धनबाद जिला भाजपा के संगठन में जनप्रतिनिधि हावी हो रहे है तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है, साथ ही बाघमारा विधायक पर भी कही कई बातें, उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा क पुर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। धनबाद जिला भाजपा के संगठन में जनप्रतिनिधि हावी हो रहे है तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा क पुर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पद पर कुर्मी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए कुर्मी समुदाय के व्यक्ति को स्थान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से मांग करते है कि उनकी बातों पर ध्यान देते हुए इस मामले में वरीय पदाधिकारी उचित निर्णय ले। उन्होने कहा कि पिछली बार वह मंडल अध्यक्ष बन थे, लेकिन उनहोंने कमिटि का विस्तार करने नहीं दिया। उन्होंने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पर आरोप लगाया कि उन्हीं के इशारें पर संगठन में इस तरह का कार्य हो रहा है। वे सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को ही संगठन में पद दिला रहे है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी जाति एवं सभी वर्ग के लोगों को लेकर चलने से ही संगठन मजबुत होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही रहकर संगठन को मजबुत करने का का कार्य करते रहेंगे।
धनबाद जिला भाजपा के संगठन में जनप्रतिनिधि हावी हो रहे है तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है, साथ ही बाघमारा विधायक पर भी कही कई बातें, उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा क पुर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। धनबाद जिला भाजपा के संगठन में जनप्रतिनिधि हावी हो रहे है तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा क पुर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पद पर कुर्मी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए कुर्मी समुदाय के व्यक्ति को स्थान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से मांग करते है कि उनकी बातों पर ध्यान देते हुए इस मामले में वरीय पदाधिकारी उचित निर्णय ले। उन्होने कहा कि पिछली बार वह मंडल अध्यक्ष बन थे, लेकिन उनहोंने कमिटि का विस्तार करने नहीं दिया। उन्होंने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पर आरोप लगाया कि उन्हीं के इशारें पर संगठन में इस तरह का कार्य हो रहा है। वे सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को ही संगठन में पद दिला रहे है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी जाति एवं सभी वर्ग के लोगों को लेकर चलने से ही संगठन मजबुत होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही रहकर संगठन को मजबुत करने का का कार्य करते रहेंगे।
- पाक महीना रमज़ान महीने की बरकतों के बीच गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह स्थित अब्दुल हक कोम्प्लेक्स में रविवार कि शाम लगभग 6 बजे भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलाके में भाईचारे, एकता और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। इफ्तार पार्टी में लगभग सौ से रोज़ेदारों ने शिरकत कर एक साथ रोज़ा खोला। पूरे माहौल में दुआओं, इबादत और रमज़ान की रूहानी फिज़ा का एहसास साफ दिखाई दे रहा था। इस आयोजन में फकीरडीह नौजवान कमेटी की ओर से रोज़ेदारों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। मीडिया को जानकारी देते हुए फकीरडीह नौजवान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना है, ताकि समाज में नफरत को खत्म किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे आयोजन हर जगह होने चाहिए, जिससे इस पाक महीने में अमन और भाईचारे का पैगाम लोगों तक पहुंचे1
- *20 लाख के DMFT फण्ड से होगा सम्बन्धपुर स्थित खास बांध का जीर्णोद्धार, जिप सदस्य एवं अन्य ने किया शिलान्यास* एंकर:-निरसा प्रखंड अंतर्गत सम्बन्धपुर गाँव स्थित ख़ास बांध का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास रविवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में जिप सदस्य दिपाली रुहीदास एवं भाकपा-माले नेता टूटून मुख़र्जी ने नारियल फोड़कर किया जानकारी देते हुए जिप सदस्य दिपाली रुहीदास एवं भाकपा-माले नेता टूटून मुख़र्जी ने बताया कि निरसा विधायक अरुप चटर्जी का हमेशा प्रयास रहा है कि क्षेत्र में पानी सम्बन्धी समस्या न रहे और ग्रामीणों के लिए हर वक्त जल उपलब्ध रहे क्यूंकि गर्मी का मौसम आ रहा है और कई स्थान ऐसे है जहाँ पानी की किल्लत रहती है इन्ही सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए निरसा विधायक लगातार प्रयासरत है कि पानी की समस्या क्षेत्र से दूर हो जाए और जनता को निर्वाध रूप से जल मिले मौक़े पर जिप सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ रुहीदास, उपमुखिया मनोज सिंह एवं काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे बाइट-दिपाली रुहीदास, जिप सदस्य बाइट-टूटून मुख़र्जी9
