logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*♦️आज दिनांक 26.08.2026 को बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जनपद में त्योहार कार्यक्रमों एवं जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कजीयारा में भ्रमण किया गया। इस दौरान ईदगाहों एवं अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिये गये तथा साथ ही महोदय द्वारा जुलूस के मार्गों का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सतर्क रहने के करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।* *इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।♦️*

1 hr ago
user_Sanjeev kumar
Sanjeev kumar
Agricultural Engineer सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
1d511197-3032-445c-8c8f-e32b7ba91421

*♦️आज दिनांक 26.08.2026 को बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जनपद में त्योहार कार्यक्रमों एवं जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कजीयारा में भ्रमण किया गया। इस दौरान ईदगाहों एवं अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिये गये तथा साथ ही महोदय द्वारा जुलूस के मार्गों का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सतर्क रहने के करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।* *इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।♦️*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीतापुर में जेल बंदी की अस्पताल में मौ*त, अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में बंद था कैदी
    1
    सीतापुर में जेल बंदी की अस्पताल में मौ*त, अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में बंद था कैदी
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली बिसवां क्षेत्र के सिधौली मार्ग पर चौपान शहीद गेट के सामने ग्राम अमानाबाद निवासी शुभम यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश यादव की बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बुलेट ऑटो से जा भिड़ी। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार बिसवां में सीएससी में किया जा रहा है ।
    1
    तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल
तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली बिसवां क्षेत्र के सिधौली मार्ग पर चौपान शहीद गेट के सामने ग्राम अमानाबाद निवासी शुभम यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश यादव की बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बुलेट ऑटो से जा भिड़ी। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार बिसवां में सीएससी में किया जा रहा है ।
    user_Ashutosh tiwari
    Ashutosh tiwari
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान, अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान दवारा रेउसा ब्लाक मुख्यालय पर रेसेपी प्रतियोगिता सम्पन्न
    1
    अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026
विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान,
अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026
विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान दवारा रेउसा ब्लाक मुख्यालय पर  रेसेपी प्रतियोगिता  सम्पन्न
    user_अमित रस्तोगी पत्रकार (मीडिया)
    अमित रस्तोगी पत्रकार (मीडिया)
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता
    1
    पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी।
मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की।
अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।”
भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया लखीमपुर खीरी । पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    2
    पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया 
लखीमपुर खीरी ।  पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकला. ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकाला गया। जुलूस में🥰 बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर   जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकला.
ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर   जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकाला गया। जुलूस में🥰 बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर शामिल हुए। इस दौरान  काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_लालता प्रसाद राठौर
    लालता प्रसाद राठौर
    Actor मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही। जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।
    1
    शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर
12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही।
जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।
    user_Ashutosh tiwari
    Ashutosh tiwari
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया।
आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर में बारावफात का जुलूस निकाला भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग
    1
    लखीमपुर में बारावफात का जुलूस निकाला भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.