एक दिन पहले घर लौटा था धनपाल, अगले ही दिन जहर खाने से मौत जल्लापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रास्ते में तोड़ा दम; पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब 38 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव जल्लापुर निवासी धनपाल पुत्र नत्थूलाल रुद्रपुर में नौकरी करता था और एक दिन पहले ही गांव वापस आया था। रविवार शाम करीब सात बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही धनपाल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर चुर्रासकतपुर चौकी प्रभारी अंकित यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पत्नी, बच्चों और माता-पिता को छोड़ गया पीछे धनपाल की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा (35), बेटियां अंजली (17) और यामिनी (14) तथा बेटा अमन (12) सहित माता-पिता को छोड़ गया है। पति की अचानक मौत से पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां शांति देवी बेटे की मौत से बेसुध हैं। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की तस्वीर साफ हो सकेगी।

- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज1
- इलाज के लिए निकला युवक हुआ लापता सनराइज होम स्टे के पास मिली बाइक और चप्पल। इलाज के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, सनराइज होमस्टे के पास मिली बाइक, मोबाइल और चप्पल गंभीर बीमारी से पीड़ित था प्रदीप कुमार, नहर पुल के आसपास SDRF ने संभाला मोर्चा—युवक की तलाश में जुटी पुलिस और रेस्क्यू टीम पीलीभीत/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम भैरव कला निवासी प्रदीप कुमार के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदीप गंभीर बीमारी से पीड़ित था और रविवार शाम दवाई लेने के लिए घर से मोटरसाइकिल पर निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे प्रदीप दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर प्रदीप की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। युवक के मौके पर मौजूद न मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए तलाश शुरू कराई। इसके बाद SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने नहर और आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। तलाश अभियान में किशन कुमार, रवि कुमार, शिव कुमार, अजय प्रजापति, आकाश 1292, मोहित सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह और गुलशन कुमार मौर्य समेत टीम के सदस्य जुटे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान था और इसी सिलसिले में दवाई लेने के लिए घर से निकला था। नहर पुल के पास बाइक, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। परिवार लगातार युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर तथा आसपास के क्षेत्र में प्रदीप की तलाश में जुटी है। युवक के लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, यह उसकी बरामदगी और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।4
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय। बीसलपुर/पीलीभीत | 15 सितंबर 2026 बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी में वर्ष 2021-22 के दौरान बड़ी धनराशि खर्च कर पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी पंचायत सचिवालय आज तक पूरी तरह से क्रियाशील नहीं हो सका है। वर्ष 2026 में भी इसकी स्थिति अधूरी और बदहाल दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय में विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। इसके चलते ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है। सरकार द्वारा पंचायत सचिवालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। लेकिन उगनपुर मरौरी में पंचायत सचिवालय के प्रभावी संचालन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत सचिवालय का निर्माण सरकारी धनराशि से कराया गया है, तो उसका निर्धारित उद्देश्य भी धरातल पर दिखाई देना चाहिए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, खर्च हुई धनराशि तथा पंचायत सचिवालय के संचालन की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों तक अपनी नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और पंचायत सचिवालय को पूरी तरह से संचालित कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।1
- बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/ Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/1
- *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर जनसुनवाई में शिकायत, जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत को भेजा मामला बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर गांव निवासी आदित्य भारद्वाज द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पंचायत सहायक आवेश कश्यप की कार्यप्रणाली से संबंधित कई बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने परिवार के छह सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत सहायक से केवाईसी कराई थी। आरोप है कि चार सदस्यों की केवाईसी के लिए प्रति सदस्य 100 रुपये के हिसाब से कुल 400 रुपये नकद लिए गए तथा दो अन्य सदस्यों की केवाईसी के लिए भी धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य सही एवं पूर्ण रूप से नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत में पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत सहायक द्वारा पद पर कार्यरत रहते हुए गांव में निजी जन सेवा केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित नियमों के तहत इसकी जांच कराने तथा यह सत्यापित करने की मांग की है कि निजी जन सेवा केंद्र संचालन के साथ पंचायत सहायक के दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ समय पूर्व पंचायत सहायक आवेश कश्यप के घर से नाराज होकर कहीं चले जाने पर उनके पिता द्वारा थाना भमोरा में गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। शिकायतकर्ता ने इसी अवधि के दौरान पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थिति, पंचायत संबंधी कार्यों के निष्पादन और मानदेय भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित अवधि की उपस्थिति पंजिका, कार्य निष्पादन संबंधी रिकॉर्ड, मानदेय भुगतान तथा उपस्थिति के सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। आदित्य भारद्वाज ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ग्राम पंचायत हर्रामपुर से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपनी बात साझा की तो उनके अनुसार पंचायत सहायक द्वारा उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह ग्राम हर्रामपुर के निवासी और मतदाता हैं। उनके पास ग्रुप से हटाए जाने से संबंधित स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित होने की बात कही गई है। हालांकि संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप की प्रकृति, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों को जोड़ने या हटाने के नियम भी जांच का विषय हो सकते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत अब जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को जांच की कार्रवाई का इंतजार है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्थलीय जांच कराकर उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों का परीक्षण करने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।3
- राजकुमार ‘राजू’ ने लुकटिहाई में लगाई PDA पंचायत, 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील1