नांगल शेरपुर में सीएम के प्रस्तावित दौरे की व्यवस्थाओं का कृषि मंत्री ने लिया जायजा करौली/बालघाट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को करौली जिले के उपखंड टोडाभीम के गांव नांगल शेरपुर में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर बाद करीब 4-5 बजे मंत्री मीणा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव नांगल शेरपुर पहुंचे जहां उन्होंने भैराय माता के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सीएम के संभावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब 1 घंटे चली बैठक में व्यवस्थाओं के संदर्भ में बिंदुवार चर्चा की। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, किसान सम्मेलन में भाग लेने वाले महिला पुरुषों के लिए बैठक व्यवस्था सहित छाया,पानी आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बालघाट में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देशदिए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ सामंजस्य से स्थापित कर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसके बाद डॉ मीणा ने मुख्यमंत्री की सभा के लिए गुढ़ाचंद्रजी रोड पर बस स्टैंड के पास जगह चिंहित की । सभा स्थल से करीब 500 मीटर दूर बालघाट रोड पर हेलीपैड तैयार होगा। जहां से 1100 महिलाएं मंगल कलश सजाकर मुख्यमंत्री को सभा स्थल तक लेकर जायेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग बीस हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य आयोजन समिति द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके लिए बालघाट, टोडाभीम, नादौती सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सोपी गई है। इस दौरान एसडीएम अमन चौधरी, डीएसपी मुरारी लाल मीणा, तहसीलदार श्रीराम मीणा, थानाधिकारी महेश कुमार मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवीसहाय मीणा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

- करौली/बालघाट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को करौली जिले के उपखंड टोडाभीम के गांव नांगल शेरपुर में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर बाद करीब 4-5 बजे मंत्री मीणा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव नांगल शेरपुर पहुंचे जहां उन्होंने भैराय माता के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सीएम के संभावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब 1 घंटे चली बैठक में व्यवस्थाओं के संदर्भ में बिंदुवार चर्चा की। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, किसान सम्मेलन में भाग लेने वाले महिला पुरुषों के लिए बैठक व्यवस्था सहित छाया,पानी आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बालघाट में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देशदिए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ सामंजस्य से स्थापित कर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसके बाद डॉ मीणा ने मुख्यमंत्री की सभा के लिए गुढ़ाचंद्रजी रोड पर बस स्टैंड के पास जगह चिंहित की । सभा स्थल से करीब 500 मीटर दूर बालघाट रोड पर हेलीपैड तैयार होगा। जहां से 1100 महिलाएं मंगल कलश सजाकर मुख्यमंत्री को सभा स्थल तक लेकर जायेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग बीस हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य आयोजन समिति द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके लिए बालघाट, टोडाभीम, नादौती सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सोपी गई है। इस दौरान एसडीएम अमन चौधरी, डीएसपी मुरारी लाल मीणा, तहसीलदार श्रीराम मीणा, थानाधिकारी महेश कुमार मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवीसहाय मीणा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।1
- टैडाभीम थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया थाना अधिकारी सूणी लाल शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मूखबिर सूचना पर नोविश्वा रोड टोडाभीम से स्मैक तस्कर श्यामसुन्दर पुत्र पप्पूसिंह मीना निवासी तांताकुआ को गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से 1.56 ग्राम अवैध स्मैक को जप्त किया गया।1
- पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव नही कराए जाने के खिलाफ संगठन बठाओ लोकतंत्र बचाओ की ग्राम पंचायत व मंडल तलावड़ा कुनकटा कलाँ वाड कलाँ नुक्कड़ सभा अभियान मच्छीपुरा में किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नुक्कड़ सभा की गई हिम्मत सिंह जी विस्तार से अपनी कार्यकारिणी समझाया जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद थे पी सी सी सदस्य मुकेश शर्मा दीपचंद जागिड़ पुष्पेन्द्र मीनापाड़ा रुपचन्द सैनी एडवोकेट प्यारेलाल मीना सत्यनारायण गुर्जर बुधराम खटाना राजूलाल सैनी जगदीश सैनी दिनेश सैनी जगदीश राजावत लेखराज रेगर प्यारेलाल नारायणपुर प्रकाश सैनी1
- लोहे के पोल में करंट, लाइनमैन नहीं आता ड्यूटी पर, नहीं रखता विद्युत लाइनों का रखरखाव, चार आज रात में एक कल गाय की हुई मौत पटोंदा रेलवे स्टेशन स्कूल के पीछे रामा जाट के खेत में है ये पुराना लोहे का पोल1
- पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव नही कराए जाने के खिलाफ संगठन बठाओ लोकतंत्र बचाओ की ग्राम पंचायत व मंडल तलावड़ा कुनकटा कलाँ वाड कलाँ नुक्कड़ सभा अभियान मच्छीपुरा में किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नुक्कड़ सभा की गई हिम्मत सिंह जी विस्तार से अपनी कार्यकारिणी समझाया जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद थे पी सी सी सदस्य मुकेश शर्मा दीपचंद जागिड़ पुष्पेन्द्र मीनापाड़ा रुपचन्द सैनी एडवोकेट प्यारेलाल मीना सत्यनारायण गुर्जर बुधराम खटाना राजूलाल सैनी जगदीश सैनी दिनेश सैनी जगदीश राजावत लेखराज रेगर प्यारेलाल नारायणपुर प्रकाश सैनी 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 20261
- Post by Anil Kumar journalist1
- :- नन्हें बच्चों व शिक्षको ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली:- बरनाला :- तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में नवीन सत्र 2026-27 में नामांकन वृद्धि हेतु गांव के मुख्य मार्गों से प्रवेश रैली निकाली। संस्था प्रधान कांजी बैरवा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय मे बच्चों के प्रवेश हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने वास्ते रैली निकाली गई। विभागीय कैलेण्डर केअनुरुप शिक्षको द्वारा हाऊस - होल्ड सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर मां शारदे की वंदना के पश्चात सभी बच्चों के अक्षत -तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों ने शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर व सरकारी विद्यालय में आओ , नि: शुल्क शिक्षा पाओ , पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी आदि नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। प्रभारी शिक्षक कालूराम प्रजापत व साथी शिक्षको ने रैली के दौरान अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में प्राप्त सरकारी योजनाओं व सुविधाओ की जानकारी देकर प्रवेश हेतु प्रेरित किया।रैली के दौरान बच्चों को रूकमकेश मीना व हेमराज प्रजापत द्वारा मिठाई वितरण की। रामहरि घुणावत द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर शिक्षक मोहनलाल ढोली, अर्जुन लाल यादव, सिराज खान,राजेंद्र यादव और बच्चे उपस्थित रहे।1
- करौली जिला मुख्यालय पर रसद विभाग ने अवैध रूप से गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग की सूचना पर छापामार कार्यवाही करने के दौरान करौली शहर के मासलपुर चुगीं स्थित अरावली नगर क्षेत्र में एक अड्डे पर छापा मारकर 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। वही छापामारी के दौरान विभाग ने मौके से गैस भरने की मोटर, अन्य उपकरण व नापतोल का कांटा भी बरामद किया गया। जिला रसद अधिकारी हितेश मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की शुक्रवार को की गई। विभाग को सूचना मिली के मुताबिक एक ऑटो-टेंपो के माध्यम से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य शहर में चलने की भनक पर छापामार कार्यवाही के लिए गठित टीम ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रसद विभाग की टीम मौके पर पहुंच छापा डाला। टीम को देखते ही अवैध रिफिलिंगकर्ता शख्स मौके से फरार होने में सफल हो गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार, हरविंदर शर्मा और ऋषिकेश मीणा सहित अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे। जिला रसद अधिकारी हितेश मीणा ने बताया कि अवैध रिफिलिंग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर सुरक्षा पर खतरा भी है। इस मामले में करौली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अवैध रिफिलिंग करने का मामला दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के प्रयास शुरू कर दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।1