#धनबाद कतरास में बनने वाले अंतरराज्यीय बस स्टैंड का विरोध क्यों? समाजसेवियों ने उठाए कई सवाल #झारखंड विधानसभा के सत्र में झरिया विधायक रागनी सिंह ने किया था कतरास में बन रहे अंतराज्यीय बस स्टैंड का विरोध। कतरास/धनबाद: धनबाद जिले के कतरास में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस स्टैंड को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध और समर्थन की चर्चा तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर कतरास के समाजसेवी राजेश स्वर्णकार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बस स्टैंड का विरोध करने वाले नेताओं पर सवाल खड़े किए। समाजसेवी का कहना है कि कतरास में अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, व्यापार बढ़ेगा और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहा है तो हमलोग उनका विरोध करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि कतरास और आसपास के इलाकों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलनी चाहिए। बस स्टैंड बनने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। समाजसेवी ने स्थानीय वार्ड पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने की अपील की है, ताकि जनता को सच्चाई पता चल सके कि विकास कार्यों में आखिर बाधा कौन बन रहा है। #Dhanbad #Katras #BusStand #JharkhandNews #KatrasNews #LocalPolitics #Development #JharkhandDastakNews

- ईद और रामनवमी के मद्देनजर क़ो लेकर पुलिस कमर कस कर तैयार दिख रही है.इसी कड़ी क़ो लेकर कतरास थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक की गई है.बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की है.बैठक मे उपस्थित सभी वक्ताओ ने अपना विचार रखा, साथ इस बैठक मे ट्रैफिक की समस्या छाया रहा. वही मिडिया से बातचीत मे थाना प्रभारी ने कहा है की ईद और रामनवमी पर्व क़ो आपसी भाई चारे के साथ मनाये.शहर क़ो जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सभी से अपील की है. सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पुलिस अपना काम करेंगी.1
- Post by Adarsh gupta1
- धनबाद जिला भाजपा के संगठन में जनप्रतिनिधि हावी हो रहे है तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा क पुर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पद पर कुर्मी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए कुर्मी समुदाय के व्यक्ति को स्थान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से मांग करते है कि उनकी बातों पर ध्यान देते हुए इस मामले में वरीय पदाधिकारी उचित निर्णय ले। उन्होने कहा कि पिछली बार वह मंडल अध्यक्ष बन थे, लेकिन उनहोंने कमिटि का विस्तार करने नहीं दिया। उन्होंने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पर आरोप लगाया कि उन्हीं के इशारें पर संगठन में इस तरह का कार्य हो रहा है। वे सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को ही संगठन में पद दिला रहे है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी जाति एवं सभी वर्ग के लोगों को लेकर चलने से ही संगठन मजबुत होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही रहकर संगठन को मजबुत करने का का कार्य करते रहेंगे।1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के, मौके पर होटल हिल व्यू में झारखंड सूड़ी समाज महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीना मंडल के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर समाज में शिक्षा, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, संस्कृति तथा सोशल मीडिया में महिला जागरूकता का कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल समाज की महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.1
- भूली,आजादनगर में भाईचारे की मिसाल, जरूरतमंदों तक पहुंची ईद की खुशियां।1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by Niraj Kumar1