logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 hrs ago
user_Nemichand Mewara
Nemichand Mewara
आहोर, जालोर, राजस्थान•
22 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Nemichand Mewara
    1
    Post by Nemichand Mewara
    user_Nemichand Mewara
    Nemichand Mewara
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • *टैलेंट हंट परीक्षा में 3500 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विद्या भारती ने दिया प्रतिभाओं को मंच* जालौर। विद्या भारती ग्रुप एजुकेशन द्वारा आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा में जालौर शहर एवं आसपास के गांवों से लगभग *3500* विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। विद्यालय के *निदेशक के.एन. भाटी* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि *"प्रतिभा को सही दिशा* और अवसर मिल जाए तो विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी भय के परीक्षा में भाग लेने और अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के *प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. मिश्रा* ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा संयोजक *रवि स्वामी* ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग *3500* विद्यार्थियों ने भाग लिया। *विद्यालय द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।* विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को *प्रोत्साहन प्रमाण पत्र* प्रदान किए गए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को *100% स्कॉलरशिप* प्रदान की जाएगी तथा *प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय* स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः *51000,21000 एवं 11000* नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। विद्यालय के *निदेशक श्री भाटी* ने बताया कि *विद्या भारती ग्रुप एजुकेशन जालौर* हर वर्ष ऐसे आयोजनों के माध्यम से *प्रतिभावान एवं अभावग्रस्त* विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करता है। फोटो कैप्शन: विद्या भारती ग्रुप एजुकेशन द्वारा आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी।
    2
    *टैलेंट हंट परीक्षा में 3500 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विद्या भारती ने दिया प्रतिभाओं को मंच*
जालौर। विद्या भारती ग्रुप एजुकेशन द्वारा आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा में जालौर शहर एवं आसपास के गांवों से लगभग *3500* विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
विद्यालय के *निदेशक के.एन. भाटी* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि *"प्रतिभा को सही दिशा* और अवसर मिल जाए तो विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी भय के परीक्षा में भाग लेने और अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के *प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. मिश्रा* ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परीक्षा संयोजक *रवि स्वामी* ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग *3500* विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
*विद्यालय द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।*
विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को *प्रोत्साहन प्रमाण पत्र* प्रदान किए गए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को *100% स्कॉलरशिप* प्रदान की जाएगी तथा *प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय* स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः *51000,21000 एवं 11000* नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विद्यालय के *निदेशक श्री भाटी* ने बताया कि *विद्या भारती ग्रुप एजुकेशन जालौर* हर वर्ष ऐसे आयोजनों के माध्यम से *प्रतिभावान एवं अभावग्रस्त* विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करता है।
फोटो कैप्शन: विद्या भारती ग्रुप एजुकेशन द्वारा आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे उत्साह, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह होते ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। नमाज़ के दौरान देश में अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नगर की जामा मस्जिद में मौलाना ग़ालिब साहब के नेतृत्व में ईद की नमाज़ अदा की गई। वहीं ऊंदरी मस्जिद में मौलाना अलीमुद्दीन, जाखानगर मस्जिद में मौलाना अब्दुल करीम तथा हाउसिंग बोर्ड मस्जिद में मौलाना कयामुद्दीन ने नमाज़ अदा करवाई। नमाज़ के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। ईद के मौके पर घर-घर में सेवइयों और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू बिखरी रही। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर बच्चों ने बड़ों से ईदी ली और दिनभर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों पर फूल बरसाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने गले मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर के प्रमुख स्थानों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश गूंजता रहा, जिसने समाज में सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।
    4
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर ।  नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे उत्साह, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह होते ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। नमाज़ के दौरान देश में अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
नगर की जामा मस्जिद में मौलाना ग़ालिब साहब के नेतृत्व में ईद की नमाज़ अदा की गई। वहीं ऊंदरी मस्जिद में मौलाना अलीमुद्दीन, जाखानगर मस्जिद में मौलाना अब्दुल करीम तथा हाउसिंग बोर्ड मस्जिद में मौलाना कयामुद्दीन ने नमाज़ अदा करवाई। नमाज़ के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
ईद के मौके पर घर-घर में सेवइयों और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू बिखरी रही। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर बच्चों ने बड़ों से ईदी ली और दिनभर उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों पर फूल बरसाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने गले मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर के प्रमुख स्थानों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश गूंजता रहा, जिसने समाज में सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by सुरेश कुमार
    1
    Post by सुरेश कुमार
    user_सुरेश कुमार
    सुरेश कुमार
    सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • फरसा वाले बाबा की हत्या का दोष गौरक्षा कानून न लानेवाली सरकार का ही है
    7
    फरसा वाले बाबा की हत्या का दोष गौरक्षा कानून न लानेवाली सरकार का ही है
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नालों में गंदा पानी देख गुस्सा हुए सेवानिवृत्ति न्यायाधीश संगीत राज लोढ़ा ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 1 व 2 के पास में नाले में पड़ा मिला गंदा पानी, CETP ट्रस्ट के सचिव SP चोपड़ा से सेवानिवृत्ति न्यायाधीश ने पूछा- 'कितना बेवकूफ बनाएंगे हमें, क्या कहते हो कलेक्टर साहब ? पूछ रहा हूं आपसे, इधर अधिकारियों को तुरंत नाले में पड़े गंदे पानी के जांच के दिए निर्देश, प्लांट 1 व 2 के पिछले हिस्से में किसने मिट्टी डलवाई गई इसकी भी जांच के दिए निर्देश, सर्किट हाउस में अधिकारियों की लगाई जमकर क्लास
    1
    नालों में गंदा पानी देख गुस्सा हुए सेवानिवृत्ति न्यायाधीश संगीत राज लोढ़ा
ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 1 व 2 के पास में नाले में पड़ा मिला गंदा पानी, CETP ट्रस्ट के सचिव SP चोपड़ा से सेवानिवृत्ति न्यायाधीश ने पूछा- 'कितना बेवकूफ बनाएंगे हमें, क्या कहते हो कलेक्टर साहब ? पूछ रहा हूं आपसे, इधर अधिकारियों को तुरंत नाले में पड़े गंदे पानी के जांच के दिए निर्देश, प्लांट 1 व 2 के पिछले हिस्से में किसने मिट्टी डलवाई गई इसकी भी जांच के दिए निर्देश, सर्किट हाउस में अधिकारियों की लगाई जमकर क्लास
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। पाली में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मादा लेपर्ड पहाड़ी पर अपने शावक के साथ घूम रही है। यह देख उधर से गुजर रहे एक किसान ने वीडियो बना दिया। वीडियो पाली जिले के रावली-टाड़गढ अभ्यायरण के पनोता गांव के पास माताजी की पहाड़ी क्षेत्र का है। मामले में रेंजर विजेन्द्रसिंह डाबी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर शनिवार शाम को टीम को मौके पर भेजा था। उन्हें भी शाम करीब सात बजे मादा लेपर्ड शावक के साथ पहाड़ी पर घूमते नजर आई थी। उन्होंने बताया कि जोजावर रेंज क्षेत्र में करीब 25 लेपर्ड है। जो जंगल में रहते है। जो कभी कभार शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्र में भी आ जाते है। इसको लेकर टीम एक्टिव है और ऐसी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर जाती है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़। पाली में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मादा लेपर्ड पहाड़ी पर अपने शावक के साथ घूम रही है। यह देख उधर से गुजर रहे एक किसान ने वीडियो बना दिया। वीडियो पाली जिले के रावली-टाड़गढ अभ्यायरण के पनोता गांव के पास माताजी की पहाड़ी क्षेत्र का है। मामले में रेंजर विजेन्द्रसिंह डाबी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर शनिवार शाम को टीम को मौके पर भेजा था। उन्हें भी शाम करीब सात बजे मादा लेपर्ड शावक के साथ पहाड़ी पर घूमते नजर आई थी। उन्होंने बताया कि जोजावर रेंज क्षेत्र में करीब 25 लेपर्ड है। जो जंगल में रहते है। जो कभी कभार शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्र में भी आ जाते है। इसको लेकर टीम एक्टिव है और ऐसी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर जाती है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • जालौर शनिवार को ईदगाह जमा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों द्वारा ईद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई इस दौरान ईदगाह मैदान में जिला पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन पुलिस थाना कोतवाली थाना अधिकारी रामेश्वर लाल भाटी कांग्रेस नेता मिश्रीमल माली ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी
    2
    जालौर शनिवार को ईदगाह जमा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों द्वारा ईद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई इस दौरान ईदगाह मैदान में जिला पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन पुलिस थाना कोतवाली थाना अधिकारी रामेश्वर लाल भाटी कांग्रेस नेता मिश्रीमल माली ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.