Shuru
Apke Nagar Ki App…
"जमुई लोक सभा सांसद अरुण भारती का दरियापुर पंचायत में हुआ भव्य स्वागत" सुना जनता की समस्या जन संवाद कार्यक्रम द्वारा!! Arun Bharti - अरुण भारती #mungerdastak #jamuibihar #jamuiloksabha #Arunbharti #जनसंवाद
THE LIVE
"जमुई लोक सभा सांसद अरुण भारती का दरियापुर पंचायत में हुआ भव्य स्वागत" सुना जनता की समस्या जन संवाद कार्यक्रम द्वारा!! Arun Bharti - अरुण भारती #mungerdastak #jamuibihar #jamuiloksabha #Arunbharti #जनसंवाद
More news from बिहार and nearby areas
- Post by THE LIVE1
- भागलपुर के कहलगांव स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की और FIR दर्ज की गई है। SDO द्वारा जांच की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 👉 ऐसे संवेदनशील मामलों में न्याय और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। (नोट: यह मामला जांच के अधीन है, अंतिम सत्य आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।)1
- भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत कसवा खेरही पंचायत के गोरगम्मा गांव स्थित जीवन ज्योति एकेडमी में 14वां वार्षिक स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्लस टू सेक्शन का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनसंसद संरक्षक अजीत कुमार उपस्थित रहें, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डाॅ पंकज यादव, अधिवक्ता आकाश आनंद, पर्यावरण संरक्षक शिरोमणि कुमार, बिहार रिजेनरेटिव के संयोजक संतोष कुमार,अधिवक्ता मनोज कुमार यादव, युनियन बैंक के ब्रांच मैनेजर मुकेश कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक शालिग्राम यादव,पंचायत समिति अशोक यादव, खालिद खान और पूर्व मुखिया सदानंद जी ,पूर्व मुखिया प्रदीप मंडल जी अन्य अतिथिगण शामिल हुए। विद्यालय के डायरेक्टर श्री देवराज कुमार मंडल एवं शिक्षकों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कव्वाली, लोकगीत और नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि अजीत कुमार ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था गरीब बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने पर भी जोर दिया। वहीं, डायरेक्टर देवराज मंडल ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों अभिभावक और दर्शक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे।1
- Post by Sindhu Devi1
- विधायक जयंत राज की पहल, डीएम का भादरिया पुरातात्विक स्थल निरीक्षण, विकास को लेकर बढ़ी उम्मीद अमरपुर के ऐतिहासिक भदरिया पुरातात्विक स्थल को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग अब रंग लाने लगी है। बुधवार को बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने दोपहर करीब 12 बजे स्थल का निरीक्षण किया और इसके विकास की दिशा में ठोस पहल का संकेत दिया।1
- वायरल विडिओ शर्मसार1
- बांका बिहार -अमरपुर प्रखंड के डटबाटी गांव में भूमि सर्वे अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने सर्वे अमीन पर प्रति किसान ₹500 वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यहां जमीन से ज्यादा जेब की नाप हो रही है। जब शिकायत बढ़ी तो जांच के लिए पहुंचे अधिकारी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि असली पीड़ितों से पूछताछ किए बिना ही क्लीन चिट दे दी गई। अब गांव में तंज चल रहा है— “आरोप लगाया सीता ने, जांच कर लिया गीता का…” गांव में आक्रोश है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।1
- Post by THE LIVE1