logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोपाल में ई-20 (एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल के उपयोग के बाद से पुराने वाहनों में खराबी आने की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी गई है। कई वाहन मालिक अपने वाहनों में इंजन संबंधी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या के सामने आने के बाद अब प्रशासन और विशेषज्ञों ने इस पूरे मामले पर विस्तार से अध्ययन करने की आवश्यकता जताई है।

12 hrs ago
user_Ravindra
Ravindra
Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

भोपाल में ई-20 (एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल के उपयोग के बाद से पुराने वाहनों में खराबी आने की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी गई है। कई वाहन मालिक अपने वाहनों में इंजन संबंधी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या के सामने आने के बाद अब प्रशासन और विशेषज्ञों ने इस पूरे मामले पर विस्तार से अध्ययन करने की आवश्यकता जताई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भोपाल में ई-20 (एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल के उपयोग के बाद से पुराने वाहनों में खराबी आने की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी गई है। कई वाहन मालिक अपने वाहनों में इंजन संबंधी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या के सामने आने के बाद अब प्रशासन और विशेषज्ञों ने इस पूरे मामले पर विस्तार से अध्ययन करने की आवश्यकता जताई है।
    1
    भोपाल में ई-20 (एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल के उपयोग के बाद से पुराने वाहनों में खराबी आने की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी गई है। कई वाहन मालिक अपने वाहनों में इंजन संबंधी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या के सामने आने के बाद अब प्रशासन और विशेषज्ञों ने इस पूरे मामले पर विस्तार से अध्ययन करने की आवश्यकता जताई है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महुआ मोइत्रा ने ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर पत्रकारों का सामना किया। इस दौरान पत्रकारों के मुखातिब होते हुए उन्होंने कई पोस्ट के जवाब दिए।
    1
    महुआ मोइत्रा ने ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर पत्रकारों का सामना किया। इस दौरान पत्रकारों के मुखातिब होते हुए उन्होंने कई पोस्ट के जवाब दिए।
    user_JONOMON KHOBOR
    JONOMON KHOBOR
    Guna, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के गुना में नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" विशेष अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया है। भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह राज्यव्यापी अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गुना पुलिस ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर गुना पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जिला पुलिस और एसएएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सामूहिक शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस लाइन से एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली जेल रोड, अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा और स्टेशन तिराहा होते हुए जयस्तंभ चौराहा तक पहुंची, जिसमें बैनरों और तख्तियों के माध्यम से नगरवासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, डीएसपी यातायात श्री मुकेश दीक्षित, प्रभारी सीएसपी श्री आनंद राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। आने वाले दिनों में गुना पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में संवाद, रैलियों और जनसंपर्क के जरिए युवाओं को नशे के सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। गुना पुलिस का संकल्प इस अभियान को एक व्यापक जनआंदोलन बनाकर समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवनशैली की ओर ले जाना है, क्योंकि "नशे से दूरी है जरूरी — स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की यही है सच्ची तैयारी।"
    3
    मध्य प्रदेश के गुना में नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" विशेष अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया है। भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह राज्यव्यापी अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गुना पुलिस ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर गुना पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जिला पुलिस और एसएएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सामूहिक शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस लाइन से एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली जेल रोड, अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा और स्टेशन तिराहा होते हुए जयस्तंभ चौराहा तक पहुंची, जिसमें बैनरों और तख्तियों के माध्यम से नगरवासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, डीएसपी यातायात श्री मुकेश दीक्षित, प्रभारी सीएसपी श्री आनंद राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। आने वाले दिनों में गुना पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में संवाद, रैलियों और जनसंपर्क के जरिए युवाओं को नशे के सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। गुना पुलिस का संकल्प इस अभियान को एक व्यापक जनआंदोलन बनाकर समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवनशैली की ओर ले जाना है, क्योंकि "नशे से दूरी है जरूरी — स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की यही है सच्ची तैयारी।"
    user_पत्रकार राजा हतम वेग
    पत्रकार राजा हतम वेग
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंद पड़ी नारायणपुरा शुगर फैक्ट्री को पुनः संचालित करने की दिशा में प्रशासन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को फैक्ट्री का विस्तृत निरीक्षण कर उसकी वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले फैक्ट्री के कार्यालय के अभिलेखों को देखा और वहां पहले काम कर चुके कर्मचारियों से संचालन व्यवस्था, वर्तमान स्थिति व उत्पादन क्षमता पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण कर उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों और पावर हाउस का भी बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर कन्याल ने फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने के लिए दो विकल्पों पर गंभीरता से काम करने की बात कही है। पहले विकल्प के तहत वर्तमान मशीनों और संसाधनों का पुनरुद्धार कर संचालन शुरू किया जा सकता है, जबकि दूसरे विकल्प में आधुनिक तकनीक के आधार पर नया संयंत्र स्थापित किया जा सकता है। इन दोनों विकल्पों की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता की जांच के लिए कलेक्टर ने जिला पंजीयक सहकारी संस्थाएं (डीआरसीएस) को सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंद पड़ी नारायणपुरा शुगर फैक्ट्री को पुनः संचालित करने की दिशा में प्रशासन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को फैक्ट्री का विस्तृत निरीक्षण कर उसकी वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले फैक्ट्री के कार्यालय के अभिलेखों को देखा और वहां पहले काम कर चुके कर्मचारियों से संचालन व्यवस्था, वर्तमान स्थिति व उत्पादन क्षमता पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण कर उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों और पावर हाउस का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

