Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज पुलिस का बड़ा कमाल! 100+ चोरी और गुम मोबाइल बरामद | CEIR से हुआ चमत्कार 📱 महराजगंज पुलिस ने शानदार कार्य करते हुए CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 100 से ज्यादा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। लगभग 30 लाख रुपये के इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को वापस सौंपा गया। इस अभियान से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Maharajganj police || mobile recovery . #MaharajganjPolice #UPPolice #MobileRecovery #CEIRPortal #maharajganjnews
Aapan Maharajganj
महराजगंज पुलिस का बड़ा कमाल! 100+ चोरी और गुम मोबाइल बरामद | CEIR से हुआ चमत्कार 📱 महराजगंज पुलिस ने शानदार कार्य करते हुए CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 100 से ज्यादा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। लगभग 30 लाख रुपये के इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को वापस सौंपा गया। इस अभियान से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Maharajganj police || mobile recovery . #MaharajganjPolice #UPPolice #MobileRecovery #CEIRPortal #maharajganjnews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज पुलिस ने शानदार कार्य करते हुए CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 100 से ज्यादा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। लगभग 30 लाख रुपये के इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को वापस सौंपा गया। इस अभियान से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Maharajganj police || mobile recovery . #MaharajganjPolice #UPPolice #MobileRecovery #CEIRPortal #maharajganjnews1
- सिद्धार्थ नगर - डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा हजारों महिलाओ के साथ रैलिया करते नजर आ रहे है लोकसभा मे महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते नजर आये वही महिलाओ के हक़ को लेकर जूझते देखे जा रहे और विपक्ष पर आरोप लगाते हुए महिला अधिकार पर पर साथ नही देने की बात कही जा रही है सांसद जगदम्बिका पाल डुमरियागंज महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को लेकर आज डुमरियागंज के लोकप्रिय एवं जनप्रिय सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बीएसए ग्राउंड, सिद्धार्थनगर से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर तक एक भव्य एवं विशाल “जन आक्रोश रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह और आक्रोश साफ दिखाई दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिलाओं ने 33% आरक्षण की अपनी मांग को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और उन्हें हर हाल में उनका उचित हक मिलना चाहिए। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु “नारी शक्ति वंदन” जैसे ऐतिहासिक विधेयक को गंभीरता से आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में तीन दिनों तक विशेष सत्र का संचालन किया गया तथा विपक्ष के सभी दलों से सहयोग की अपील भी की गई। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा इस विधेयक का विरोध किया गया, जिसके कारण यह पारित नहीं हो सका। सांसद ने कहा कि यह विषय केवल एक विधेयक का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देशभर की महिलाओं में व्यापक आक्रोश है, जो आज इस रैली के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को वे निरंतर मजबूती से उठाते रहेंगे और जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य , नौगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद माधव , सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल राजेंद्र पांडे जी, सच्चिदानंद पांडे , जयवर्धन तिवारी , नवनियुक्त सभासद दिलीप सिंह , उसका नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल , शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा , सरोज शुक्ला बिंदुवती मिश्रा, सीमा मिश्रा , विनीत चतुर्वेदी, गायत्री देवी, रीता पांडे, सुधा त्रिपाठी, प्रभावती, मनीष निषाद, रेखा गुप्ता, मनीता देवी, सुमन साहनी, सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। महिलाओं ने एक स्वर में महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी मांग रखते हुए सरकार से इस विधेयक को शीघ्र लागू कराने की अपेक्षा व्यक्त की। रैली के दौरान “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “महिला अधिकार हमारा अधिकार” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। यह जन आक्रोश रैली पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई, जिसने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी के पक्ष में एक सशक्त संदेश समाज एवं शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।1
- महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम सेमरा राजा से नेपाल स्थित स्वर्गद्वारी धाम के दर्शन के लिए जा रही एक बस गुरुवार को नेपाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में ड्राइवर सहित कुल 21 लोग सवार थे। यात्रा के दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में निर्मला मौर्या (लगभग 30 वर्ष) तथा एक 4 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। समन्वय के तहत एम्बुलेंस, चिकित्सक, एसडीएम व क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेजा गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा नेपाली पुलिस एवं स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर राहत कार्य संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि सभी घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।1
- सिंदुरिया में दर्दनाक हादसा: गिट्टी लदे ट्रेलर ने बाइक को कुचला, पति-पत्नी और 5 साल की मासूम की मौत महराजगंज। जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधुस के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 5 वर्षीय मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार बाइक से कहीं जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। #MRJNews #Maharajganj #Sinduria #RoadAccident #Tragic #UPPolice #Breaking1
- नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी का दर्शन कर फरेंदा कस्बे से जातें हुए! #Maharajganj #police #sp1
- Post by Umesh Kumar1
- Post by VIJAY BAHADUR कपिलवस्तु न्यूज़1
- महराजगंज जिले के माध्यमिक स्कूलों में अब शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल निगरानी के तहत आ रही है। समग्र शिक्षा यूपी द्वारा शुरू किए गए OMSSSE पोर्टल के जरिए छात्रों का डेटा, स्कूल गतिविधियां और संसाधनों का उपयोग ऑनलाइन मॉनिटर किया जाएगा। इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी और स्कूलों की ग्रेडिंग अधिक सटीक होगी। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || Up School . #Maharajganj #DigitalEducation #UPSchools #OMSSSE #SamagraShiksha1