Shuru
Apke Nagar Ki App…
new post New post New post New post New post New post New post
Gautam karsh
new post New post New post New post New post New post New post
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- सक्ती जिला के जैजेपुर के काशीगढ़ में सरपंच ने शिकायतकर्ता के घर घुसकर मारपीट करने की किया कोशिश मामले की शिकायत सकती पुलिस से की गई laxman kurre1
- मोबाइल में APK फाइल डालकर खाली कराया भरोसा… साइबर ठगों का हाईटेक खेल बेनकाब1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में रविवार देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। एक हफ्ते के अंदर 3 आगजनी की घटना अब तक सामने आ चुके है ऐसे सावधानी बरतने की जरुरत नजर आ रही है आपको बता दे इस बार बरमकेला स्थित केक एंड क्रीम स्वीट सेंटर में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखी मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में दुकान से धुआँ और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में दुकान में लगी महंगी मशीनें, काउंटर और अन्य सामान जल गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में प्रशासन को लेकर नाराज़गी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में पर्याप्त फायर ब्रिगेड वाहन की सुविधा नहीं है। अगर समय पर दमकल वाहन उपलब्ध होता तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Bilaspur bus stand1
- धरमजयगढ़ - धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम खम्हार स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया गया। सुबह बैंक परिसर की संदिग्ध स्थिति देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई और पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार बैंक का ताला टूटा मिलने के बाद चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैंक के भीतर से नकदी या अन्य कीमती सामग्री गायब हुई है या नहीं। बैंक प्रबंधन द्वारा शाखा के अंदर रखी नकदी, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़, स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की हर पहलू से जांच करने के निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदरूनी हिस्सों का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में चोरी हुई है या नहीं और यदि हुई है तो नुकसान कितना हुआ है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा रात के समय क्षेत्र में हुई संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसएसपी की तत्पर कार्यप्रणाली और मौके पर पहुंचकर की गई समीक्षा को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं और लोगों की निगाहें अब पुलिस जांच और बैंक प्रबंधन की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।1
- बिलासपुर में फ्रिज बना मौत का कारण, घर में लगी भीषण आग1
- Post by पत्रकारिकता1
- *✰कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 5✰* अवश्य देखिए स्पेशल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर #कलयुगमें_सतयुगकी_शुरुआतPart5 Factful Debates YouTube ⤵️1