खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती और चार वर्षीय बच्चा घायल अंधेरे में ट्रक नहीं दिखने से हुआ हादसा, सड़क पर प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल वारासिवनी। वारासिवनी-बालाघाट मार्ग पर सांदीपनी विद्यालय के सामने गुरुवार रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती सहित उनका चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायलों को परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए बालाघाट ले गए। जानकारी के अनुसार शिवधाम निवासी खिलेश लिल्हारे बालाघाट से प्रतिदिन की तरह कार्य से पत्नी प्रीति लिल्हारे और चार वर्षीय पुत्र मितांश के साथ कार से वारासिवनी लौट रहे थे। सांदीपनी विद्यालय के सामने मार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के साथ ट्रक की लाइट बंद थी और पीछे रेडियम संकेतक भी नहीं लगा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और कार उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर में खिलेश के सिर, प्रीति के हाथ, पैर और सिर में चोट आई, जबकि मितांश को मामूली चोटें लगी हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें बालाघाट ले गए। हादसे के बाद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों के खड़े रहने, प्रकाश व्यवस्था की कमी और वाहनों पर पर्याप्त रेडियम संकेतक नहीं होने से रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती और चार वर्षीय बच्चा घायल अंधेरे में ट्रक नहीं दिखने से हुआ हादसा, सड़क पर प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल वारासिवनी। वारासिवनी-बालाघाट मार्ग पर सांदीपनी विद्यालय के सामने गुरुवार रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती सहित उनका चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायलों को परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए
बालाघाट ले गए। जानकारी के अनुसार शिवधाम निवासी खिलेश लिल्हारे बालाघाट से प्रतिदिन की तरह कार्य से पत्नी प्रीति लिल्हारे और चार वर्षीय पुत्र मितांश के साथ कार से वारासिवनी लौट रहे थे। सांदीपनी विद्यालय के सामने मार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के साथ ट्रक की लाइट बंद थी और पीछे रेडियम संकेतक भी
नहीं लगा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और कार उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर में खिलेश के सिर, प्रीति के हाथ, पैर और सिर में चोट आई, जबकि मितांश को मामूली चोटें लगी हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें बालाघाट ले गए। हादसे
के बाद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों के खड़े रहने, प्रकाश व्यवस्था की कमी और वाहनों पर पर्याप्त रेडियम संकेतक नहीं होने से रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
- सोयाबीन फसल में रोग-कीटों की निगरानी करें किसान : कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने खेतों का निरीक्षण कर किसानों को दी समसामयिक सलाह सिवनी। कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वैज्ञानिकों ने किसानों के सोयाबीन खेतों का निरीक्षण कर पीला मोजेक, सफेद मक्खी, गर्डल बीटल और इल्ली सहित विभिन्न रोग-कीटों की रोकथाम के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया। वैज्ञानिकों ने किसानों से नियमित फसल निरीक्षण करने और समस्या दिखाई देने पर अनुशंसित दवाओं का उपयोग करने की सलाह दी। पीला मोजेक से प्रभावित पौधों को तत्काल खेत से हटाने तथा सफेद मक्खी की निगरानी के लिए प्रति एकड़ 20 पीले चिपचिपे ट्रैप लगाने की सलाह भी दी गई।1
- मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन..?1
- पुराने शिक्षक की वापसी के लिए स्कूल में जड़ा ताला नारायणगंज के ग्राम समनापुर में बच्चों और बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन, एक जुट हुए ग्रामवासी पुराने शिक्षक की वापसी के लिए स्कूल में जड़ा ताला नारायणगंज के ग्राम समनापुर में बच्चों और बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन, एक जुट हुए ग्रामवासी 18 सितंबर शुक्रवार चार बजे समाजसेवी दुर्गेश सिंगरौरे ने बताया कि नारायणगंज जनपद के ग्राम समनापुर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों ने एक महत्वपूर्ण परिचर्चा की। इस दौरान विद्यालय में बेहतर पढ़ाई के लिए पुराने शिक्षक को पुन: पदस्थ करने की पुरजोर मांग उठी। अपनी मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद बच्चों को सुधार की उम्मीद बंधी। इस मौके पर सरपंच इंद्रजीत मरावी, दुर्गेश सिंगरोरे, कल्याण मरावी सहित कई प्रबुद्धजन व ग्रामीण मौजूद रहे। 0000000000000000000000000000001
- नामांतरण के नाम पर रिश्वत का खेल, दस हजार की मांग ने खोली पोल, आठ हजार लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप।1
- लालबाग के बादशाह में कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते दिखेंगे कान्हा 15 फीट की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, आज से श्रद्धालु कर रहे दर्शन छिंदवाड़ा। गणेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए श्री सनातन सेवा समिति, लालबाग द्वारा इस बार भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। शहर की चर्चित झांकियों में शामिल श्री लालबाग के बादशाह के दरबार में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण का कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते हुए मनमोहक स्वरूप देखने को मिल रहा है। झांकी में करीब 15 फीट की भव्य प्रतिमा तैयार की गई है। इसमें यमुना नदी में कालिया नाग के विष से परेशान गोकुलवासियों को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसके आतंक से मुक्ति दिलाने और उसके फनों पर नृत्य करने की पौराणिक लीला को जीवंत स्वरूप दिया गया है। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर कालिया नाग मर्दन तक के प्रसंग को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हुई भव्य झांकी झांकी को तैयार करने में समिति के सदस्यों और कारीगरों ने करीब तीन महीने तक लगातार मेहनत की। दिन-रात चले निर्माण कार्य के बाद अब झांकी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार है। समिति का प्रयास है कि लालबाग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं की भव्य झलक भी देखने को मिले। कालिया नाग मर्दन से बुराई पर अच्छाई का संदेश समिति के सदस्यों के अनुसार कालिया नाग मर्दन की यह झांकी केवल धार्मिक प्रसंग का प्रदर्शन नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण की यह लीला यह संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की विजय होती है। बच्चों और युवाओं के लिए भी खास आकर्षण श्री सनातन सेवा समिति का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक कथाओं से जोड़ना भी है। यही वजह है कि झांकी को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं के साथ बच्चे और युवा भी भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को करीब से समझ और महसूस कर सकें। लालबाग के बादशाह के दरबार में अब श्रद्धालुओं के लिए झांकी के दर्शन शुरू हो चुके हैं।4
- किसानों-आम नागरिकों का जीवन खुशहाल बनाना सरकार का उद्देश्य : वर्मा दिघोरी में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं सिवनी। ग्राम दिघोरी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। शिविर में विधायक दिनेश राय एवं कलेक्टर नेहा मीना भी मौजूद रहीं।1
- Seoni News: Seoni News: मोदी के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा संकल्प का संदेश1
- अंजनिया में कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण… ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब इस नए भवन में शिक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी रहती है और विद्यार्थियों को इसका कितना लाभ मिलता है, यह आने वाला समय बताएगा।1
- मंडला - प्रेम-प्रसंग में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या....जहर खाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो....मंडला स्वामी सीताराम वार्ड के फूलवाड़ी इलाके मे रहने वाले आशीष की मौत ... मृतक की बहन ने बताया मोबाइल में छुपा राज1