logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फकीरडीह स्थित अब्दुल हक कोम्प्लेक्स में 25वीं रमज़ान पर हुआ भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन सौ से अधिक रोज़ेदारों ने एक साथ इफ्तार कर खोला रोज़ा पाक महीना रमज़ान महीने की बरकतों के बीच गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह स्थित अब्दुल हक कोम्प्लेक्स में रविवार कि शाम लगभग 6 बजे भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलाके में भाईचारे, एकता और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। इफ्तार पार्टी में लगभग सौ से रोज़ेदारों ने शिरकत कर एक साथ रोज़ा खोला। पूरे माहौल में दुआओं, इबादत और रमज़ान की रूहानी फिज़ा का एहसास साफ दिखाई दे रहा था। इस आयोजन में फकीरडीह नौजवान कमेटी की ओर से रोज़ेदारों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। मीडिया को जानकारी देते हुए फकीरडीह नौजवान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना है, ताकि समाज में नफरत को खत्म किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे आयोजन हर जगह होने चाहिए, जिससे इस पाक महीने में अमन और भाईचारे का पैगाम लोगों तक पहुंचे

4 hrs ago
user_मो० फारुख (पत्रकार)
मो० फारुख (पत्रकार)
Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
4 hrs ago

फकीरडीह स्थित अब्दुल हक कोम्प्लेक्स में 25वीं रमज़ान पर हुआ भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन सौ से अधिक रोज़ेदारों ने एक साथ इफ्तार कर खोला रोज़ा पाक महीना रमज़ान महीने की बरकतों के बीच गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह स्थित अब्दुल हक कोम्प्लेक्स में रविवार कि शाम लगभग 6 बजे भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलाके में भाईचारे, एकता और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। इफ्तार पार्टी में लगभग सौ से रोज़ेदारों ने शिरकत कर एक साथ रोज़ा खोला। पूरे माहौल में दुआओं, इबादत और रमज़ान की रूहानी फिज़ा का एहसास साफ दिखाई दे रहा था। इस आयोजन में फकीरडीह नौजवान कमेटी की ओर से रोज़ेदारों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। मीडिया को जानकारी देते हुए फकीरडीह नौजवान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना है, ताकि समाज में नफरत को खत्म किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे आयोजन हर जगह होने चाहिए, जिससे इस पाक महीने में अमन और भाईचारे का पैगाम लोगों तक पहुंचे

