Shuru
Apke Nagar Ki App…
74 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदीप रावत ने 'गजनी', 'महाभारत' सहित कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अपनी दमदार अदाकारी से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है।
ALL IN ONE MEDIA
74 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदीप रावत ने 'गजनी', 'महाभारत' सहित कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अपनी दमदार अदाकारी से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, जुलाई में ₹4.62 लाख होल्ड और ₹7.40 लाख पीड़ितों को वापस दिलाए शाजापुर साइबर पुलिस ने जुलाई 2026 में साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹4.62 लाख की राशि विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराई, जबकि न्यायालय के आदेश के बाद ₹7.40 लाख की ठगी गई राशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस दिलाई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। इसके अलावा एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से छह अलग-अलग बैंक खातों में भी साइबर ठगी की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई, जिससे पीड़ितों को समय पर राहत मिली। शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।1
- एशिया के सबसे बड़े दुलदुल बड़े साहब को इमामबाड़े से बाहर निकल गया शाजापुर में आज एशिया के सबसे बड़े दुलदुल बड़े साहब का ऐतिहासिक जुलूस निकाला जाएगा जिसको लेकर संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।1
- चेहल्लुम पर निकलने वाले बड़े साहब के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, मार्ग का किया निरीक्षण शाजापुर। चेहल्लुम के अवसर पर बुधवार को निकलने वाले बड़े साहब के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया।1
- शाजापुर में आज अकीदत के साथ निकलेगा चालीसवें का ऐतिहासिक जुलूस, शाजापुर में आज अकीदत के साथ निकलेगा चालीसवें का ऐतिहासिक जुलूस, प्रशासन अलर्ट2
- कलेक्टर का सख्त निर्देश, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त आगर मालवा में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने निर्माणाधीन फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को शासकीय भूमि के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी को फायर स्टेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश भी दिए।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल पत्रकार याहया खान आगर मालवा। अपने गांव नरवल से आगर आ रहे बाइक सवार संजय यादव (40 वर्ष) छावनी चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ईएमटी गोविंद एवं पायलट (ड्राइवर) विनोद प्रजापति ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल जिला अस्पताल आगर पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1