Shuru
Apke Nagar Ki App…
भैंसिया टोला निवासी पीड़ित जिला कलेक्टर में डीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र के भाजपा नेता पर जबरदस्ती मकान कब्जा करने का लगाया आरोप..
Naeem warsi
भैंसिया टोला निवासी पीड़ित जिला कलेक्टर में डीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र के भाजपा नेता पर जबरदस्ती मकान कब्जा करने का लगाया आरोप..
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विंध्याचल धाम में विंध्य सेवक संघ द्वारा निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस भंडारे के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे दूर-दराज से आए भक्तों को काफी राहत मिल रही है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच संघ के सदस्य सेवा भाव से लगातार श्रद्धालुओं तक भोजन पहुंचा रहे हैं। भंडारे में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य नवरात्र में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना है, ताकि कोई भी भक्त भूखा न रहे। विंध्य सेवक संघ केवल भंडारे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। चाहे गौ सेवा हो, वृक्षारोपण अभियान हो या गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी और दाना की व्यवस्था—संघ हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता है। इस दौरान कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अनुराग चौबे, सचिव निखिल सिंह सहित अनुराग दुबे, दीपक अग्रहरी, नितिन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह (पिंटू), दिनेश सिंह (राजा), ज्ञानेंद्र सिंह (कल्लू), संदीप जायसवाल (मन्नू) और मयंक दुबे मौजूद रहे।1
- Post by Naeem warsi1
- कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर में भी टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मीरजापुर जनपद भ्रमण के दौरान विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने कालीखोह मंदिर तथा अष्टभुजा देवी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में उनका स्वागत किया। पुजारी द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर लगभग 2 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन के उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें मां विंध्यवासिनी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर प्रारंभ हो चुका है और रामनवमी का पावन पर्व भी आने वाला है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हो चुका है और काशी विश्वनाथ धाम का भी विस्तार हुआ है। उसी प्रकार विंध्याचल धाम को भी भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो मां विंध्यवासिनी की महिमा को दर्शाता है। उन्होंने आने वाले समय में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।1
- मिर्जापुर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान - मां की कृपा जैसे हम लोगों को 2014 से निरंतर प्राप्त हुई है 2027 में भी प्राप्त होगी तीसरी बार बड़े बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। सपा सफाई चली जाएगी। अखिलेश यादव जी सत्ता में आने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कोई भी महिला चालीस हजार नहीं चालीस लाख रुपया देने की भी बात करें तो समाजवादी पार्टी की साइकिल पर बटन नहीं दबा सकती है। साइकिल की बटन दबाया उनकी सुरक्षा उनके सुहाग की सुरक्षा उनके संतान की सुरक्षा राखी की सुरक्षा सब खतरे में पड़ेगी। गैस में कोई कटौती नहीं होने जा रही है अफवाह गैंग अफवाह फैला रहा है।2
- *राशन दुकान अटैच होने से ग्रामीण परेशान, नवरात्रि में नहीं मिला खाद्यान्न* *जनपद मीरजापुर* मीरजापुर पडरी विकासखंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत पड़री में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को दूसरी ग्राम पंचायत के राशन की दुकान से अटैच किए जाने के बाद ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि के पहले दिन ही गरीब परिवारों को राशन न मिलने से आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार, पड़री की राशन दुकान अन्य दूकान मे अटैच होने के बाद कार्डधारक पास के गांव की दुकान पर राशन लेने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कोटेदार ने राशन देने से साफ इनकार कर दिया। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र सरकार की " वन नेशन वन राशन कार्ड योजना " लागू होने के बावजूद जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है। आरोप है कि कोटेदार मनमानी कर रहे हैं और पात्र लोगों को राशन से वंचित किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दिनभर फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना दी गई, जिन्होंने मेले में व्यस्त होने की बात कहकर बाद में बात करने को कहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द समस्या का समाधान कर उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि त्योहार के समय किसी भी परिवार को भूखे रहने की नौबत न आए।1
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- Jamalpur mirazapur1
- Post by Naeem warsi1