अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उक्त वीडियो को जानबूझकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम,  एवं यूट्यूब) पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे गांव एवं समाज में प्रार्थी के परिवार की छवि धूमिल हो रही है।
इस प्रकार का कृत्य न केवल मानहानिकारक है, बल्कि आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त महिला द्वारा निरंतर इस प्रकार के कृत्य से प्रार्थी एवं उसके परिवार को मानसिक तनाव, सामाजिक अपमान एवं भय का वातावरण झेलना पड़ रहा है।
अतः श्रीमान्‌जी से सादर निवेदन है कि प्रार्थना-पत्र में वर्णित तथ्यों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड वीडियो की जांच कर मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान के विरुद्ध मानहानि, आईटी एक्ट तथा अन्य सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने हेतु उचित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाए।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सघन जांच के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, केंद्रों पर कड़ी निगरानी व्यवस्था
    1
    सघन जांच के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, केंद्रों पर कड़ी निगरानी व्यवस्था
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Azamgarh, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.