- निरसा(धनबाद)। निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में शीतल पूजा के उपलक्ष में लगे मेला घूमने गए गोपालगंज निवासी 19 वर्षीय बिट्टू धीवर की पांड्रा गांव निवासी अरूप धीवर, विक्रम धीवर, मलिंगा बाउरी एवं तीन अज्ञात युवकों ने एमपीएल प्लांट जाने वाले रेलवे लाइन के पुलिया के नीचे से बहने वाले जोरिया में पीट-पीटकर तथा डुबोकर कर बुधवार की रात्रि हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक के स्वजनों द्वारा निरसा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के फुफरे भाई पांड्रा निवासी रोहित धीवर ने बताया कि मैं एवं अरूप धीवर दोनों पोद्दारडीह हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा देने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरबा हाई स्कूल गए हुए थे। इस दौरान अरुप धीवर के साथ नोक झोंक हुई थी। बुधवार की रात्रि मैं अपने ममेरे भाई के साथ मेला देखने जा रहा था। वहीं अरुप अपने साथियों के साथ लौट रहा था। एमपीएल रेलवे प्लांट जाने वाले रेलवे लाइन के पुलिया के समक्ष हम लोगों के साथ मारपीट करने लगा। उन लोगों ने बिट्टू धीवर की हरदम पिटाई करने के बाद उसे वहां से बहने वाली जोरिया (नाला) में डुबो डुबोकर मारने लगा। उपरोक्त तीनों के साथ अन्य भी तीन युवक थे जिन्हें मैं शक्ल से पहचान सकता हूं। मैं मामले की जानकारी मोबाइल पर अपने घर वालों को दी। घर वाले पहुंचने उसके पूर्व ही वह लोग भाग निकले। घायल बिट्टू को लेकर हम लोग अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।4
- विधायकों को 20-20 डिसमिल जमीन देने के बदले सरकार को जनता के बारे सोंचना चाहिए|1
- देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत ग्राम ढीबा में श्री श्री 108 मां काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने पड़ुवा नदी से जल भरकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा डीजे और पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों के साथ यात्रा मां काली मंदिर प्रांगण तक पहुंची। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। रास्ते में पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में वासुदेव मंडल अपनी पत्नी गायत्री कुमारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे-पीछे कन्याओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार के साथ भव्य कलश यात्रा आगे बढ़ती रही। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भक्ति जागरण का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। रविवार की रात प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं सोमवार को अनु दुबे और सावंत लाख भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को किशोर बाबा और सुरभि सिंह द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर पूजा समिति द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व निर्धारित थी। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।1
- डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने झारखण्ड पुलिस भर्ती को लेकर सदन मे उठाया सवाल....1
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव से पूर्व राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार की शाम नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों में से करीब 45 पार्षद सिंह मेंशन आवास पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने मेयर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए एकजुट होकर शहर के विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई सूत्रो के हवाले से वार्ड नंबर सात के पार्षद अरुण चौहान होंगे अगले डिप्टी मेयर सिंह मैनसन में सभी पार्षदों ने जताई अपनी सहमति। पार्षदों ने कहा कि धनबाद शहर के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे और विकास के कारवां को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले सभी पार्षद आपसी सहमति से किसी एक उम्मीदवार पर निर्णय लेने की दिशा में प्रयासरत हैं, ताकि नगर निगम में समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति दी जा सके। वहीं मेयर संजीव सिंह ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सभी की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद जिस उम्मीदवार को डिप्टी मेयर के रूप में चुनेंगे, उन्हें उनका पूरा समर्थन और विश्वास प्राप्त होगा। मेयर ने कहा कि नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि राजनीति से ऊपर उठकर धनबाद के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें, ताकि शहर को नई दिशा और गति मिल सके।1
- केएमसीएल के बंद गोदाम में सुबह बुझी आग शाम को फिर भड़की, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा। कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिन्हा होमियो क्लिनिक के समीप स्थित केएमसीएल के बंद पड़े गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मैथन से पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन शाम होते ही गोदाम में फिर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति को लेकर चिंता जताने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस गोदाम में पहले भी आग लग चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों की हरकत के कारण यह घटना हुई होगी। बताया जाता है कि बंद पड़े इस गोदाम में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। गोदाम के अंदर केएमसीएल के प्लांट से संबंधित लकड़ी और रबर जैसे ज्वलनशील सामान भी रखे हुए हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई। इधर, बीती रात कुमारधुबी चौक स्थित अखिलेश फ्लॉवर दुकान में भी असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी। हालांकि कुमारधुबी पुलिस की तत्परता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।9