सेवा संकल्प अभियान यात्रा का बंडोल में स्वागत...!!(२८९२६),, सेवा संकल्प अभियान यात्रा का बंडोल में स्वागत बड़नगर से वाराणसी निकली यात्रा का हुआ स्वागत, नन्हे बच्चों को वितरित किए वस्त्र बंडोल/सिवनी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की भावना के साथ बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का सिवनी जिले में आगमन हुआ। यात्रा के बंडोल पहुंचने पर आंगनवाड़ी भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर यात्रा में शामिल सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, संतोष अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेवा यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को वस्त्रों का वितरण भी किया गया। वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा और सहयोग की भावना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली तथा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेवा संकल्प अभियान की यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी, जहां सेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश आगे बढ़ाया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान यात्रा का बंडोल में स्वागत...!!(२८९२६),, सेवा संकल्प अभियान यात्रा का बंडोल में स्वागत बड़नगर से वाराणसी निकली यात्रा का हुआ स्वागत, नन्हे बच्चों को वितरित किए वस्त्र बंडोल/सिवनी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की भावना के साथ बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का सिवनी जिले में आगमन हुआ।
यात्रा के बंडोल पहुंचने पर आंगनवाड़ी भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर यात्रा में शामिल सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, संतोष अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेवा यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण
एवं सामाजिक सरोकारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को वस्त्रों का वितरण भी किया गया। वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा और सहयोग की भावना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के
बाद जनप्रतिनिधियों ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली तथा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेवा संकल्प अभियान की यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी, जहां सेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश आगे बढ़ाया जाएगा।
- Seoni News: संघर्ष से सफलता तक, अनीश बर्मन ने हासिल की बड़ी कामयाबी1
- अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन तथा डीन डॉ. अभय सिन्हा सर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास मैम एवं सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे मैम के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. यू.सी. जैन मैम (सदस्य, DLC), डॉ. मनन गोगिया (प्रेसिडेंट, नर्सिंग होम), डॉ. अल्पना शुक्ला (प्रेसिडेंट, IMA), डॉ. सिरपुरकर मैम (HOD, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) एवं डॉ. दीपि महाजन (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशिक्षित CAC अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, समस्त मैट्रन, नर्सिंग इंचार्ज एवं सभी नर्सिंग ऑफिसर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित गर्भपात के महत्व, असुरक्षित गर्भपात से होने वाली जटिलताओं, गर्भपात से जुड़ी भ्रांतियों एवं कुप्रथाओं के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित गर्भपात सेवाएं प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा जागरूकता आधारित रोल प्ले कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुरक्षित गर्भपात विषय पर प्रस्तुत किया गया प्रभावशाली रोल प्ले रहा। रोल प्ले के माध्यम से असुरक्षित गर्भपात से होने वाली परेशानियों, सामाजिक भ्रांतियों एवं कुप्रथाओं तथा सुरक्षित गर्भपात के महत्व को सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। रोल प्ले में श्रीमती भावना मोहड़, सी.के. पटवा, ललिता, रजनी, प्रियंका, मंगला एवं अरिमा ने अपनी उत्कृष्ट कलाकारी एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थितजनों को जागरूक किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, असुरक्षित गर्भपात से होने वाली मातृ जटिलताओं को कम करना तथा महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम का आयोजन DPHNO श्रीमती वंदना परिहार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की एंकरिंग श्रीमती भावना मोहड़ राय द्वारा की गई।2
- 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल और 700 रुपए नकद जब्त स्कूल ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के खेल मैदान से दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे थे। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 24 हजार 700 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को 26 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बैल बाजार निवासी फैजान खान और हुसैन नगर निवासी जैद फराज सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेरा मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराने के बाद टीम को तत्काल सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड की ओर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारुक खान से खरीदना बताया है। अब पुलिस इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले व्यक्ति और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नागपुर से छिंदवाड़ा तक मादक पदार्थ किस माध्यम से पहुंचाया जा रहा था और यहां इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। स्कूल परिसर में नशे का कारोबार चिंता का विषय स्कूल के मैदान में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए युवकों के पहुंचने की बात सामने आने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। स्कूल और उसके आसपास का क्षेत्र बच्चों और युवाओं की आवाजाही वाला स्थान है। ऐसे में यहां मादक पदार्थों की बिक्री की कोशिश से अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का मुख्य फोकस ड्रग्स की सप्लाई चेन पर है। दो मोबाइल भी जब्त, नेटवर्क की तलाश पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में इन मोबाइल फोन से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े संपर्क और बातचीत सामने आने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और मादक पदार्थ खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैजान पिता एजाज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुराना बैल बाजार तथा जैद फराज पिता अब्दुल जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी हुसैन नगर, छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास मादक पदार्थों को बिक्री या तस्करी की जानकारी है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल और 700 रुपए नकद जब्त स्कूल ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के खेल मैदान से दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे थे। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 24 हजार 700 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को 26 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बैल बाजार निवासी फैजान खान और हुसैन नगर निवासी जैद फराज सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेरा मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराने के बाद टीम को तत्काल सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड की ओर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारुक खान से खरीदना बताया है। अब पुलिस इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले व्यक्ति और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नागपुर से छिंदवाड़ा तक मादक पदार्थ किस माध्यम से पहुंचाया जा रहा था और यहां इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। स्कूल परिसर में नशे का कारोबार चिंता का विषय स्कूल के मैदान में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए युवकों के पहुंचने की बात सामने आने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। स्कूल और उसके आसपास का क्षेत्र बच्चों और युवाओं की आवाजाही वाला स्थान है। ऐसे में यहां मादक पदार्थों की बिक्री की कोशिश से अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का मुख्य फोकस ड्रग्स की सप्लाई चेन पर है। दो मोबाइल भी जब्त, नेटवर्क की तलाश पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में इन मोबाइल फोन से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े संपर्क और बातचीत सामने आने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और मादक पदार्थ खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैजान पिता एजाज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुराना बैल बाजार तथा जैद फराज पिता अब्दुल जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी हुसैन नगर, छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास मादक पदार्थों को बिक्री या तस्करी की जानकारी है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।1
- बैंकों की देशव्यापी 3 दिवसीय हड़ताल स्थगित, बैंक उपभोक्ताओं को मिली राहत वारासिवनी। इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार की देर रात्रि में हुई बैठक के बाद लिए गए फैसले में 28 सितम्बर, 29 सितम्बर व 30 सितम्बर को होने वाली देश व्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। जिससे अब बैंक के आम उपभोक्ताओं को 3 दिनों तक होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।बताया जाता है कि बैठक में छुट्टियों की मांग को लेकर कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। विभिन्न सूत्रों, सोशल मीडिया व वेबसाइट से मिली जानकारी अनुसार इस बैठक में 3 मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आई है। जिसमें आई बी ए और यू एफ बी यू की हाई लेबल कमेटी तुरंत बनाई जाएगी। यह बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा करेगी और सभी पक्षों, खासकर ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए समाधान तलाशेगी। स्केल 4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पी एल आई स्कीम में बदलाव को लेकर आई बी ए और यूनियनों के बीच बातचीत होगी। आई बी ए सरकार के सामने यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए संशोधन का प्रस्ताव रखेगा और अन्य लंबित मुद्दों में 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज बाकी मुद्दों पर भी दोनों पक्ष जल्द समाधान के लिए बातचीत करेंगे। जानकारी अनुसार इस देश व्यापी हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होनी थीं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं।1
- पेंच क्षेत्र की धनकाशा भूमिगत खदान शुरू होने से कोल इंडिया के उत्पादन में तीव्र वृद्धि होगी पंच क्षेत्र की नई भूमिगत खदान शुरू हो गई है जिसमें खनन प्रक्रिया चालू हो जाने से कोल डिस्पैच उत्पादन होने से कंपनी को मुनाफा एवं लाभ अर्जित होगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भगत कुछ वर्षों में कोयला उत्पादन में कोई प्रगति से नई तकनीकी तकनीक से कोयला खनन किया जाएगा मध्य भारत की सबसे लंबी एवं उच्चतम क्वालिटी का कोयला सर्वे डिपार्टमेंट रिपोर्ट ने कोल मंत्रालय को अपनी प्रोजेक्ट फाइल पहले से तैयार किया है निजी प्राइवेट काम भी माइनिंग कंपनी काम कर रही है जिससे प्राइवेट ठेकेदार वर्कर को भी काम मिल रहा है । क्षेत्र में नई खदान खुल जाने से आसपास के व्यावसायिक में भी स्थानी व्यापार में भी रोजगार के अवसर मिलते हैं अधिग्रहण ग्राम में भी सामाजिक वेलफेयर योजना के तहत जनकल्याण काम भी किया जाता है3
- लंबित प्रकरणों और अभियानों की कलेक्टर ने की समीक्षा समयबद्ध निराकरण और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी करने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों और सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं वास्तविक निराकरण सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा नागरिकों तक योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं 02 अक्टूबर से प्रस्तावित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व पूरी करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Seoni News: आस्था और भक्ति का संगम, दशलक्षण पर्व के समापन पर छपारा हुआ भक्तिमय1
- कटेधरा-खवासा मार्ग पर हादसा: बाइक के सामने आया बारहसिंगा, बाइक सवार गंभीर घायल कटेधरा से खवासा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को वन्य प्राणी के अचानक सामने आ जाने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बाघदेव मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 22 जेडडी 2115 पर सवार सत्येन्द्र पिता प्रेमलाल चौधरी निवासी गोपालगंज सिवनी कटंगी से तिरोड़ी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक बाइक के सामने एक बारहसिंगा आ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई और सवार सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।1
- तिरोड़ी में खूनी वारदात: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, बाद में कुएं में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास बालाघाट जिले की मॉयल नगरी तिरोड़ी में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह पूरी वारदात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।1