बहराइच। थाना जरवल रोड क्षेत्र के झुगीया इलाके में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना जरवल रोड के आठवां गांव निवासी ओंकार अपने दोस्त के साथ घर से सामान लेने के लिए निकला था। झुगीया के पास लखनऊ-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची जरवल रोड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बहराइच। थाना जरवल रोड क्षेत्र के झुगीया इलाके में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना जरवल रोड के आठवां गांव निवासी ओंकार अपने दोस्त के साथ घर से सामान लेने के लिए निकला था। झुगीया के पास लखनऊ-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची जरवल रोड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- Post by Mohd Aamir1
- बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रति दिन 2 पालियों में आयोजित होने वाली उ.प्र. होगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि समय से पूर्व सभी परीक्षा केन्दों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा ले लें। डीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त की जाय। डीएम ने बताया कि आर्य कन्या इण्टर कालेज व जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर 240-240, आजाद इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजकीय बालक इण्टर कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज व वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384-384, चौधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर व सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया में 480-480 इस प्रकार 10 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होने वाली परीक्षा में कुल 3600 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। डीएम त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि सेक्टर मजिस्टेªटों की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केन्द्रों पर यदि कोई कमी पायी जाती है तो उसे दुरूस्त कराएं। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि होमगार्डस भर्ती परीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर शासन की मंशानुसार सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम पाली अन्तर्गत पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 03ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को शुचिता पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल को लेकर सचेत करते हुए कहा कि शासन द्वारा नकल कराने पर रू. 01 करोड़ का जुर्माना तथा आजीवन कारावास की सजा का प्राविधान किया गया है। इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक नकल को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील रहेंगे। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें परीक्षा संचालन के सम्बन्ध में दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान कर दी जाय। कालेज में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को संचालित करके देख लेें सभी कैमरे फोकस्ड हों। डीएम ने कहा कि परीक्षा की सुचिता प्रभावित न हो इसके लिए किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी पेपर, पेन्सिल बाक्स, कैलकूलेटर, सनग्लास, वायलेट, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थबैण्ड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।1
- संवाददाता रवि रावत *बाराबंकी* के फतेहपुर क्षेत्र के हिदायतपुर गांव में लगी भीषण आग से कई परिवारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना राम सजीवन के छप्परनुमा घर से शुरू हुई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उनके प्रयास विफल रहे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक राम सजीवन का पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। इस अग्निकांड में राम सजीवन को लगभग 50 हजार रुपये नकद का नुकसान हुआ, जो उन्होंने रिश्तेदारी निभाने के लिए ब्याज पर उधार लिए थे। उनके कपड़े, अनाज और महत्वपूर्ण कागजात भी आग में नष्ट हो गए तेज हवा के कारण आग की लपटें पड़ोस तक फैल गईं और जगदीश प्रसाद का घर भी इसकी चपेट में आ गया। उनकी बेटी की शादी के लिए रखा गया सामान, जिसमें पांच बोरी चावल, तीन बोरी गेहूं, चार बोरी सरसों, दस बोरी धान, एक ठेला और जरूरी कागजात शामिल थे, सब कुछ जलकर राख हो गया। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी रामू का छप्पर, अनाज, चावल, जेवरात, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तहजीब हैदर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल को शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और आगे की राहत कार्यवाही भी जल्द की जाएगी। गांव के प्रधान बलराज यादव ने राम सजीवन और जगदीश प्रसाद को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।1
- उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच से बड़ी खबर आ रही है। यहां कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। मोहल्ला नाजिरपुरा का मामला हैं। बहराइच शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में अंसारियां मस्जिद के पास करीब 30 कुत्तों का झुंड घूम रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कुत्ते आए दिन बकरी के बच्चों और दूसरे जानवरों पर हमला कर रहे हैं। कई बार छोटे-छोटे बच्चों पर भी झपट चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि "बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। सुबह-शाम अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। बकरी के 15-20 बच्चे तो ये कुत्ते मार चुके हैं।" मोहल्ले के लोगों ने बताया कि झुंड बनाकर घूमने वाले ये कुत्ते इतने आक्रामक हैं कि बाइक सवारों के पीछे भी दौड़ पड़ते हैं। रात में इनकी वजह से सोना भी मुश्किल हो गया है।क्षेत्रवासियों का कहना है की कि जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी कराई जाए और सुरक्षित जगह भेजा जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो2
- आज कई संस्थानों में भूमि दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर प्राकृतिक वातावरण को स्थापित करना अत्यधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाना है प्रधान रहने वाले इस प्रदूषित वातावरण से बताएं बचाना है यदि हम लोग पेड़ पौधे नहीं लगाई तो हमारा जीवन काफी नुकसानदेह हो जाएगा1
- रुपईडीहा। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भारतीय करेंसी बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई नकदी का स्रोत और उपयोग संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान और संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस सफलता को सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है और आगे भी सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है।2
- Post by राम दयाल रावत प्रेस रिपोर्टर2
- Post by MAHESH CHANDRA GUPTA1