सेवारत स्वर्णकार संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न रायबरेली : जनपद की ख्याति प्राप्त लब्ध समाजसेवी संस्था सेवारत स्वर्णकार संस्थान का वार्षिकोत्सव रामा कृष्णा इण्टर कालेज के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक सेवा के लिए दो दर्जन विशिष्टजनों एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् जे.पी. त्रिपाठी ने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ हमें शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा समय-समय पर किये जा रहे जनोपयोगी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बधाई दी। संस्थान के संरक्षक भौमेश कुमार ने कहा कि हमें नई पीढ़ी को संस्कारवान एवं सेवारत बनाने के सतत् प्रयास करना है। श्री सोनी ने लोगों का आह्वान किया कि वे तन-मन-धन से समाज सेवा में आगे आएं। संस्थान के अध्यक्ष इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार जाति समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। समाज न केवल परम्परागत आभूषण निर्माण में अग्रणी रहा बल्कि आधुनिक समय में व्यापार, तकनीकी और नवाचार क्षेत्रों मंे भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। श्री स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार समाज को इतिहास में उच्च स्थान प्राप्त है, उन्होनें समाज के लोगों को सामाजिक कार्यो में आगे बढ़-चढ़कर आने की अपील की। संस्थान के महासचिव प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए क्योंकि समाज के विकास, बेहतर शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आवश्यक है, उन्होनें समाज के लोगों से राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 विजय रस्तोगी रस्तोगी एवं सफल संचालन गोविन्द सोनी तथा आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन डा0 सियाराम वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पारसनाथ, पुरुषोत्तम बाबू, केदारनाथ, सतीश चंद्र सोनी, संतोष सोनी, पूर्व अध्यक्ष शिवशरण शरण लाल, सूरज बर्फानी, त्रिलोकी नाथ, अरूण कुमार, राजकुमार सोनी, विशाल नाथ आदि उपस्थित रहे। महिला वर्ग मे श्रीमती मीरा रस्तोगी, ऊषा सोनी, सुकीर्ति वर्मा ने संयुक्त होली गीत, भजन आदि प्रस्तुत किए।

- ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी2
- Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha2
- Post by Devendra Kumar1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर की सीमा से जुड़े एक गांव निवासी युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेम जाल और धोखे की कहानी पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी युवक पिछले चार सालों से उसके साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का अटूट वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिए। शादी से इनकार और जान से मारने की धमकी मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि अब युवक शादी के वादे से पूरी तरह मुकर गया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां दीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार गहरे खौफ में है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो बयान में युवती ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। मामले की गहनता से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।1