कलेक्टर कन्याल ने फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने के लिए दो विकल्पों पर गंभीरता से काम करने की बात कही है। पहले विकल्प के तहत वर्तमान मशीनों और संसाधनों का पुनरुद्धार कर संचालन शुरू किया जा सकता है, जबकि दूसरे विकल्प में आधुनिक तकनीक के आधार पर नया संयंत्र स्थापित किया जा सकता है। इन दोनों विकल्पों की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता की जांच के लिए कलेक्टर ने जिला पंजीयक सहकारी संस्थाएं (डीआरसीएस) को सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • सागर जिले की बीना कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए बने टीनशेडों पर व्यापारियों के कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्रवाई न होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर उग्र प्रदर्शन किया। हालांकि, मंडी प्रशासन द्वारा सात दिनों के भीतर कब्जा हटाने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने ताला खोल दिया और आंदोलन को स्थगित कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष सीताराम ठाकुर और जिला अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मंडी परिसर में प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का आरोप है कि किसानों की उपज को धूप और बारिश से बचाने के लिए बनाए गए तीन टीनशेडों पर लंबे समय से कुछ व्यापारियों का कब्जा है, जिससे किसानों को अपनी उपज खुले में रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने पहले एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि टीनशेड खाली नहीं कराए गए तो मंडी के मुख्य गेट पर तालाबंदी की जाएगी। अपनी इसी चेतावनी के तहत बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसान नेताओं और किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शाम को मंडी प्रशासन द्वारा सात दिनों के भीतर कथित अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने मंडी का ताला खोल दिया।
    1
    सागर जिले की बीना कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए बने टीनशेडों पर व्यापारियों के कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्रवाई न होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर उग्र प्रदर्शन किया। हालांकि, मंडी प्रशासन द्वारा सात दिनों के भीतर कब्जा हटाने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने ताला खोल दिया और आंदोलन को स्थगित कर दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष सीताराम ठाकुर और जिला अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मंडी परिसर में प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का आरोप है कि किसानों की उपज को धूप और बारिश से बचाने के लिए बनाए गए तीन टीनशेडों पर लंबे समय से कुछ व्यापारियों का कब्जा है, जिससे किसानों को अपनी उपज खुले में रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने पहले एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि टीनशेड खाली नहीं कराए गए तो मंडी के मुख्य गेट पर तालाबंदी की जाएगी।

अपनी इसी चेतावनी के तहत बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसान नेताओं और किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शाम को मंडी प्रशासन द्वारा सात दिनों के भीतर कथित अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने मंडी का ताला खोल दिया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अनुब्रत मंडल गरियाहाट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात 'नए तृणमूल' के विपक्षी दल के नेता ऋतब्रत बंद्योपाध्याय से हुई।
    1
    अनुब्रत मंडल गरियाहाट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात 'नए तृणमूल' के विपक्षी दल के नेता ऋतब्रत बंद्योपाध्याय से हुई।
    user_JONOMON KHOBOR
    JONOMON KHOBOR
    Guna, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • हरियाणा के रोहतक से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही चार साल की मासूम बच्ची के साथ बेरहमी की हदें पार कर दीं। इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले बच्ची को कई थप्पड़ मारता है, जिससे वह सड़क पर गिर जाती है और फिर वह उसे उठाकर पूरी ताकत से सड़क पर पटक देता है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी पिता शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। उस समय बच्ची की माँ पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी, तो उसने बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। वह तुरंत बच्ची को अपनी गोद में उठाकर अस्पताल ले गई, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की माँग कर रहे हैं। रोहतक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैवान बने पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ बाल उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। यह घटना बच्चों के खिलाफ घरेलू हिंसा और नशे के दुष्प्रभावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
    1
    हरियाणा के रोहतक से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही चार साल की मासूम बच्ची के साथ बेरहमी की हदें पार कर दीं। इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले बच्ची को कई थप्पड़ मारता है, जिससे वह सड़क पर गिर जाती है और फिर वह उसे उठाकर पूरी ताकत से सड़क पर पटक देता है।

बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी पिता शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। उस समय बच्ची की माँ पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी, तो उसने बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। वह तुरंत बच्ची को अपनी गोद में उठाकर अस्पताल ले गई, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की माँग कर रहे हैं। रोहतक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैवान बने पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ बाल उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। यह घटना बच्चों के खिलाफ घरेलू हिंसा और नशे के दुष्प्रभावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.