More news from झारखंड and nearby areas
  • केएमसीएल के बंद गोदाम में सुबह बुझी आग शाम को फिर भड़की, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा। कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिन्हा होमियो क्लिनिक के समीप स्थित केएमसीएल के बंद पड़े गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मैथन से पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन शाम होते ही गोदाम में फिर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति को लेकर चिंता जताने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस गोदाम में पहले भी आग लग चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों की हरकत के कारण यह घटना हुई होगी। बताया जाता है कि बंद पड़े इस गोदाम में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। गोदाम के अंदर केएमसीएल के प्लांट से संबंधित लकड़ी और रबर जैसे ज्वलनशील सामान भी रखे हुए हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई। इधर, बीती रात कुमारधुबी चौक स्थित अखिलेश फ्लॉवर दुकान में भी असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी। हालांकि कुमारधुबी पुलिस की तत्परता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
    9
    केएमसीएल के बंद गोदाम में सुबह बुझी आग शाम को फिर भड़की, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा।
कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिन्हा होमियो क्लिनिक के समीप स्थित केएमसीएल के बंद पड़े गोदाम में  अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मैथन से पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन शाम होते ही गोदाम में फिर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति को लेकर चिंता जताने लगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस गोदाम में पहले भी आग लग चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों की हरकत के कारण यह घटना हुई होगी। बताया जाता है कि बंद पड़े इस गोदाम में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। गोदाम के अंदर केएमसीएल के प्लांट से संबंधित लकड़ी और रबर जैसे ज्वलनशील सामान भी रखे हुए हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई।
इधर, बीती रात कुमारधुबी चौक स्थित अखिलेश फ्लॉवर दुकान में भी असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी। हालांकि कुमारधुबी पुलिस की तत्परता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Adarsh gupta
    1
    Post by Adarsh gupta
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • धनबाद जिला भाजपा के संगठन में जनप्रतिनिधि हावी हो रहे है तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा क पुर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पद पर कुर्मी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए कुर्मी समुदाय के व्यक्ति को स्थान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से मांग करते है कि उनकी बातों पर ध्यान देते हुए इस मामले में वरीय पदाधिकारी उचित निर्णय ले। उन्होने कहा कि पिछली बार वह मंडल अध्यक्ष बन थे, लेकिन उनहोंने कमिटि का विस्तार करने नहीं दिया। उन्होंने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पर आरोप लगाया कि उन्हीं के इशारें पर संगठन में इस तरह का कार्य हो रहा है। वे सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को ही संगठन में पद दिला रहे है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी जाति एवं सभी वर्ग के लोगों को लेकर चलने से ही संगठन मजबुत होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही रहकर संगठन को मजबुत करने का का कार्य करते रहेंगे।
    1
    धनबाद जिला भाजपा के संगठन में जनप्रतिनिधि हावी हो रहे है तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा क पुर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पद पर कुर्मी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए कुर्मी समुदाय के व्यक्ति को स्थान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से मांग करते है कि उनकी बातों पर ध्यान देते हुए इस मामले में वरीय पदाधिकारी उचित निर्णय ले। उन्होने कहा कि पिछली बार वह मंडल अध्यक्ष बन थे, लेकिन उनहोंने कमिटि का विस्तार करने नहीं दिया। उन्होंने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पर आरोप लगाया कि उन्हीं के इशारें पर संगठन में इस तरह का कार्य हो रहा है। वे सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को ही संगठन में पद दिला रहे है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी जाति एवं सभी वर्ग के लोगों को लेकर चलने से ही संगठन मजबुत होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही रहकर संगठन को मजबुत करने का का कार्य करते रहेंगे।
    user_Raushan Journalist 9471123459
    Raushan Journalist 9471123459
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के, मौके पर होटल हिल व्यू में झारखंड सूड़ी समाज महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीना मंडल के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर समाज में शिक्षा, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, संस्कृति तथा सोशल मीडिया में महिला जागरूकता का कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल समाज की महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के, मौके पर होटल हिल व्यू में झारखंड सूड़ी समाज महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीना मंडल के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
मौके पर समाज में शिक्षा, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, संस्कृति तथा सोशल मीडिया में महिला जागरूकता का कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल समाज की महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत ग्राम ढीबा में श्री श्री 108 मां काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने पड़ुवा नदी से जल भरकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा डीजे और पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों के साथ यात्रा मां काली मंदिर प्रांगण तक पहुंची। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। रास्ते में पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में वासुदेव मंडल अपनी पत्नी गायत्री कुमारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे-पीछे कन्याओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार के साथ भव्य कलश यात्रा आगे बढ़ती रही। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भक्ति जागरण का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। रविवार की रात प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं सोमवार को अनु दुबे और सावंत लाख भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को किशोर बाबा और सुरभि सिंह द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर पूजा समिति द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व निर्धारित थी। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
    1
    देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत ग्राम ढीबा में श्री श्री 108 मां काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने पड़ुवा नदी से जल भरकर कलश यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा डीजे और पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों के साथ यात्रा मां काली मंदिर प्रांगण तक पहुंची। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। रास्ते में पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में वासुदेव मंडल अपनी पत्नी गायत्री कुमारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे-पीछे कन्याओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार के साथ भव्य कलश यात्रा आगे बढ़ती रही।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भक्ति जागरण का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। रविवार की रात प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं सोमवार को अनु दुबे और सावंत लाख भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को किशोर बाबा और सुरभि सिंह द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर पूजा समिति द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व निर्धारित थी। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • निरसा प्रखंड अंतर्गत सम्बन्धपुर गांव स्थित खास बांध के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास रविवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य दिपाली रुहीदास एवं भाकपा माले नेता टूटून मुखर्जी ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।
    1
    निरसा प्रखंड अंतर्गत सम्बन्धपुर गांव स्थित खास बांध के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास रविवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य दिपाली रुहीदास एवं भाकपा माले नेता टूटून मुखर्जी ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।
    user_Ranjan Mitra
    Ranjan Mitra
    Local News Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार जामताड़ा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नारायणपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा छामोली टुडू (पिता–वीर टुडू, निवासी–ग्राम कुमार पहाड़ी) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन और वार्डन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शनिवार देर शाम नारायणपुर थाना के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। परिजनों के अनुसार शनिवार को छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने में काफी देर कर दी गई। आरोप है कि छात्रा का भाई सुबह करीब 11 बजे विद्यालय पहुंचा था, लेकिन उसे मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया और बहन से मिलने नहीं दिया गया। करीब दो घंटे बाद जब वह फिर विद्यालय पहुंचा, तब तक वार्डन और प्रबंधन द्वारा छात्रा को निजी वाहन से नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में करीब आधे घंटे इलाज के बाद छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि नारायणपुर थाना पहुंच गए और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मंत्री इरफान अंसारी रविवार को नारायणपुर थाना पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल दोषी वार्डन पारुल मांझी तथा अन्य संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराने को कहा। मंत्री ने निर्देश दिया कि छात्रा का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा और उसकी रिपोर्ट जांच कमेटी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस घटना को लेकर परिजनों को कुछ संदेह है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता, आवास और पेंशन देने की घोषणा की। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के भाई को विभाग में रोजगार उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेमबेम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी क्यूम अंसारी, थाना प्रभारी मुराद हसन, बीडीओ सह अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
    2
    संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार 
जामताड़ा जिले के  कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नारायणपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा छामोली टुडू (पिता–वीर टुडू, निवासी–ग्राम कुमार पहाड़ी) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन और वार्डन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शनिवार देर शाम नारायणपुर थाना के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
परिजनों के अनुसार शनिवार को छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने में काफी देर कर दी गई। आरोप है कि छात्रा का भाई सुबह करीब 11 बजे विद्यालय पहुंचा था, लेकिन उसे मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया और बहन से मिलने नहीं दिया गया। करीब दो घंटे बाद जब वह फिर विद्यालय पहुंचा, तब तक वार्डन और प्रबंधन द्वारा छात्रा को निजी वाहन से नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में करीब आधे घंटे इलाज के बाद छात्रा की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि नारायणपुर थाना पहुंच गए और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मंत्री इरफान अंसारी रविवार को नारायणपुर थाना पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल दोषी वार्डन पारुल मांझी तथा अन्य संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराने को कहा।
मंत्री ने निर्देश दिया कि छात्रा का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा और उसकी रिपोर्ट जांच कमेटी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस घटना को लेकर परिजनों को कुछ संदेह है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता, आवास और पेंशन देने की घोषणा की। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के भाई को विभाग में रोजगार उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेमबेम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी क्यूम अंसारी, थाना प्रभारी मुराद हसन, बीडीओ सह अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.