Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 दिन से सूखा छिंदवाड़ा में मटके थामे भूखे-प्यासे लोग, मेयर-कमिश्नर का मांगा इस्तीफा! 15 दिन से सूखा छिंदवाड़ा में मटके थामे भूखे-प्यासे लोग, मेयर-कमिश्नर का मांगा इस्तीफा! छिंदवाड़ा शहर में जलसंकट ने मचाया हाहाकार। वार्ड 29 सहित तीन वार्डों में 15 दिनों से पानी का नामोनिशान नहीं। नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह खाली मटके थामे पानी की टंकी पर धरना दिया। वार्ड 29 के पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में लोगों ने मेयर और निगम कमिश्नर का इस्तीफा मांगा। निगम कर्मियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी सोमवार तक पानी नहीं आया तो मंगलवार को कलेक्टर के सामने 'हल्ला बोल' आंदोलन होगा!प्रदर्शन सुबह 10 से 11:30 बजे तक चला।
KB live News
15 दिन से सूखा छिंदवाड़ा में मटके थामे भूखे-प्यासे लोग, मेयर-कमिश्नर का मांगा इस्तीफा! 15 दिन से सूखा छिंदवाड़ा में मटके थामे भूखे-प्यासे लोग, मेयर-कमिश्नर का मांगा इस्तीफा! छिंदवाड़ा शहर में जलसंकट ने मचाया हाहाकार। वार्ड 29 सहित तीन वार्डों में 15 दिनों से पानी का नामोनिशान नहीं। नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह खाली मटके थामे पानी की टंकी पर धरना दिया। वार्ड 29 के पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में लोगों ने मेयर और निगम कमिश्नर का इस्तीफा मांगा। निगम कर्मियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी सोमवार तक पानी नहीं आया तो मंगलवार को कलेक्टर के सामने 'हल्ला बोल' आंदोलन होगा!प्रदर्शन सुबह 10 से 11:30 बजे तक चला।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दो गंभीर* अमरवाड़ा: छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिंडई डबीर पेट्रोल पंप के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। *सड़क किनारे मिले बेसुध, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल* स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद बाइक सड़क किनारे गिरी पड़ी थी और तीनों युवक आसपास बेसुध हालत में थे। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। *शिनाख्त जारी, हादसे की जांच में जुटी पुलिस* पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक और घायल युवकों की शिनाख्त की जा रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सिंगोड़ी पुलिस ने मामला जांच में लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत दमुआ पंचायत के सरेखा ढाना निवासी मोहपत तारेलाल मरापे जी के घर में आग लगने की दुःखद सूचना मिलते ही, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि उनके निवास पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस भीषण आपदा से हुए नुकसान की भरपाई तो संभव नहीं, लेकिन परिवार को तत्कालिक राहत के रूप में आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि शासन की योजनाओं के तहत उचित मुआवजा शीघ्र अति शीघ्र प्रदान किया जाए।1
- 😊😉😊1
- सांप दिखाने का खेल पड़ा भारी, पिटारा खुलते ही जिला पंचायत सदस्य पर हमला, मचा हड़कंप1
- सिवनी ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग. ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई टायर दुकान और पान दुकान. समय रहते आग पर पाया गया काबू, हो सकता था बड़ा हादसा. विद्युत विभाग में सप्लाई की बंद, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू. डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी रोड डोरली छतरपुर की घटना1
- #गेहूं_उपार्जन केंद्र मेहता का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसान दीपचंद का सम्मान कर किया प्रोत्साहित #सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने घंसौर विकासखंड के प्रवास के दौरान गेहूं उपार्जन केंद्र मेहता का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, किसानों के पंजीयन, भुगतान की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मीना ने केंद्र में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने किसान श्री दीपचंद से चर्चा करते हुए उनकी उपज एवं उपार्जन प्रक्रिया के अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारी प्राथमिकता हैं और उपार्जन केंद्रों पर उन्हें सम्मानजनक एवं सुगम व्यवस्था मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी घंसौर श्री बिसन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त तिरपाल, पेयजल, छाया, तौल मशीनों की सुचारु व्यवस्था तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने उपार्जन कार्य में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।1
- सांसद बंटी साहू ने 26 लाख के छिंदवाड़ा ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन छिंदवाड़ा ओलंपिक स्टेडियम में सांसद बंटी विवेक साहू ने 26 लाख के दो नए टेराफ्लेक्स सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का आज रविवार शाम 6 बजे शुभारंभ किया। खिलाड़ियों के साथ खेलकर उन्होंने हौसला बढ़ाया। सांसद ने कहा, इससे खिलाड़ियों का स्तर तेजी से सुधरेगा। उन्होंने ग्रास फील्ड निर्माण का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुल 10 करोड़ से अधिक की खेल सौगातें दिलाईं।1
- सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।1
- 🤠w.p.c wark🤠1