बड़ी खबरें ✅नोएडा: मेड्स फिर सड़कों पर, सैलरी बढ़ाने को लेकर कई सोसाइटीज के बाहर प्रदर्शन ✅बिहार: सम्राट चौधरी के शपथग्रहण में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे ✅नोएडा कर्मचारी हिंसा: अब तक सात FIR, 300 से ज्यादा गिरफ्तार ✅दिल्ली: रोहिणी में झोपड़ियों में आग लगने से 3 लोगों की मौत ✅बिहार: JDU से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बनेंगे डिप्टी सीएम ✅महिला आरक्षण बिल को लेकर आज होगी विपक्षी दलों की बैठक ✅पिछले 24 घंटों में 20 से ज्यादा कमर्शियल जहाज़ों ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया: रिपोर्ट ✅बिहार: शपथ ग्रहण समारोह से पहले पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा करेंगे सम्राट चौधरी ✅US-ईरान के बीच अविश्वास रातों-रात हल नहीं हो सकता: जेडी वेंस ✅असम के CM हिमंता की पत्नी पर पवन खेड़ा की टिप्पणी मामले में आज SC में सुनवाई ✅मिडिल-ईस्ट जंग: प्रभावित देशों को विश्व बैंक से मिल सकती है $80 अरब तक की फंडिंग ✅आज दिल्ली में शुरू होगा जनगणना का पहला चरण
बड़ी खबरें ✅नोएडा: मेड्स फिर सड़कों पर, सैलरी बढ़ाने को लेकर कई सोसाइटीज के बाहर प्रदर्शन ✅बिहार: सम्राट चौधरी के शपथग्रहण में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे ✅नोएडा कर्मचारी हिंसा: अब तक सात FIR, 300 से ज्यादा गिरफ्तार ✅दिल्ली: रोहिणी में झोपड़ियों में आग लगने से 3 लोगों की मौत ✅बिहार: JDU से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बनेंगे डिप्टी सीएम ✅महिला आरक्षण बिल को लेकर आज होगी विपक्षी दलों की बैठक ✅पिछले 24 घंटों में 20 से ज्यादा कमर्शियल जहाज़ों ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया: रिपोर्ट ✅बिहार: शपथ ग्रहण समारोह से पहले पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा करेंगे सम्राट चौधरी ✅US-ईरान के बीच अविश्वास रातों-रात हल नहीं हो सकता: जेडी वेंस ✅असम के CM हिमंता की पत्नी पर पवन खेड़ा की टिप्पणी मामले में आज SC में सुनवाई ✅मिडिल-ईस्ट जंग: प्रभावित देशों को विश्व बैंक से मिल सकती है $80 अरब तक की फंडिंग ✅आज दिल्ली में शुरू होगा जनगणना का पहला चरण
- Post by Shiva Gautam1
- कन्नौज: जनपद में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को एक विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भुडहा गांव से शुरू होकर मीरपुर, काजीपूर्वा और मजपूर्वा होते हुए गुरसहायगंज में सकुशल संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना बताया गया। इस यात्रा में रोहित गौतम, प्रदीप गौतम, राजू गौतम और अनुज कठेरिया समेत क्षेत्र के कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी संवाद के जरिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजक अनुज भाई (मीरपुर टेंट वाले) ने बताया कि इस तरह की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को जोड़ना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।2
- 🚨 **कन्नौज ब्रेकिंग: तेज रफ्तार का कहर, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत** 🚨 शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। थाना सौरिख क्षेत्र के नादेमऊ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। **घटना की मुख्य बातें:** * **मृतक की पहचान:** 27 वर्षीय जय सिंह, जो जनपद मैनपुरी के थाना अहिरवा अंतर्गत ग्राम पिपरौली के रहने वाले थे। * **हादसे का कारण:** जय सिंह शादी के कार्ड बांटकर अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे, तभी नादेमऊ के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। * **आरोपी फरार:** घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। * **पुलिस कार्रवाई:** सूचना मिलते ही सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 📹 **परिजनों का क्या कहना है और क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें पूरी रिपोर्ट:** [यहाँ अपने वीडियो या न्यूज़ का लिंक डालें] #Kannauj #KannaujNews #Saurikh #Nademau #RoadAccident #UPNews #MainpuriNews #BreakingNews #DDTodayNews #LocalNews1
- इकलौते बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार कल्याणपुर में बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम ठठिया संवाददाता। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी शिव सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, का इकलौता बेटा प्रांजुल (छात्र) बीते करीब दो वर्षों से कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीपीएन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे प्रांजुल ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने पिता से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह सोने जा रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। मंगलवार सुबह जब पिता ने दो बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। चिंता होने पर उन्होंने प्रांजुल के साथ रहने वाले उसके दोस्त रोहन को फोन कर जानकारी लेने को कहा। रोहन जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर प्रांजुल का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- #हरदोई: के गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अंबेडकर जयंती के एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना साक्षात भगवान से कर दी। विधायक ने कहा, "पत्थर पूजने से कुछ मिलने वाला नहीं है, उनके आगे गिड़गिड़ाने से अच्छा है कि मोदी और योगी को पूजो। वे जिंदा भगवान हैं और हमें कुछ दे सकते हैं।" खुद को सनातन का रक्षक बताने वाली पार्टी के विधायक द्वारा मूर्ति पूजा पर इस तरह की टिप्पणी ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'सत्ता की भक्ति' और पारंपरिक आस्था का अपमान बता रहे हैं। विधायक के इस बयान के बाद एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या हिंदुत्व की परिभाषा अब बदल रही है?1
- रियल न्यूज हरदोई/ सुरसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजवाड़ा में कई स्थानों पर भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जन्म उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल उम्मरपुरवा कोई लरा जानकी नगर मढिया झिनवा आदि स्थानों पर बाबा साहब की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा व मंडल अध्यक्ष सुरसा श्याम जी मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर नमन किया प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाबा साहब के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है जिससे हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हुए हैं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाबा साहब के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि उदय प्रताप पाल सुमित सिंह कृपा शंकर मिश्रा विवेक तिवारी महेंद्र गौतम कार्यक्रम संयोजक अभय प्रताप सिंह पंकज व सतपाल सिंह महेंद्र सिंह युवराज वर्मा लाकर सिंह रावत रामनाथ यादव प्रेम यादव नीरज राठौर पिंकू राठौर जनरल सिंह अवधेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में गण लोग उपस्थित रहे।2
- गेहूं के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 किसानो की मौत घर के अंदर गेहूं की टैंक की सफाई कर रहे थे किसान टंकी सफाई करते समय दोनों किसान हुए बेहोश अस्पताल ले जाते समय दोनों किसानो की मौत पुलिस के मुताबिक दम घुटने से हुई मौत घटना के बाद मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पुलिस बिलग्राम कोतवाली के अंतर्गत घटना।1
- Post by Shiva Gautam1