logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ खड़ेही लोधन (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के गांव गहरौली स्थित स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को ग्राम अलरा गौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद सायंकाल आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक संजय दीक्षित, प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र पांडेय, ग्राम प्रधान बाबू सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, रोहित गुप्ता व शैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि संजय दीक्षित ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है तथा व्यक्तित्व विकास के साथ लक्ष्य प्राप्ति संभव है। प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ग्राम प्रधान बाबू सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से अशिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई जा सकती है। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, पिंकी देवी, आस्था, डॉ. उमेश कुमार, केश कुमार, प्रदीप कुमार और गिरजानंद पाठक सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

21 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
21e55ca5-c2b8-49a8-90c1-9e1d4621b8da

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ खड़ेही लोधन (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के गांव गहरौली स्थित स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को ग्राम अलरा गौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद सायंकाल आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक संजय दीक्षित, प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र पांडेय, ग्राम प्रधान बाबू सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, रोहित गुप्ता व शैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि संजय दीक्षित ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है तथा व्यक्तित्व विकास के साथ लक्ष्य प्राप्ति संभव है। प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ग्राम प्रधान बाबू सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से अशिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई जा सकती है। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, पिंकी देवी, आस्था, डॉ. उमेश कुमार, केश कुमार, प्रदीप कुमार और गिरजानंद पाठक सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • क्षमता से अधिक माल लादकर ई-रिक्शा दे रहे हादसों को दावत मौदहा (हमीरपुर)। नगर सहित क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा क्षमता से अधिक माल ढोकर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा जरूरत से ज्यादा बांस लादे हुए दिखाई दे रहा है। असंतुलित होने के कारण रिक्शा एक मकान से टकराकर टिक गया और आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करते नजर आए। गनीमत रही कि पास में मकान था, अन्यथा ई-रिक्शा पलट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला कस्बे के मोहल्ला हैदरिया का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।
    1
    क्षमता से अधिक माल लादकर ई-रिक्शा दे रहे हादसों को दावत
मौदहा (हमीरपुर)। नगर सहित क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा क्षमता से अधिक माल ढोकर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा।
मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा जरूरत से ज्यादा बांस लादे हुए दिखाई दे रहा है। असंतुलित होने के कारण रिक्शा एक मकान से टकराकर टिक गया और आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करते नजर आए। गनीमत रही कि पास में मकान था, अन्यथा ई-रिक्शा पलट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।
वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला कस्बे के मोहल्ला हैदरिया का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अतर्रा में 16 वर्षीय बालिका के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवक बाइक पर बालिका में को अपने साथ ले गए और उसके साथ गलत काम।
    1
    अतर्रा में 16 वर्षीय बालिका के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवक बाइक पर
बालिका में को अपने साथ ले गए और उसके साथ गलत काम।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संविदा विद्युत कर्मियों का धरना आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग बांदा। जनपद के कमासिन विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन सर्विस संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले लगभग आधा सैकड़ा संविदा विद्युत कर्मी धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। कर्मचारियों ने 11 फरवरी को ग्राम बंथरी में हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत बकाया विद्युत बिलों पर ब्याज में छूट का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा था। जिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा नहीं किए जा रहे थे, उनके विद्युत कनेक्शन नियमानुसार काटे गए। इसी बात से नाराज होकर ग्राम प्रधान बंथरी ने चार विद्युत कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिसमें चारों कर्मचारी घायल हो गए। घटना के संबंध में थाना कमासिन में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी के विरोध में विद्युत कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। धरना स्थल पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ तथा अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र कमासिन भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    संविदा विद्युत कर्मियों का धरना आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 
बांदा। जनपद के कमासिन विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन सर्विस संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले लगभग आधा सैकड़ा संविदा विद्युत कर्मी धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। कर्मचारियों ने 11 फरवरी को ग्राम बंथरी में हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत बकाया विद्युत बिलों पर ब्याज में छूट का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा था। जिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा नहीं किए जा रहे थे, उनके विद्युत कनेक्शन नियमानुसार काटे गए। इसी बात से नाराज होकर ग्राम प्रधान बंथरी ने चार विद्युत कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिसमें चारों कर्मचारी घायल हो गए। घटना के संबंध में थाना कमासिन में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी के विरोध में विद्युत कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। धरना स्थल पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ तथा अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र कमासिन भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बसपा अकेले लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 — जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति
