टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक शाहजहांपुर: सामाजिक संस्था भोर फाउंडेशन की ओर से तिलहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तपेदिक (टीबी) के मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान मरीजों को बीमारी से बचाव और उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज और संतुलित आहार से टीबी जैसी बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्र, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, संस्था की अध्यक्ष स्वाति सिंह, श्वेता सक्सेना, निशांत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

- शाहजहांपुर में आरसी मिशन क्षेत्र के रिलायंस टाउनशिप के सामने एक भीषण सड़क हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।1
- जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी गिरफ्तार1
- शाहजहाँपुर: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में2
- *“थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित अपराधी/वारंटी’ के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर, संबंधित वाद सं0 1591/10 धारा 3/7 ई०सी० एक्ट, नियत तिथि 04.04.2026, माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-16 शाहजहाँपुर द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में दिनांक 09.03.2026 को समय 20:05 बजे थाना तिलहर के सामने रोड के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।3
- Post by विवेक मिश्र1
- Hs tv चैनल में जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 94509061221
- जनपद शाहजहांपुर विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने जनसुनवाई की।2
- शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने वांछित वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1591/10 धारा 3/7 ईसी एक्ट में माननीय न्यायालय एसीजेएम कक्ष संख्या-16 शाहजहांपुर द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को 09 मार्च 2026 को रात 8:05 बजे थाना तिलहर के सामने सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।2