Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, रायबरेली: बाइक चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर करते थे चोरी, इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे बाइक, शहर व ऊंचाहार कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए
पत्रकार राजन श्रीवास्तव
बाइक चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, रायबरेली: बाइक चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर करते थे चोरी, इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे बाइक, शहर व ऊंचाहार कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रायबरेली डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा कल देर रात लगभग 11 बजे भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर जिसमें मां बेटी और पिता है तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस वह पुलिस ने तीनों लोगों को आनंन फानन में डलमऊ सीएससी ले जाया गया जिसमें तीनों लोक की गंभीर हालत देखते हुए रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान मां की मौत हो गई पिता और बेटी का चल रहा है इलाज1
- महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे, गांव में मचा हड़कंप रायबरेली l जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर फट गया । देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर को अपनी चपेट में ले लीं। इस भीषण घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए जुट गए। कुछ लोग पानी से तो कुछ लोग मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। गांव वालों की मेहनत और त्वरित प्रतिक्रिया से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, वरना पूरा घर जलकर राख हो जाता।आग पर काबू पाते ही ग्रामीणों ने घायलों की मदद की। अपने उपलब्ध साधनों से सभी झुलसे हुए लोगों को तुरंत जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई है।2
- जिले के डीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में महिलाओं समेत 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 📍 पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव का है, जहां शिव शंकर मिश्रा के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में महिलाओं समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। देर रात तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल में मौजूद रहे।1
- मेरठ में होमगार्ड का एग्जाम देकर लौट रहे युवक का हेलमेट चोरी हो गया वह पहली बार मेरठ आया था इसलिए रास्ता भटककर, दिल्ली-मेरठ बाईपास पर पहुंच गया विनोद कुमार दरोगा जितेंद्र सिंह ने बिना किसी कारण के युवक को थप्पड़ मारे, गालियां दीं जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है,और बाइक का चालान काटते हुए 5000 भी छीन लेने का आरोप लगा है।1
- ऊंचाहार (रायबरेली): ऊंचाहार नगर के छोटी रेलवे क्रासिंग संख्या 43 सी पर सोमवार को एक बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बंद रेलवे फाटक के बूम में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इस अचानक हुई टक्कर से क्रासिंग के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज रफ्तार का कहर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को रायबरेली-ऊंचाहार शटल पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर आगमन की सूचना प्राप्त हुई थी। रेलवे नियमों का पालन करते हुए गेटमैन ने यातायात रोककर फाटक बंद कर दिया था। इसी बीच, एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन आया और उसने बंद फाटक की परवाह किए बिना सीधे बूम में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि टक्कर के समय ट्रेन क्रासिंग से कुछ दूरी पर थी, जिससे एक भीषण दुर्घटना टल गई। रेलवे प्रशासन की सतर्कता घटना के तुरंत बाद गेटमैन ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और दुर्घटना करने वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया: "बूम क्षतिग्रस्त होने के बावजूद रेल यातायात बाधित नहीं होने दिया गया। वैकल्पिक तकनीकी व्यवस्था का उपयोग कर ट्रेनों को सुरक्षित पास कराया जा रहा है। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।" कानूनी कार्रवाई शुरू आरपीएफ ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ रेल सुरक्षा में बाधा डालने की धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे क्रासिंग पर बरती जाने वाली जल्दबाजी और लापरवाही की ओर सबका ध्यान खींचा है। रेलवे अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि फाटक बंद होने पर धैर्य रखें, क्योंकि आपकी थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है।1
- up news1
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मोचवा मजरे सराय हीरमति में रविवार की शाम दलित बस्ती में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस आग में करीब एक दर्जन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई । वही आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इतना ही नहीं, आग में दो मवेशी भी चपेट में आ गए, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आगजनी के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं बिना छत के इस भीषण गर्मी में पेड़ों के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। पीड़ित दलित परिवारों का आरोप है कि घटना के बाद से अभी तक उन्हें जिला प्रशासन द्वारा कोई मदद मौके पर नहीं मिली है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जल्द से जल्द रहने और खाने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। वहीं आगजनी की घटना की सूचना पर आज सोमवार की सुबह पूर्व प्रमुख भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और साथ ही सभी पीड़ित परिवारों को राहत के तौर पर राशन किट का वितरण किया। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने अमेठी के सक्षम जनप्रतिनिधियों सहित लोगों से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।1
- स्लाग राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट रायबरेली। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह से मुलाकात कर उन्हें उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने जनपद में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, सुशासन एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की भी आशा जताई। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1