सड़क हादसे में दो यूवक गंभीर रुप से घायल एक यूवक की ईलाज के दौरान मौत नयागांव/नयागांव उपखंड के पुलिस थाना पहाड़ा के ग्राम खराड़ीवाड़ा गंगावाव के पास हादसे में दो यूवक गंभीर रुप से घायल हो गए, बाइक सवार यूवक थाना से खराड़ीवाडा की तरफ जा रहें , और गंगावांव मोड में खड़े थे की थाणा से विजयनगर की ओर जा रही पिकअप ने चपेट में लें लिया,दोनो युवक के सिर में गंभीर चोट लगी मौके पर तुरन्त ही सूचना पर पहाड़ा थाना अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर घायलों को पहाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लें गए जहा प्राथमिक उपचार के बाद आगे के लिए रेफर किया गया, परिजन निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल खराड़ीवाडा(पहाड़ा) निवासी विजय कुमार पुत्र गणपत और हार्दिक पिता महेश खराड़ी को उपचार हेतू गुजरात के लिए रवाना किया,जहा इलाज के दौरान सिविल अस्पताल हिम्मतनगर में हार्दिक पिता महेश की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल विजयकुमार का इलाज जारी है, हार्दिक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है जहा आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा और दाह संस्कार किया जाएगा। मर्तक के बड़े पिता गणपत कुमार ने पहाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है और अग्रिम कारवाई जारी है।
सड़क हादसे में दो यूवक गंभीर रुप से घायल एक यूवक की ईलाज के दौरान मौत नयागांव/नयागांव उपखंड के पुलिस थाना पहाड़ा के ग्राम खराड़ीवाड़ा गंगावाव के पास हादसे में दो यूवक गंभीर रुप से घायल हो गए, बाइक सवार यूवक थाना से खराड़ीवाडा की तरफ जा रहें , और गंगावांव मोड में खड़े थे की थाणा से विजयनगर की ओर जा रही पिकअप ने चपेट में लें लिया,दोनो युवक के सिर में गंभीर चोट लगी मौके पर तुरन्त ही सूचना पर पहाड़ा थाना अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर घायलों को पहाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लें गए जहा प्राथमिक
उपचार के बाद आगे के लिए रेफर किया गया, परिजन निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल खराड़ीवाडा(पहाड़ा) निवासी विजय कुमार पुत्र गणपत और हार्दिक पिता महेश खराड़ी को उपचार हेतू गुजरात के लिए रवाना किया,जहा इलाज के दौरान सिविल अस्पताल हिम्मतनगर में हार्दिक पिता महेश की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल विजयकुमार का इलाज जारी है, हार्दिक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है जहा आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा और दाह संस्कार किया जाएगा। मर्तक के बड़े पिता गणपत कुमार ने पहाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है और अग्रिम कारवाई जारी है।
- पुरखों की दी हुईं संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी-मकरानी डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर कि और से आज मस्तान बाबा दरगाह परिसर में मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंदे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की गई सदर मकरानी ने बताया कि हमारा देश सूफी संतों का देश है और सभी सूफी संतों ने खिदमत के कामों को काफी महत्व दिया है और हमारे पुरखों ने भी इन कामों को बखूबी निभाया। पहले हर घर के आंगन में एक सकोरा रखकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की जाती थी लेकिन आज की युवा पीढ़ी इस आधुनिक भाग-दौड़ वाली जिंदगी से इन कामों से काफी हद दूर हो चुकी है और अब इस युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान जारी रखने की आवश्यकता है । इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर मस्तान बाबा को याद करते हुए हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है, मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में खिदमत के कामों को बखूबी तरीके से अंजाम दे रहा है ग्रुप हर वो काम कर रहा है जिससे इंसानियत क़ायम रहे राशन वितरण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान में कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए स्टेशनरी स्वेटर वितरण सर्दियों में रोड के किनारे सो रहे लोगों को कंबल प्रदान कर उनको सम्बल प्रदान करता हैं हमारे सूफी संतों के ने हमेशा इंसानियत के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की समाज सेवा पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहीं हैं2
- Dungarpur विधायक गणेश घोघरा जी ने जोरदार1
- डूंगरपुर। निजी काम को पूरा कर घर लौट रही बाइक सवार युवती बाइक से अचानक नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवती का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सीदडी खेरवाड़ा निवासी पुष्पा पिता मंगला परमार बाइक से दोवड़ा अपने निजी काम से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी अचानक बाइक पर चक्कर लगने से युवती बाइक से नीचे गिर गई ओर गंभीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर घायल को निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। उसका उपचार चल रहा है।1
- बिछीवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने जब्त की 81 कार्टन अवैध शराब डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर एक इनोवा गाड़ी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 81 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसे तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। - नाकाबंदी के दौरान धराई शराब से भरी गाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी टीम को जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार कराने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालीसोडा तीन रास्ते पर कड़ा पहरा बैठाया। निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया। - 81 कार्टन शराब के साथ बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वाहन सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। - पुलिस की अपील : तीसरी आँख पर दें सूचना पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तीसरी आँख मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में डीएसटी टीम के सदस्य मोहनपाल सिंह (हैड कांस्टेबल), मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव, और जितेन्द्र (कांस्टेबल) के साथ बिछीवाड़ा थाने से गोविंद सिंह (हैड कांस्टेबल) मय जाप्ता शामिल रहे।1
- डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट रविवार देर शाम करीब 7 बजे रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के हाथ की हथेली पूरी तरह कट गई। जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा निवासी पीयूष पुत्र हिरालाल यादव रविवार शाम रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ पटरी में फंस गया और हथेली कट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज उदयपुर में जारी है।1
- Post by देवीलाल गरासिया1
- उदयपुर जिले के सायरा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्षेत्र के केला की सेरी निवासी सामताराम गमेती की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव 6 मार्च को पालीदाणा के पास सड़क किनारे मिला था।1
- डूंगरपुर। मजदूरी कर अपने घर लौट रहे बुजुर्ग से अज्ञात बदमाशो ने रास्ते में मारपीट कर दी। मारपीट से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ओडा बड़ा निवासी हकरा पिता देवा खराड़ी कनबा से मजदूरी का काम कर अपने घर की ओर आ रहे था। तभी रास्ते में अज्ञात 4 से अधिक लोगों ने बुजुर्ग से मारपीट करते हुए उसे धारदार हथियार ओर लट्ठ से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वही निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। जहा बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। वही बुजुर्ग के मुंह पर चार टांके भी पहुंचे है।1