खम्हार ग्रामीण बैंक का ताला टूटा मिला, चोरी की आशंका से मचा हड़कंप — एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा धरमजयगढ़ - धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम खम्हार स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया गया। सुबह बैंक परिसर की संदिग्ध स्थिति देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई और पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार बैंक का ताला टूटा मिलने के बाद चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैंक के भीतर से नकदी या अन्य कीमती सामग्री गायब हुई है या नहीं। बैंक प्रबंधन द्वारा शाखा के अंदर रखी नकदी, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़, स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की हर पहलू से जांच करने के निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदरूनी हिस्सों का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में चोरी हुई है या नहीं और यदि हुई है तो नुकसान कितना हुआ है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा रात के समय क्षेत्र में हुई संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसएसपी की तत्पर कार्यप्रणाली और मौके पर पहुंचकर की गई समीक्षा को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं और लोगों की निगाहें अब पुलिस जांच और बैंक प्रबंधन की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर जशपुर लाया। तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के बाद आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली। #Jashpur #JashpurPolice #CGNews #CrimeNews #JashpurTimes1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- पीड़िता को घर पर अकेली पाकर जबरन बलात्कार करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 12 घण्टों के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।1
- मोबाइल में APK फाइल डालकर खाली कराया भरोसा… साइबर ठगों का हाईटेक खेल बेनकाब1
- ब्रेकिंग - सक्ती सक्ती जिला पंचायत से बड़ा प्रशासनिक एक्शन. ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप अभियंता धनंजय सिंह चंद्रा निलंबित. बिना कार्य पूर्ण हुए 5 निर्माण कार्यों का मूल्यांकन प्रस्तुत करने का मामला. जिला पंचायत सक्ती ने जारी किया निलंबन आदेश. जांच दल की रिपोर्ट में लापरवाही और अनियमितता सामने आई. संबंधित मामले में पहले कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर की गई कार्रवाई. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन. laxman kurrey1
- Post by Gautam karsh1
- कांसाबेल में कथित अपहरण का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर युवक **विशाल टोप्पो** को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई थी। परिजनों की शिकायत के बाद **कांसाबेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया** और उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। — Jashpur Times1
- बिलासपुर में फ्रिज बना मौत का कारण, घर में लगी भीषण आग1
- सक्ती जिला के जैजेपुर के काशीगढ़ में सरपंच ने शिकायतकर्ता के घर घुसकर मारपीट करने की किया कोशिश मामले की शिकायत सकती पुलिस से की गई laxman kurre1