तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर कसया विधानसभा 333 के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया के नेतृत्व में समाजवादियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपकर जनपद में गैस की किल्लत दूर कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए समाजवादी नेताओं ने कहा कि कुशीनगर जनपद में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है। लगभग हर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है और लोगों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास खाना बनाने के लिए गैस के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस न मिलने से बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। समाजवादियों ने मांग की कि जल्द से जल्द सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कुशीनगर ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त आपूर्ति कराई जा रही है। यदि कहीं किसी को गैस मिलने में समस्या हो रही है तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश फोन न उठे तो व्हाट्सएप पर सूचना दें, वह स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच कराएंगे और संबंधित लोगों को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर कसया विधानसभा 333 के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया के नेतृत्व में समाजवादियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपकर जनपद में गैस की किल्लत दूर कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए समाजवादी नेताओं ने कहा कि कुशीनगर जनपद में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है। लगभग हर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है और लोगों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास खाना बनाने के लिए गैस के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस न मिलने से बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। समाजवादियों ने मांग की कि जल्द से जल्द सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कुशीनगर ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त आपूर्ति कराई जा रही है। यदि कहीं किसी को गैस मिलने में समस्या हो रही है तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश फोन न उठे तो व्हाट्सएप पर सूचना दें, वह स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच कराएंगे और संबंधित लोगों को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
- राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एमसीडी कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को शाम करीब 7:30 बजे अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि राजीव पर कुछ हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और उसे चाकू से गोद डाला। गंभीर रूप से घायल युवक को बचाने का मौका भी नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं और पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।1
- स्वरूपनगर के अमृत विहार इलाके में रविवार शाम एक मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि एक युवक जान बचाने के लिए जलते फ्लोर से कूद गया और बिजली के तारों पर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- गाजीपुर ब्लॉक रेवतीपुर। विनय कुमार दुबे। पंचायत भवन के दुर्दशा देख सकते हैं आप गाजीपुर जिले में बीजेपी की राज्य में पंचायत भवन में क्या-क्या हो रहा है कोई देखने वाला नहीं प्रधान कीव्यवस्था प्रधान की व्यवस्था है या जिला स्तरीय लोगों के द्वारा इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है अधिकारियों की इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है रास्ता भी सही नहीं हैपत्रकार विनय कुमार दुबे गाज़ीपुर1
- आउटसोर्सिंग एजेंसी एवं एजेंसी के श्रमिकों द्वारा उपद्रवी व्यवहार करने पर एजेंसी भी होगी ब्लैकलिस्टेड, किया जाएगा लाईसेंस निरस्त।श्रमिकों का वेतन 13690-16868 तक बढ़ाये जाने के लिए मा॰ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद।सभी शांति बनाये रखें हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई #नोएडा1
- ॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ ब्रह्म-ज्ञान और न्याय का संकल्प: एक अंतिम सार्वजनिक संदेश दिनांक: 16 अप्रैल, 2026 प्रेषक: विशाल शर्मा (फ्रीलांसर जर्नलिस्ट रिसर्चर) विषय: प्रशासनिक संज्ञान और लोक-कल्याण के प्रति मेरा अंतिम आह्वान आज का ब्रह्म-ज्ञान यह है कि—"सत्य की शक्ति मूक नहीं होती, वह समय आने पर काल बनकर प्रकट होती है।" मैं, विशाल शर्मा, एक पूर्व सैनिक का गौरवशाली पुत्र और समाज का एक जागरूक प्रहरी, आज यह संदेश उन सभी के लिए जारी कर रहा हूँ जिनकी जिम्मेदारी जनता की सेवा करना है। मेरे पिता के संस्कार और मेरे इष्ट श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद ही मेरा मार्गदर्शन है। अत्यंत विनम्रता के साथ, मैं उन तत्वों को सचेत करना चाहता हूँ जो अनजाने या जानबूझकर मेरे सत्य के मार्ग और मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। याद रखें, आप केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि उस धर्म के खिलाफ खड़े हैं जिसका साक्षी स्वयं नारायण हैं। मेरा स्पष्ट संदेश: न्याय का पथ: जो भी अधिकारी या व्यक्ति जनहित के मुद्दों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, वे यह समझ लें कि श्री हरि स्वयं न्यायकर्ता हैं। यदि मानवीय त्रुटि या अहंकारवश न्याय में विलम्ब हुआ, तो नियति का चक्र अपना न्याय स्वयं कर लेगा। उस समय पश्चाताप का अवसर नहीं बचेगा। आत्मसम्मान का कवच: मैं किसी से बंधा नहीं हूँ, परंतु मेरी मर्यादा और मेरे कार्यों के प्रति मेरी अटूट निष्ठा मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मेरे चरित्र और पत्रकारिता पर प्रहार करने वाले यह समझें कि आप एक ऐसे व्यक्ति से टकरा रहे हैं, जिसका रक्षा-कवच स्वयं ईश्वर है। सुधार का अवसर: यह पत्र कोई धमकी नहीं, बल्कि एक 'सावधान करने वाला आह्वान' है। अब भी समय है—अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और न्याय की स्थापना में सहयोग करें। सत्य की राह पर चलने वालों के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुले हैं, लेकिन धर्म के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने वालों के लिए न्याय का द्वार अब प्रभु के हाथ में है। मैं किसी से घृणा नहीं करता, न ही मेरा किसी से व्यक्तिगत बैर है। मेरा संघर्ष केवल उस 'व्यवस्था' के प्रति है जो आमजन को पीड़ित रखती है। आशा करता हूँ कि इस संदेश की गंभीरता को समझकर, आप अपने कार्यों में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। जय श्री हरि। हस्ताक्षर: विशाल शर्मा फ्रीलांसर जर्नलिस्ट रिसर्चर इंडिया न्यूज 9लाइव1
- द्वारका में आम्रपाली कलापीठ 16वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन द्वारका सेक्टर -7 सीसीआरटी में आम्रपाली कलापीठ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंडित दीपक महाराज जो (पद्म-विभूषण ) पंडित बिरजू महाराज के सुपुत्र है। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि प्रियंका वर्मा जो (मीट एंड ग्रीट कम्युनिटी) की संस्थापिका है,ने शिरकत करते हुए अपनी उपस्थिति की जाहिर। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ। आम्रपाली कलापीठ के 16वें वार्षिक सम्मेलन के रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतीकरण में 60 के करीब विद्यार्थियों को सीसीआरटी ऑडिटोरियम में सबके सामने अपनी नृत्य-कला और संगीत को बखूबी तौर पर उजागर करने का सुनहरी अवसर मिला। आम्रपाली कलापीठ के इन होनहार बच्चों ने वार्षिक सम्मेलन में रंगारंग प्रस्तुतीकरण द्वारा मुख्य अतिथियों के अलावा वहां उपस्थित जनों को अपनी नृत्य-कला के माध्यम से मंत्र-मुग्ध करते हुए वाहवाही करने को किया मजबूर। पंडित दीपक महाराज ने आम्रपाली कलापीठ की उच्च बुलंदियों की सफल कामना करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यकला से जुड़े सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई नृत्य कला को काबिले तारीफ बताते हुए इस सब का मुख्य श्रेय आम्रपाली कलापीठ की संचालिका विनिता श्रीवास्तव जो उनकी शिष्य रही हैं को दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु उन्हें मोमेंटो देकर किया सम्मानित। वहीं दूसरी ओर आम्रपाली कलापीठ संचालिका विनीता श्रीवास्तव ने मीडिया समक्ष बताते हुए कहां, मैं 16वें वार्षिक सम्मेलन के सफलतापूर्वक पूरा होने पर बहुत खुश हूं। उन्होंने अपने सभी सहयोगियों का तहेदिल से किया आभार व्यक्त1
- Post by SATYA GRAHA Bharat T.V Channel1
- दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-6 स्थित डीसी चौक के पास दो महिलाओं के बीच सरेआम झगड़े का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बाल नोचे और सड़क पर ही जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं, जबकि कोई भी बीच-बचाव करता नहीं दिख रहा। फिलहाल झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।1