logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना 2027, स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर श्री कटारा ने स्वयं भरा जनगणना पत्रक, नागरिकों से कलेक्टर ने किया सहयोग की अपील स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने स्वगणना के माध्यम से स्वयं जनगणना में रजिस्टर किया है। कलेक्टर श्री कटारा ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

2 hrs ago
user_Shoaib Siddiqui
Shoaib Siddiqui
Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

जनगणना 2027, स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर श्री कटारा ने स्वयं भरा जनगणना पत्रक, नागरिकों से कलेक्टर ने किया सहयोग की अपील स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने स्वगणना के माध्यम से स्वयं जनगणना में रजिस्टर किया है। कलेक्टर श्री कटारा ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिग ब्रेकिंग बलरामपुर राजपुर में सत्ता और प्रशासन के बीच आर-पार ​भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम की अनुपस्थिति पर भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैकरा हुईं आगबबूला। ​ विधायक ने कलेक्टर को फोन कर जताई कड़ी नाराजगी, 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की दी चेतावनी। ​जनप्रतिनिधि की अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़ीं विधायक। ​बलरामपुर के राजपुर में प्रशासनिक लापरवाही ने पकड़ा तूल, शासन और प्रशासन के बीच खिंची तलवारें। पूरा मामला बलरामपुर जिला के सामरी बिधानसभा का है.
    1
    बिग ब्रेकिंग बलरामपुर 
राजपुर में सत्ता और प्रशासन के बीच आर-पार
​भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम की अनुपस्थिति पर भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैकरा हुईं आगबबूला।
​ विधायक ने कलेक्टर को फोन कर जताई कड़ी नाराजगी, 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की दी चेतावनी।
​जनप्रतिनिधि की अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़ीं विधायक।
​बलरामपुर के राजपुर में प्रशासनिक लापरवाही ने पकड़ा तूल, शासन और प्रशासन के बीच खिंची तलवारें।
पूरा मामला बलरामपुर जिला के सामरी बिधानसभा का है.
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर भड़की विधायक, बलरामपुर कलेक्टर को फोन कर दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठने की दी चेतावनी, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ किए नारेबाजी, भाजपा से सामरी विधायक है उद्धेश्वरी पैकरा।
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,
राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम,
निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर भड़की विधायक, 
बलरामपुर कलेक्टर को फोन कर दिया अल्टीमेटम, 
24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठने की दी चेतावनी,
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ किए नारेबाजी, 
भाजपा से सामरी विधायक है उद्धेश्वरी पैकरा।
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के पास ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार युवक की मौत चेहरे के छत विछप्त होने से नहीं मृतक की नहीं हो सकी पहचान लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के सामने बाइक और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 17 अप्रैल दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएस 7684 जैसे ही कमल फ्यूल के पास लखनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 29 ए 3196 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक सवार युवक के सर और चेहरा गंभीर चोट लगने पर मौके पर मौत हो गई वहीं मृतक के चेहरा छत विछप्त होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। दुर्घटना में बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त में जुटी है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 130 पर सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में भय माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से हेलमेट लगाने शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइए दी जा रही है
    1
    नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के पास ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार युवक की मौत चेहरे के छत विछप्त होने से नहीं मृतक की नहीं हो सकी पहचान
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के सामने बाइक और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 17 अप्रैल दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएस 7684 जैसे ही कमल फ्यूल के पास लखनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 29 ए 3196 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक सवार युवक के सर और चेहरा गंभीर चोट लगने पर मौके पर मौत हो गई वहीं मृतक के चेहरा छत विछप्त होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। दुर्घटना में बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त में जुटी है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 130 पर सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में भय माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से हेलमेट लगाने शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइए दी जा रही है
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • गढ़वा में जिला प्रशासन द्वारा एग्जाम ग्रुप रैली निकल गया जिसमें बताया गया कि यदि शराब की नसों में बिना एलिमेंट के यदि बाइक चलाते हैं फिर बड़ी घटना घट सकती है जिससे आपको जान भी चला जाएगा
    1
    गढ़वा में जिला प्रशासन द्वारा एग्जाम ग्रुप रैली निकल गया जिसमें बताया गया कि यदि शराब की नसों में बिना एलिमेंट के यदि बाइक चलाते हैं फिर बड़ी घटना घट सकती है जिससे आपको जान भी चला जाएगा
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 🛑 20 तारीख़ तक औगर अली गिरफ़्तार नहीं तो धुरकी में उग्र आंदोलन #menofjharkhand #उग्र_आंदोलन #news
    1
    🛑 20 तारीख़ तक औगर अली गिरफ़्तार नहीं तो धुरकी में उग्र आंदोलन #menofjharkhand #उग्र_आंदोलन #news
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गढ़वा रंका रोड के माहुलिया पचपड़वा में 2 युवक की मौत प्रशासन हुआ आक्रोश
    1
    गढ़वा रंका रोड के माहुलिया पचपड़वा में 2 युवक की मौत प्रशासन हुआ आक्रोश
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Shoaib Siddiqui
    1
    Post by Shoaib Siddiqui
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • गढ़वा का कई होटलों में गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडे द्वारा एक टीम गठित कर छापेमारी किया गया जिसमें 14 कपल जोड़े को मौके से हिरासत में लिया गया जानकारी के अनुसार कई लड़कियां स्कूल व कॉलेज करने वाली थी
    1
    गढ़वा का कई होटलों में गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडे द्वारा एक टीम गठित कर छापेमारी किया गया जिसमें 14 कपल जोड़े को मौके से हिरासत में लिया गया जानकारी के अनुसार कई लड़कियां स्कूल व कॉलेज करने वाली थी
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Electrician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.