    1
    बसपा अकेले लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 — जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर पुलिस प्रशाशन ने कसा शिकंजा, पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने पर तत्परता दिखाते हुए सहायक पुलिस अधीक्षिका ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।।
    1
    नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर पुलिस प्रशाशन ने कसा शिकंजा,
पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने पर तत्परता दिखाते हुए सहायक पुलिस अधीक्षिका ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।।
    user_Shubham Singh
    Shubham Singh
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पहचान लो इस दरिंदे को इसी पर आरोप है सभ्य समाज में इनकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए 👇👇👇👇👇 🚨 बांदा में दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन — नाबालिग से दुर्व्यवहार करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, सीधे भेजा गया जेल बांदा से बड़ी खबर है… जहां नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जनपद बांदा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी व सजातीय व्यक्ति द्वारा गलत हरकत किए जाने का मामला सामने आया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सोनी पुत्र अशोक सोनी, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी मर्दननाका के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी #bandapolice
    1
    पहचान लो इस दरिंदे को इसी पर आरोप है
सभ्य समाज में इनकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए 
👇👇👇👇👇
🚨 बांदा में दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन — नाबालिग से दुर्व्यवहार करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, सीधे भेजा गया जेल
बांदा से बड़ी खबर है…
जहां नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद बांदा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि 17 फरवरी 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी व सजातीय व्यक्ति द्वारा गलत हरकत किए जाने का मामला सामने आया था।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सोनी पुत्र अशोक सोनी, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी मर्दननाका के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी 
#bandapolice
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #Apkiawajdigital दिनांक: 18 फरवरी, 2026 स्थान: बिलासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) ​रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के प्रतिष्ठित सेंट फ्रांसिस स्कूल के फादर और प्रिंसिपल जोसेफ पर छात्रों के साथ कुकर्म और अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। इस खुलासे के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में ही प्रिंसिपल की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ​शिक्षा के मंदिर में 'गंदा' खेल ​शिकायत के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसेफ पर आरोप है कि वह अनुशासन और सजा देने के बहाने बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था। पीड़ित पक्ष का दावा है कि प्रिंसिपल बच्चों के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करता था। जब बच्चों ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो अभिभावकों का धैर्य जवाब दे गया और वे स्कूल पहुंच गए। ​पिटाई के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही स्कूल में भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी प्रिंसिपल को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। ​मुख्य अपडेट: ​FIR दर्ज: पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ​गिरफ्तारी: आरोपी फादर जोसेफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​जांच: पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस घिनौने कृत्य में और कितने छात्र शिकार हुए हैं। ​अभिभावकों में भारी आक्रोश ​इस घटना के बाद जिले के निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ इस तरह की दरिंदगी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
    1
    #Apkiawajdigital
दिनांक: 18 फरवरी, 2026
स्थान: बिलासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
​रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के प्रतिष्ठित सेंट फ्रांसिस स्कूल के फादर और प्रिंसिपल जोसेफ पर छात्रों के साथ कुकर्म और अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। इस खुलासे के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में ही प्रिंसिपल की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
​शिक्षा के मंदिर में 'गंदा' खेल
​शिकायत के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसेफ पर आरोप है कि वह अनुशासन और सजा देने के बहाने बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था। पीड़ित पक्ष का दावा है कि प्रिंसिपल बच्चों के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करता था। जब बच्चों ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो अभिभावकों का धैर्य जवाब दे गया और वे स्कूल पहुंच गए।
​पिटाई के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही स्कूल में भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी प्रिंसिपल को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
​मुख्य अपडेट:
​FIR दर्ज: पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
​गिरफ्तारी: आरोपी फादर जोसेफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​जांच: पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस घिनौने कृत्य में और कितने छात्र शिकार हुए हैं।
​अभिभावकों में भारी आक्रोश
​इस घटना के बाद जिले के निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ इस तरह की दरिंदगी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रमजान और होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न मौदहा रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की बैठक में होलिका दहन स्थलों, मटकी फोड़ कार्यक्रमों और मस्जिदों में नमाज के समय को लेकर चर्चा की गई अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया
    1
    रमजान और होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
मौदहा रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की
बैठक में होलिका दहन स्थलों, मटकी फोड़ कार्यक्रमों और मस्जिदों में नमाज के समय को लेकर चर्चा की गई
अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.