logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंसानियत की मिसाल: 2 वर्ष की मासूम बच्ची को रक्षाबंधन पर मिला जीवनदान, अलीम सर ने रक्तदान कर पेश की सद्भाव की नजीर  मोहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता, मासूम के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ​उरई (जालौन)। त्यौहार के पावन अवसर पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती दो वर्षीय मासूम बच्ची के लिए एक-एक पल भारी पड़ रहा था। ऐसे समय में उरई के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर ने इंसानियत और सामाजिक सद्भाव की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राठ निवासी सुनील और वंदना की दो वर्षीय मासूम बेटी रोशनी गंभीर अस्वस्थता के चलते बीते 19 तारीख से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचाररत है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बच्ची को तत्काल एक यूनिट रक्त की सख्त आवश्यकता थी, तब परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। ​मासूम की जिंदगी बचाने और परिजनों की लाचारी की सूचना मिलते ही शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शांति स्वरूप माहेश्वरी के साथ तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचे। मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर अलीम सर ने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वैच्छिक रक्तदान कर मासूम रोशनी को नवजीवन दिया। ​रक्तदान के बाद अलीम सर ने कहा कि मोहम्मद साहब के संदेश और इंसानियत के फर्ज से बड़ा कोई धर्म नहीं है। एक अनजान बच्ची की जान बचाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके लिए त्यौहार की सबसे बड़ी खुशी और सच्चा जश्न है। इस पुनीत कार्य के लिए परिजनों और उपस्थित लोगों ने अलीम सर व शांति स्वरूप माहेश्वरी के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की।

21 hrs ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
bfca506d-628c-48b2-871c-9c2ba48992d3

इंसानियत की मिसाल: 2 वर्ष की मासूम बच्ची को रक्षाबंधन पर मिला जीवनदान, अलीम सर ने रक्तदान कर पेश की सद्भाव की नजीर  मोहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता, मासूम के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ​उरई (जालौन)। त्यौहार के पावन अवसर पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती दो वर्षीय मासूम बच्ची के लिए एक-एक पल भारी पड़ रहा था। ऐसे समय में उरई के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर ने इंसानियत और सामाजिक सद्भाव की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राठ निवासी सुनील और वंदना की दो वर्षीय मासूम बेटी रोशनी गंभीर अस्वस्थता के चलते बीते 19 तारीख से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचाररत है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बच्ची को तत्काल एक यूनिट रक्त की

b8e62ab3-b918-42b4-8f09-6b2c750e32bc

सख्त आवश्यकता थी, तब परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। ​मासूम की जिंदगी बचाने और परिजनों की लाचारी की सूचना मिलते ही शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शांति स्वरूप माहेश्वरी के साथ तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचे। मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर अलीम सर ने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वैच्छिक रक्तदान कर मासूम रोशनी को नवजीवन दिया। ​रक्तदान के बाद अलीम सर ने कहा कि मोहम्मद साहब के संदेश और इंसानियत के फर्ज से बड़ा कोई धर्म नहीं है। एक अनजान बच्ची की जान बचाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके लिए त्यौहार की सबसे बड़ी खुशी और सच्चा जश्न है। इस पुनीत कार्य के लिए परिजनों और उपस्थित लोगों ने अलीम सर व शांति स्वरूप माहेश्वरी के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎤जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती🖥️ 📌Cm योगी के लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण 📌सजीव प्रसारण के दौरान Dm जालौन ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। Cm योगी ने जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी के चलते इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में भी एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने Cm योगी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। इस मौक़े पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। तो वहीँ दूसरी ओर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    4
    🎤जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती🖥️
📌Cm योगी के लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण
📌सजीव प्रसारण के दौरान Dm जालौन ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। Cm योगी ने जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इसी के चलते इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में भी एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने Cm योगी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना।
इस मौक़े पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
तो वहीँ दूसरी ओर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल ​➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत ➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार ➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर ➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग
    1
    विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल
​➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल
तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत
➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार
➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर
➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।
    1
    जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बोले अखिलेश यादव हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल है BJP पार्टी के उन्हें ज्यादा सीटें दी जाएं!!.. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सहयोगी दल हैं उनको भारतीयजनता पार्टी 120 सीटें से अधिक सीटें दे।।
    1
    बोले अखिलेश यादव हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल है BJP पार्टी के उन्हें ज्यादा सीटें दी जाएं!!..
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सहयोगी दल हैं उनको भारतीयजनता पार्टी 120 सीटें से अधिक सीटें दे।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सभी मुस्लिम भाइयों को बृजमोहन और बबलू नरछा की तरफ से वारह रवी ओ अव्वल की दिली मुवारकबाद
    1
    सभी मुस्लिम भाइयों को बृजमोहन और बबलू नरछा की तरफ से वारह रवी ओ अव्वल की दिली मुवारकबाद
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए। यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।
    1
    यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।
यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों को हादसे का डर ​हमीरपुर-कदौरा मार्ग पर राहगीर परेशान; टोल वसूली के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत ​ कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बने हुए हैं। हमीरपुर और कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रिज पर चढ़ने से पहले दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ​ई-रिक्शा, बस और भारी ट्रकों के पहिये गड्ढों में पड़ते ही वाहन असंतुलित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहनों में सफर करने वाली सवारियों को हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ​यह मार्ग कानपुर, उरई और कालपी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। रोजाना टोल टैक्स चुकाने के बावजूद खस्ताहाल सड़क मिलना शासन-प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करता है। लाख खर्च के बाद भी कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढामुक्त किए जाने की मांग की है।
    1
    जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों को हादसे का डर
​हमीरपुर-कदौरा मार्ग पर राहगीर परेशान; टोल वसूली के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत
​ कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बने हुए हैं। हमीरपुर और कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रिज पर चढ़ने से पहले दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ​ई-रिक्शा, बस और भारी ट्रकों के पहिये गड्ढों में पड़ते ही वाहन असंतुलित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहनों में सफर करने वाली सवारियों को हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ​यह मार्ग कानपुर, उरई और कालपी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। रोजाना टोल टैक्स चुकाने के बावजूद खस्ताहाल सड़क मिलना शासन-प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करता है। लाख खर्च के बाद भी कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढामुक्त किए जाने की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई, बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा, दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।
    1
    जालौन

जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट,

दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा,
जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट,
दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा,
लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई,
बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा,
दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,
जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.